अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित
पीछे जाएं

एक और विदाई

विमला आठ भाई बहनों में सबसे छोटी थी। माता पिता के पास धन का अभाव होने के कारण चाहते हुए भी विमला को बारह कक्षा पूरी होने के बाद पढ़ाई करने का कोई साधन नहीं मिल पाया। वह घर के काम-काज में ही लग गयी। चाहते हुए भी विमला को वह सब नहीं मिल सका जो हर युवती अपनी अट्ठारह वर्ष की उम्र में पहनना ओढ़ना चाहती है। एक डेढ़ वर्ष निकल गया। विमला के पिता, स्वरूप को अपनी बेटी की शादी की चिंता होने लगी। पैसा पास नहीं था इसलिए अच्छे घर वालों की माँगें पूरी नहीं कर सकते थे। माँ, पारो को एक दिन कोई पड़ोसिन मिली और उसने पारो से उसकी बेटी विमला के लिए एक रिश्ता बताया। लड़का अच्छे घर का था, अमरीका में था। उम्र ज़्यादा थी। वह चालीस वर्ष का था। पारो ने अपने पति से बात की। पिता ने भी सोचा, यहाँ तो उसे ठीक से रोटी भी नसीब नहीं होती है, चलो कम से कम उसे खाने पहनने को तो मिलेगा—बेटी का जीवन सुधर जायेगा। बहुत सोच-विचार के बाद दोनों ने अपनी बेटी विमला का विवाह उस लड़के से कर दिया। विमला की अपने माता-पिता की इच्छा के सामने एक न चली। वह पति, सुरेन्द्र की पत्नी के रूप में नए घर में आ गई। सुरेन्द्र अमरीका से केवल दस दिन की छुट्टी ले कर आया था। पहली रात को उसने विमला से कहा कि मैं तुम्हें अमरीका नहीं ले जा सकता हूँ क्योंकि पहले तुम अँग्रेज़ी में बात करना सीख लो फिर आ जाना। पत्नी थी, क्या करती, किसी से भी कुछ न कह सकी और पति की बात मानने के सिवा उसके पास कोई चारा भी तो नहीं था। दस दिन बाद सुरेन्द्र अमरीका वापस चला गया। वहाँ जाकर भी उसने कोई पत्र-व्यवहार नहीं किया। कभी-कभी अपने माता-पिता से बात करता था लेकिन कभी भी विमला के बारे में नहीं पूछता था। एक बार पिता ने कहा बेटा विमला को अमरीका बुला लो, तब उसने कहा था—“पहले उसे पढ़ाओ, जो यहाँ के माहौल में रहने के लिए आवश्यक है।” 

छह माह बीत गए। एक दिन कोई दूर के रिश्ते में चाची लगती थीं वह आ गईं। तब रात को विमला की सास उनसे सुरेन्द्र की पहली पत्नी जिससे उसका संबंध-विच्छेद हो चुका था, के बारे में बात कर रही थीं। अचानक विमला दूध का गिलास ले कर आ गई। दोनों एकाएक चुप हो गयीं, विमला को शक हुआ, वह झट से बाहर चली गई और चुपचाप उनकी बातें सुनने लगी। तब उसे पता लगा कि वह अपने पति की दूसरी पत्नी है। उस रात वह सो न सकी, अपने भविष्य को लेकर वह चिंतित थी। अपने माता-पिता से भी वह क्या कहती। वे तो पहले ही ग़रीबी से तंग थे। बेटी का बोझ कैसे उठाते। 

एक दिन हिम्मत करके अपने ससुर द्वारका नाथ जी से कहा, “मैं आगे पढ़ना चाहती हूँ।” ससुर को भी अब तक पता लग चुका था कि उनका बेटा उसे बुलाना नहीं चाहता है। सो उन्होंने विमला को पढ़ने के लिए भेज दिया। एक साल बाद छोटा सा कोर्स करके विमला को एक दफ़्तर में क्लर्क की नौकरी मिल गई। नौकरी के साथ साथ विमला ने पूरे घर का काम-काज भी सँभाल लिया। 

पिता के बहुत बार पत्र लिखने पर कि विमला अब अँग्रेज़ी बोलना सीख गई है और नौकरी भी करने लगी है किन्तु सुरेन्द्र ने कोई जवाब नहीं दिया तब द्वारका नाथ जी ने किसी के द्वारा जो अमरीका में ही रहते थे, सुरेंद्र के बारे में पता कराया तो पता लगा कि उसने एक और लड़की से शादी कर रखी है और उसके साथ रह रहा है। द्वारका नाथ के पैरों के नीचे से ज़मीन निकल गई। सोचा था विमला से बेटे का ब्याह करके उसका घर बसा देंगे परन्तु ऐसा नहीं हुआ। द्वारका नाथ जी अपराधबोध से स्वयं को दोषी मानने लगे। एक दिन अपने दोनों भाइयों को बुला कर द्वारका नाथ जी ने बात की। सलाह हुई कि अब विमला का दूसरा विवाह किया जाए। उसे इस जवान उम्र में घर पर तो नहीं बैठा सकते हैं। 

विमला ने अपने अच्छे व्यवहार से सास–ससुर का मन जीत रखा था। दोनों ही विमला से पूछे बिना कोई काम नहीं करते थे। विमला धीरे-धीरे उनकी आँख का तारा बन गई थी। जब कभी द्वारका नाथ जी विमला के घर से चले जाने की बात सोचते तो बहुत दुखी हो जाते थे। एक दिन सूरत से द्वारका नाथ जी की बेटी आ गई। उससे भी विमला को ले कर सभी बातें हुईं। उसकी भी यही सलाह थी कि अपने पापों का प्रायश्चित करने का यही सबसे अच्छा तरीक़ा है कि विमला का विवाह कर दिया जाए। अब विमला के लिए लड़के की तलाश शुरू हुई। ज़्यादा समय न लगा और विमला के दफ़्तर में ही एक अच्छा लड़का मिल गया। द्वारकानाथ जी ने सम्बन्ध विच्छेद के सभी पेपर्स तैयार करके अपने बेटे सुरेन्द्र को भेज दिए। उसमें भी समय न लगा और सब कुछ साफ़ हो गया। जैसे ही पेपर्स आये, द्वारकानाथ जी ने विमला का विवाह योगेश से कर दिया। योगेश की एक टाँग में थोड़ा फ़र्क़ था, विवाह का पूरा ख़र्च और इंतज़ाम द्वारकानाथ जी ने ही किया और अपनी बेटी की ही तरह उसकी विदाई की। कभी-कभी विमला अपने भाग्य के बारे में सोचती है कि यह कैसी विदाई थी जो ससुराल से बेटी के रूप में हुई थी। 

इस विशेषांक में

कविता

पुस्तक समीक्षा

पत्र

कहानी

साहित्यिक आलेख

रचना समीक्षा

लघुकथा

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

गीत-नवगीत

किशोर साहित्य कहानी

चिन्तन

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

बात-चीत

अन्य विशेषांक

  1. सुषम बेदी - श्रद्धांजलि और उनका रचना संसार
  2. ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक तेजेन्द्र शर्मा का रचना संसार
  3. दलित साहित्य
  4. फीजी का हिन्दी साहित्य
पीछे जाएं