अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

आम आदमी सेलेब्रिटी से क्यों नहीं सीखता! 

 

सेलेब्रिटी सेलेब्रिटी होता है। वो हर चीज़ को एक नये अंदाज़ से एक नयी स्टाइल से जोश पूर्ण ढंग से करता है। सुख की घड़ी हो या दुख का रेडियो हो वो मातम नहीं मनाता! चीज़ों को दिल पर नहीं लेता। जबकि आम आदमी बार-बार दिल पर लेता है। जैसे कि दिल नहीं सिलबट्टा हो गया। अपनी हताशा परेशानी दुख के मसाले को चाहे जब उस पर पीसने लगना। गंगाधर को आम की यही बात नहीं भाती! 

कैसा भी समय हो। हमेशा पाजीटिविटी कैसे बनाये रखें। हमें उनसे सीखना चाहिये। कभी दिल छोटा नहीं करना चाहिये। हमारे समय के अख़बार का यह रोज़ का अनिवार्य समाचार होता है कि अमुक युवक ने मायके गयी पत्नी के लौट कर नहीं आने पर सल्फास पी लिया या फाँसी लगा ली। घटना का संक्षिप्त विवरण यों रहता है कि पत्नी किसी बात पर नाराज़ होकर मायके चली गयी उसका मूलभूत अधिकार होता है नाराज़ होना हाँ वो रूठती नहीं रूठती प्रेमिका है। युवक दिलोजान से पत्नी को प्रेम करता था। दो दिन बाद ही उसका वियोग बर्दाश्त नहीं होने से उसे लेने मायके रवानगी डाल गया। पर उसने आने से इंकार कर दिया। इस इंकार को इसने दिल पर ले लिया। नतीजा जीवन का अंत कर लिया। 

अरे यार सेलेब्रिटी से सीखो। नहीं देखा कि एक सेलेब्रिटी ने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक़ दे दिया। उसके बावजूद न तो उनके और न ही पत्नी के चेहरे पर तनिक सा तनाव झलका। बल्कि उन्होंने कहा कि काफ़ी सोच-विचार के बाद वे दोनों अलग हो रहे हैं। वे हमेशा एक अच्छे दोस्त बने रहेंगे। वे दोनों अपने एक प्यारे से बच्चे की ज़िम्मेदारी हमेशा ज़िम्मेदार पेरेंट की तरह निभायेंगे। एक प्रोजेक्ट में कार्य करते ही दोनों में मेल हुआ था। कितना बोल्ड स्टेटमेंट दिया है दोनों ने कि बेमेल होने के बाद भी दोनों कई प्रोजेक्ट में आगे साथ कार्य करते रहेंगे। 

ऐमज़न के जेफ बेजोस ने भी कुछ समय पहले अपनी पत्नी को तलाक़ दिया था। ज़रा सी भी शिकन न इनके और न ही पत्नी के चेहरे पर आयी रही होगी। कहाँ से आयेगी वो तो तलाक़ के बाद दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला बन एक नयी सेलेब्रिटी हो गयी। सीखो भाई। सीखने की कोई उम्र नहीं होती। 

और एक आम आदमी आप हैं कि पत्नी ज़रा सा रूठ कर मायके चली गयी तो घनघोर तनाव की नाव पर सवार हो गये। मायके तक पहुँच गये। नहीं चलने तैयार हुई तो आप परलोक की यात्रा पर चल दिये। अरे क्या हो जाता कुछ दिन नहीं आती तो। वहाँ नहीं देख रहे कि वे दो चार साल में तो पार्टनर ही बदल लेते हैं। और तुम हो कि एक ही औरत के साथ ज़िन्दगी भर रहने के लिये मरे जा रहे हो। अरे ठीक है। सात फेरे लिये जाते हैं। सात जनम की बात की जाती है। लेकिन ये तो वैवाहिक समारोह की बातें हैं। शुभ विवाह की ‘रात गई सारे रिश्तेदार अपने अपने जगह को गये और ऐसी बातें भी गई’ हो जाती हैं। 

अब तो ‘मेरे आम भाई’ सिंगल मदर का फ़ैशन है। उससे औरत की स्टेटस समाज में कम नहीं होता उलटा बढ़ जाता है। यदि तुम्हारी धर्मपत्नी मायके से लौट कर तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती तो इतना भावुक क्यों हो जाते हो। रोज़ अख़बार पढ़ते हो उसमें नहीं देखते कि सेलेब्रिटी दाम्पत्य के रिश्ते को कैसे एक डील मानकर डील करते हैं। 

आम दंपतियों के बीच बढ़ रहे तनाव दूर हो सकते हैं। यदि वे आसपास के सेलेब्रिटी का अनुसरण करने लगें। अब आप कहोगे कि गंगाधर की ये सलाह सामाजिक ताने बाने के लिये ग़लत है। तो फिर ज़िन्दगी भर आम बने रहो यदि ख़ास बनना है तो ख़ास आदतें तो कुछ न कुछ होना। 

ये तो फिर भी पंद्रह साल साथ रहे हैं। बहुत हैं जो कि पन्द्रह माह साथ निभा लें तो बहुत बड़ी बात होती है। दो साल चार साल हो जायें तो तो मीडिया ही बार-बार हिसाब करने लगता है कि उन्हें अब दो साल हो गये। अब चार और अब तो हद हो गयी कि दस साल से साथ रह रहे हैं। गंगाधार को तो लगता है कि कई बार मीडिया की बात रखने ही सेलेब्रिटी एक दूसरे से पार्ट हो जाते हैं। एंजिला जोली जो कि ब्रैड पिट की दस सालों तक हमजोली रहीं का उदाहरण देख तो ऐसा ही लगता है। मीडिया ने नाक में दम कर दिया था। अब इनका एक साल हो गया। अब दो। अब तो पाँच हो गये। फिर दस साल होने पर तो रोज़ ही अख़बार रंगे रहने लगे कि आदर्श कपल हैं। लो भैया आपकी बात रखने आदर्श सामने रख दिया। हाँ सेलेब्रिटी कपल का आदर्श यही होता है कि जन्म भर एक के साथ नहीं निभ सकती। और यहाँ एक आप आम कपल इस आदर्श को पल-पल छाती पर बोझ की तरह उठाये घूम रहे हो। और वे वहाँ अपनी तीसरी या चौथी पार्टनर के साथ खुश-खुश घूम रहे होते हैं! ज़िन्दगी जीने का नाम है घिस्सू आम आदमी महाराज। क्या इन्हीं घिस्सू आदतों के कारण आम आदमी सेलेब्रिटी नहीं बन पाता? 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

आत्मकथा

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. आरोहण
  2. अगले जनम मोहे कुत्ता कीजो