अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित
पीछे जाएं

चंदा, क्या तुम भी एकाकी हो? 

जीवन के दीर्घ विस्तार समान
फैले इस अनंत आसमान
की इस मधुमय सावन-संध्या में
शायद मुझ सी बिन साथी हो
चंदा, क्या तुम भी एकाकी हो? 
 
पावस का मेघमय सान्ध्य गगन
मानों नीरव उर का सूना प्रांगण
दूर क्षितिज निहाराते थके नयन
मधु-स्मृतियों में तुम खो जाती हो? 
चंदा, क्या तुम भी एकाकी हो? 
 
जाने क्यूँ हैं निश्चल अम्बर अवनी
तमस चादर ओढ़े विकल है रजनी
अंतर क्यूँ व्यथित विरहाकुल सजनी
विरह व्यथा में जलती कोई बाती हो? 
चंदा, क्या तुम भी एकाकी हो? 
 
मन के तारों को छू रहती ख़ामोशियाँ
अँधेरी रातों में संग बस तनहाइयाँ
गमगीन चेहरे को ढक लेती परछाइयाँ
लगे चाँदनी रात काश अब न बाक़ी हो? 
चंदा, क्या तुम भी एकाकी हो? 
 
प्रतीक्षा शेष अभी, क्या बाक़ी कोई तलाश है
वीराने में क़दमों का मद्धम यह एहसास है? 
वादों के पतझड़ में वसंत की क्या आस है? 
सपनों की मिथ्या में सत्य की अभिलाषी हो? 
चंदा, क्या तुम भी एकाकी हो? 
 
ओ प्रिय चिन्मय की मृण्मय अनुरागिनी
ओ सघन घन में निहित चपल दामिनी
सलिल छलकाती ये तेरी दृग यामिनी
क्यूँ हृदय में स्वप्न लोक बसाती हो? 
चंदा, क्या तुम भी एकाकी हो? 
 
अविरल आशा से स्पन्दित अन्तस्तल
विश्व को आलोकित करता प्रनयानल
शुष्क जीवन आँगन भिगोते अश्रु बादल
अप्रतिम प्रेयसी, अब तो तुम मेरी साथी हो
नहीं चंदा, अब तुम नहीं एकाकी हो!! 

इस विशेषांक में

कविता

पुस्तक समीक्षा

पत्र

कहानी

साहित्यिक आलेख

रचना समीक्षा

लघुकथा

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

गीत-नवगीत

किशोर साहित्य कहानी

चिन्तन

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

बात-चीत

अन्य विशेषांक

  1. सुषम बेदी - श्रद्धांजलि और उनका रचना संसार
  2. ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक तेजेन्द्र शर्मा का रचना संसार
  3. दलित साहित्य
  4. फीजी का हिन्दी साहित्य
पीछे जाएं