अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित
पीछे जाएं

चिड़िया का होना ज़रूरी है

पेड़ पर फुदकती है चिड़िया
पत्ते हिलते, मुस्कुराते
चिड़िया पत्तों में भरती है चमक, 
डाली कुछ लचक कर समा लेती है
चिड़िया की फुदकन अपनी शिराओं में, 
और हरहरा उठता है पेड़
पेड़ खड़े हैं सदियों से, 
चिड़िया है क्षणिक
पर चिड़िया का होना ज़रूरी है॥ 
 
चिड़िया के गान पर गा उठता है पूरा जंगल, 
चिड़िया खींच लाती है सूरज की किरणों को, 
तान देती है पेड़ों के सिरों पर 
धँस जाती है उन घनी झाड़ियों में 
जो वंचित है सूरज की ममता से, 
चोंच से खोदती है मिट्टी में, 
उजाले के अक्षर, 
बोती है उनमें जीवन के कुहुकते बीज
परों से सहला देती है दबी, कुचली घास को, 
जिनको नहीं अपने महत्त्व का भान
चिड़िया उन सब तक लाती है जीवन का गान! 
जंगल है सदियों से
चिड़िया है क्षणिक 
पर चिड़िया का होना ज़रूरी है॥
 
ठीक वैसे ही, 
जैसे, 
कीचड़ सनी, धान रोपती औरतों का फूटता गान
ज़रूरी है धान में मिठास बनाए रखने के लिए, 
मज़दूर के सिर पर रखे गारे के तसले का संतुलन
ज़रूरी है चूल्हे की आग को बचाए रखने के लिए, 
जैसे मेले में बच्चे की इच्छा और ज़िद
ज़रूरी है बचपन बचाए रखने के लिए, 
जैसे किशोरियों की आँखों में उपजते सपने
ज़रूरी हैं दुनिया में सरलता बचाए रखने के लिए 
जैसे कट कर भी उग आने वाले पेड़
ज़रूरी हैं हरियाली बचाए रखने के लिए, 
जैसे हार कर भी हार न मानना
ज़रूरी है मनुष्यता बचाए रखने के लिए . . .!! 
 
सदियों से चल रही है दुनिया
क्षणिक है आदमी, 
पर दुनिया के लिए
ज़रूरी है आदमी का आदमी बने रहना! 
ठीक वैसे ही
सदियों से खड़े हैं जंगल, 
और क्षणिक है चिड़िया
पर जंगल के लिए 
ज़रूरी है चिड़िया का बचे रहना॥

इस विशेषांक में

कविता

पुस्तक समीक्षा

पत्र

कहानी

साहित्यिक आलेख

रचना समीक्षा

लघुकथा

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

गीत-नवगीत

किशोर साहित्य कहानी

चिन्तन

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

बात-चीत

अन्य विशेषांक

  1. सुषम बेदी - श्रद्धांजलि और उनका रचना संसार
  2. ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक तेजेन्द्र शर्मा का रचना संसार
  3. दलित साहित्य
  4. फीजी का हिन्दी साहित्य
पीछे जाएं