अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

आप और मैं एक ही नाव पर सवार हैं क्या!

मैं पसीने से तरबतर हो गया था। दिल-ओ-दिमाग़ में चिंता व भय ने बिजली चमकने की तेज़ी से घर कर लिया था। भीड़ छाती पीट-पीट कर ख़तरनाक लगते नारे लगा रही थी। मैंने दूसरा वीडियो क्लिक किया। यहाँ भी वही हाल। तीसरा, चौथा क्लिक किया। यहाँ प्रतिकार में दूसरी तरह के ख़तरनाक नारे लगाये जा रहे थे। मैं वैसा ही भयाक्रांत हो गया मध्यम वर्ग जैसे पैट्रोल के दाम बढ़ने पर होता है। 

लगने लगा कि अब बाहर निकलना ख़तरे से ख़ाली नहीं। पर अपने वफ़ादार कुत्ते हेतु दवाई ख़रीदने वर्ग विशेष के बाहुल्य वाले इस इलाक़े में आना पडा़! ‘आओ चाय हो जाये’ पर दर्जनों लोग चाय की चुस्कियों के बीच बोल-बतिया रहे थे। एक गली में युवा दीन-दुनिया को भूल क्रिकेट खेलने में मशग़ूल तो दुकानों में व्यापारी व ग्राहक दोनों व्यस्त दिखे। सब तरफ़ सब कुछ सामान्य था। 

सौहार्द का सूखा, भीतर सोशल मीडिया में भले व्याप्त दिखता हो, पर बाहर आपसी सौहार्द की अतिवृष्टि व्याप्त थी। तनावमुक्त हो घर लौट आया। 

भोजनोपरांत मोबाइल में पुनः खप गया। तनावमुक्त से पुनः तनावयुक्त होने में पल भर भी नहीं लगा। कोई सोना बेच, लोहा ख़रीदने की बात तो, उदयपुर वाली घटना पर दो पक्ष गला फाड़ रहे थे। बस आपसी गुत्थम-गुत्था की ही देरी लगती थी। अब पुनः महसूस होने लगा कि दोपहर तो क़िस्मत से सही-सलामत लौट आया। हक़ीक़त में कभी भी कहीं भी कुछ भी अप्रिय हो सकता है। पर ये मन मानता कहाँ है। सायं पुनः पुराने शहर के बाज़ार में था। इक छोटी सी दुकान पर चटोरों की भारी, पर सर्वधर्म समभाव वाली भीड़ गर्मागर्म मंगोड़ों का मज़ा ले रही थी। मंदिर से भजन की, तो पास की मस्जिद से अज़ान की आवाज़ आ रही थी। एक वर्ग के एक डॉक्टर के यहाँ सर्वधर्म समभाव प्रदर्शित-सी करती मरीज़ों की भारी भीड़ थी। मन का भारीपन पुनः उतर गया। घर लौट आया। सोशल मीडिया की अदृश्य सम्मोहनी से शक्ति ने पुनः खींच लिया। एक धार्मिक गुरु भड़काऊ भाषण दे रहे थे। तो दूसरे वीडियो में दूसरे धार्मिक गुरु दूसरे तरह से बरस रहे थे। इसने पुनः तनाव की नाव में सवार कर दिया। 

दूसरे दिन मैं भारी व आशंकित मन से कार्यालय आया। यहाँ कुछ नहीं तो सात-आठ अल्पसंख्यक वर्ग के कर्मचारी हैं। पर यहाँ तो सोशल मीडिया की रत्ती भर परछाईं भी नहीं दिखी। सब कुछ हमेशा की तरह सामान्य। 

सायं एक साहित्यिक कार्यक्रम में किन्ही गोकुल सोनी जी के व्यंग्य ‘श्वान पर टैक्स की कहानी’ का पाठ चल रहा था। उन्होंने रेखाकिंत किया था कि जिस श्वान पर ‘अगले जनम मोहे कुत्ता कीजो’ जैसा ग्रंथ लिखा जा चुका है उस पर टैक्स कैसे लग सकता है! समीक्षा बाद में डॉक्टर मोहम्मद आजम ने की। पिछले दिवस का ख़ौफ़ व चिंता अब तक पूरी तरह उतर चुके थे। 

घर लौटा। मोबाइल पर उँगलियाँ चलाने ही वाला था कि मन ने मंजूरी नहीं दी! एक पुस्तक में खो गया। काफ़ी सुकून मिला। अगली सुबह अत्यंत प्रफुल्लित महसूस कर रहा था। 

कहीं गंगाधर की तरह आपकी भी तो साँप छछूंदर की स्थिति नहीं है सोशल मीडिया के बाहर व भीतर के बीच ज़मीन आसमान का फ़ासला है। फ़ैसला आपके हाथों में है।अ

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

आत्मकथा

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. आरोहण
  2. अगले जनम मोहे कुत्ता कीजो