अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित
पीछे जाएं

मैं नदी हूँ

निकल कर पहाड़ों की गोद से
मैं लहराती, इठलाती, 
अल्हड़ बाला सी
मस्ती में उछलती
पत्थरों पर कूदती
वृक्षों की टहनियों पर झूलती
शिखरों पर पले सपनों को 
हृदय की गुफा में छुपा
ज़मीन से जुड़ी रहती
गाँव-गाँव, शहर-शहर
विचरण करती
दिशा भ्रमित होकर भी
अपना पथ स्वयं बनाती
अपने अस्तित्व से
प्यासों की प्यास बुझाती
गर्मी की तपिश दूर कर
ठंडक भी पहुँचाती
ऊपर से नीचे गिरने का
साहस ले, झरना बन गिरती
संबंधों की डोरी पकड़े
वनस्पतियों संग बहती
वन्य जीवों का जीवन बनती
अग्नि से मेरा नहीं
दूर-दूर का नाता
जंगलों में लगती आग तो
मेरा जल ही उसे बुझाता 
निरंतरता का सबक़ ही
सीखा है मैंने, 
वही मुझमें विश्वास जगाता
कभी शिवलिंग पर चढ़ाई जाती
और मैं धन्य हो जाती
आँगन बीच खड़े, 
तुलसी के बिरवे में
जल बन, औषधि उपजाती
मेरी राह में जब-जब भी
बाधाएँ आतीं
महाकाली का रूप धर
मैं उदण्ड हो उछलती
सारी सीमाएँ तोड़
कल-कल निनाद कर
अपना क्रूर रूप दिखाती
पीकर सारे जग के मैल
उन्हें गंगाजल बनाती
स्त्रीलिंग हूँ, स्त्री की भाँति
अनेक नामों से जानी जाती
सृजनकर्ता हूँ मैं, सूखी
ताल-तलैया बसाती
अपनी नन्ही नदियों को
जीने की प्रक्रिया
बह-बह कर सिखलाती
अंत में राहों की खोज करते करते
अपने नाम सहित
अथाह सागर की गोद में समा जाती
अपने मीठे नीर से
क्षीर-सागर की प्यास बुझाती
सूरज की उष्मा से उड़कर
बदली संग अठखेलियाँ करती
और फिर गरज कर
पृथ्वी पर गिरती
पर्वत और घाटियाँ सजाती
धरा को पुष्पित, पल्लवित करती
मानवता को उत्थान, पतन का
अनूठा पाठ पढ़ाती
मैं नदी हूँ, बहने के लिए आती
और सदा बहती ही रहती। 

इस विशेषांक में

कविता

पुस्तक समीक्षा

पत्र

कहानी

साहित्यिक आलेख

रचना समीक्षा

लघुकथा

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

गीत-नवगीत

किशोर साहित्य कहानी

चिन्तन

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

बात-चीत

अन्य विशेषांक

  1. सुषम बेदी - श्रद्धांजलि और उनका रचना संसार
  2. ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक तेजेन्द्र शर्मा का रचना संसार
  3. दलित साहित्य
  4. फीजी का हिन्दी साहित्य
पीछे जाएं