अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सुनहरी भोर

सुमि आँख मलती हुई बिस्तर पर उठ बैठी। उसने देखा, सुनहरी रोशनी खिड़की की जाली से भीतर आ रही है।

वह आँखें गोल-गोल कर देखने लगी। वह बिस्तर से उतरी और खिड़की के पास खड़ी हो गई। अब वह सुनहरी रोशनी में थी। उसे बहुत अच्छा लगा . . . नया-नया-सा। उसने दरवाज़ा खोला और बालकोनी में आ खड़ी हुई।

"हाऽऽऽ . . ." उसका मुँह खुला का खुला रह गया। “हर तरफ़ सुनहरी रोशनी!” वह नाच उठी। 

“हलो सुमि।”

“कौन?” वह चौंकी। 

“मैं उषा,” सुनहरी रोशनी उससे लिपटती हुई बोली। अब सुमि ने आसमान को देखा। पूरब का आसमान सुनहरा था, कुछ लाल-लाल वाला सुनहरा-सा! कुछ अलग! 

“हाऽऽऽ” उसकी आँखें बड़ी-बड़ी हो गईं। 

“तो तुम आसमान से आई हो?” 

“नहीं, सूरज से!” सुमि ने ग़ौर से देखा तो बहुत-बहुत . . . बहुत ही प्यारा सुनहरा गोला आसमान से उसे देख रहा था। रोशनी वहीं से आ रही थी। 

“लेकिन सूरज तो सफ़ेद होता है। यह तो सुनहरा है!”

“हाहाहा!” उषा हँसी। “तुम देर तक सोई रहती हो, इसलिए उसे इस समय नहीं देख पाती और न ही मुझे!” वह फिर हँसी और बोली, “मैं तो तुम्हें रोज़ जगाती हूँ, मगर तुम्हारी नींद नहीं खुलती।” 

“अंऽऽ?” 

“अगर तुम रात को जल्दी सो जाओ, तो मेरे आने से पहले तुम्हारी नींद पूरी हो जाएगी।”

“ठीक! आज से मैं जल्दी सो जाऊँगी।”

“प्रोमिस?”

“प्रोमिस!”  सुमि बोली। 

“तो कल हम दोनों फिर साथ-साथ खेलेंगे प्यारी सुमि!” उषा उससे लिपटकर बोली और दूर तक फैल गई।   

“ओ!कितनी प्यारी सुबह . . . सुनहरी-सुनहरी!!” सुमि मुस्कुरा उठी। 

विडियो

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

आँगन की चिड़िया  
|

बाल कहानी (स्तर 3) "चीं चीं चीं चीं" …

आसमानी आफ़त
|

 बंटी बंदर ने घबराएं हुए बंदरों से…

आख़िरी सलाम
|

 अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

पत्र

कविता

ऐतिहासिक

स्मृति लेख

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कहानी

किशोर साहित्य नाटक

सामाजिक आलेख

गीत-नवगीत

पुस्तक समीक्षा

अनूदित कविता

शोध निबन्ध

लघुकथा

यात्रा-संस्मरण

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं