मेरी दादी
व्यक्ति चित्र | आशा बर्मनप्रत्येक वर्ष मातॄदिवस के अवसर पर मेरे स्मृतिपटल पर मेरी स्नेहमयी माता के साथ-साथ एक और चेहरा अंकित होता है और वह है मेरी दादी का, जो मेरी माँ से सर्वथा भिन्न है। रंग-रूप में अत्यन्त साधारण होते हुए भी वे एक असाधारण व्यक्तित्व की स्वामिनी थी।
श्यामवर्ण, घने-घुँघराले बाल, अत्यन्त साधारण नयन-नक़्श और उनके मुख पर कभी-कभार ही खिलती मुस्कुराहट–ऐसी थी हमारी दादी। वे जब हँसती तो हम बच्चे अवाक् होकर उन्हें देखने लगते कि आज सूरज पश्चिम से कैसे निकल आया? उसके पश्चात हम बच्चे जहाँ सतर्कता त्याग, सहजता से किलकना व शोर मचाना आरम्भ करते, वहीं वे धीर-गम्भीर स्वर में अपनी गर्जना आरम्भ कर देतीं। हम बच्चे उनके कमरे से दूर भागने का बहाना ढूँढ़ने लगते। उन बच्चों में होते–हम दो बहनें, एक भाई और हमारी बुआ के दो बेटे और दो बेटियाँ। अपनी दादी से हम डरते तो थे पर उनसे दूर रहना भी सम्भव नहीं था। इसका एकमात्र कारण थे–हमारे दादाजी, जिनका व्यक्तित्व था दादी जी से सर्वदा विपरीत। गौरवर्ण, अत्यन्त सुन्दर नयन-नक़्श, घने शुभ्र केश, जो उनकी भव्यता को बढ़ाते और सबसे बढ़कर थी उनकी सदाबहार मुस्कुराहट। वे न केवल हम बच्चों को प्यार करते वरन् पास-पड़ोस, गली-कूचे के सभी बच्चों पर अपना अनन्त प्यार उड़ेलते रहते। दादाजी रोज़ सुबह जब सब्ज़ी ख़रीदने जाते तो लौटते समय जो भी रेज़गारी बचती, गली के बच्चों में बाँट आते। दादी के हिसाब माँगने पर बालसुलभ भोलापन लिये उत्तर देते-“क्या करते, राजू का बेटा छोटू बोला, बाबू आज जलेबी खाने का मन है, तो खिला दी।” दादी निर्विकार भाव से सुनती, पर उन्हें भी पता था कि जलेबी एक छोटू को ही नहीं खिलायी गयी है, पड़ोस के कई छोटू जलेबी की इस दावत में सम्मिलित थे।
हम बच्चों को एक दिन शंका हुई कि दादाजी तो इतने दर्शनीय हैं, फिर उन्होंने दादी से ब्याह क्यों किया? वैसे तो हम बच्चों को दादी के चेहरे पर नहीं, उनके ग़ुस्से पर ग़ुस्सा आता था। मन चाहता था कि कभी तो वे हमसे प्यार से बातें करें, पर नहीं। उनका ग़ुस्सा तो जैसे ख़त्म ही नहीं होता। कई बार उनकी डाँट से खेल का सारा मज़ा ही किरकिरा हो जाता। एक दिन दादी की अनुपस्थिति में मैंने हिम्मत करके दादाजी से पूछ ही लिया, “दादाजी, तुमको ब्याह करने के लिये क्या दादी से अच्छी लड़की नहीं मिली?”
दादाजी ने मुस्कुराकर पूछा, “क्यों बेटी?”
मैंने कहा, “तुम तो दादी से बहुत सुन्दर हो, फिर दादी तो हमें सारा दिन डाँटती भी तो रहती है।”
दादाजी ने हँसकर उत्तर दिया, “बेटी, बात यह है कि उन दिनों कोई लड़की देखता नहीं रहा। मुझे देखने आई रही मेरी सास, तेरी दादी की माँ और वे थीं भी बहुत सुन्दर। सोचा, जब माँ इतनी सुन्दर है, तो बेटी तो और भी सुन्दर होगी। बस, हाँ कर दी और वहीं धोखा खा गये।”
एक और प्रसंग याद आता है। हम बच्चों में सबसे छोटा मेरा भाई था। उससे पूछने पर कि घर में सबसे बड़ा कौन है, उसका संक्षिप्त उत्तर होता, दादी। वह क़तई यह मानने को तैयार नहीं होता था कि दादाजी दादी से बड़े हैं। उसका तर्क यही होता कि यदि दादाजी बड़े हैं तो वे दादी से डरते क्यों हैं? दादी की नाराज़गी की बात तो बहुत हो गयी, अब ज़रा उनके प्यार की भी चर्चा भी हो जाये। कभी-कभी तो उन्हें भी पोते-पोतियों पर बच्चों पर प्यार आ ही जाता था। तब वे अपने हाथ से स्वादिष्ट पकवान बना कर खिलातीं, “ले खा।”
“अच्छा बना है और दो ना,” सुनने पर कहतीं, “क्यों तेरी मइया ने बनाकर नहीं खिलाया क्या?” यह सुनकर हम निर्वाक् से रह जाते।
इस प्रकार उनका प्यार भी हमें सहमा कर रख देता। जब हम बड़े हुए तो दादीजी के रूखे व्यवहार का कारण समझ में आया। उनका बचपन अत्यन्त कठिन परिस्तिथियों में व्यतीत हुआ था। जन्म से ही पूर्व पिता का देहान्त, विधवा माँ द्वारा छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण तथा एक बार पति की एक वर्षीय कठिन बीमारी ने उन्हें कर्मठ, निर्भीक तथा आत्मविश्वास से पूर्ण बना दिया था। मैंने उन्हें कभी भी परेशान होते नहीं देखा। मेरी माँ या बुआ जब भी चिन्तित होतीं, दादी चट्टान की तरह उन्हें सहारा देतीं। दादी केवल अपने परिवार के लिये ही नहीं वरन् पास-पड़ोस में भी सहायता के लिये सर्वदा आगे रहतीं। चाहे वह शादी-ब्याह का काम हो, किसी की बीमारी में रात जागना हो या किसी का कोई घरेलू कोई काम हो। न केवल वे उन लोगों के घर का काम सम्भालतीं, उन्हें दिलासा भी देती जातीं।
मेरी माँ को पर्यटन का बहुत शौक़ था। पिताजी व्यवसाय की व्यस्तता के कारण हमारे साथ नहीं जा पाते पर वे दादी के साथ सारे परिवार को प्रत्येक गर्मी की छुट्टियों में विभिन्न स्थलों पर निश्शंक भेज देते। दादी साथ हों तो हमें किसी से डर नहीं लगता। उनके साथ हम राँची, दार्जिलिंग, पुरी, मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार आदि कई स्थलों का भ्रमण कर आये। मुझे अच्छी तरह याद है कि १९८१ में जब मैं कलकत्ते गयी तो तिरासी वर्ष की अवस्था में भी दादी का स्वास्थ्य मेरी माँ के स्वास्थ्य से अच्छा था। कमर सीधी, दाँत सारे अपने थे, केवल दृष्टि कमज़ोर हो गयी थी। अन्तर केवल एक ही था। पहले वे स्वयं हिन्दी का अख़बार पढ़ती थीं पर अब वे दूसरों से पढ़वाती थीं और बीच-बीच में समाचारों के सम्बन्ध में अपने मन्तव्य भी देती जातीं।
जब मैंने अपनी माँ से कैनेडा चलने का अनुरोध किया तो उनसे पहले दादी बोल उठी, “बेटी मुझे ही बुला ले। मैं तेरे घर का सब काम कर दूँगी। बहुत सुना है–विलायत, विलायत। ज़रा वहाँ जाकर मैं भी तो देखूँ कि कैसा है तेरा कैनेडा।” दादी ने पैंसठ वर्ष की आयु में चंडीतल्ला (पश्चिम बंगाल का एक ग्राम) में रहकर बंगाली सीखी थी, तो सम्भवतः पच्चासी साल की आयु में अँगरेज़ी सीखने की चेष्टा करतीं तो आश्चर्य नहीं होता। मेरे कैनेडा लौटने के तीन हफ़्ते पश्चात ही समाचार मिला कि मात्र दो दिनों की बीमारी में ही वे देश-देशान्तर की सीमा से परे एक दूसरी दुनिया में जा चुकी हैं। अब रह गयीं हैं उनकी स्मृतियाँ, जो समय-समय पर सजगता, कर्मठता, निडरता, और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाती रहेंगी जिसकी हम सभी को बहुत आवश्यकता है।
इस विशेषांक में
कविता
- तुम्हारा प्यार आशा बर्मन | कविता
- आकांक्षा आशा बर्मन | कविता
- जागृति आशा बर्मन | कविता
- मेरा सर्वस्व आशा बर्मन | कविता
- नित – नव उदित सफ़र डॉ. रेणुका शर्मा | कविता
- इन्द्रधनुषी लहर डॉ. रेणुका शर्मा | कविता
- पिता का दिल डॉ. रेणुका शर्मा | कविता
- पिता डॉ. रेणुका शर्मा | कविता
- नया साल डॉ. रेणुका शर्मा | कविता
- बसन्त आया था डॉ. रेणुका शर्मा | कविता
- ये पत्ते डॉ. रेणुका शर्मा | कविता
- एक मुट्ठी संस्कृति डॉ. रेणुका शर्मा | कविता
- जीवंत आसमान की धरती का जादू डॉ. रेणुका शर्मा | कविता
- राह डॉ. अंकिता बर्मन | कविता
- मुस्कान डॉ. अंकिता बर्मन | कविता
- अग्नि के सात फेरे तरुण वासुदेवा | कविता
- माँ और स्वप्न तरुण वासुदेवा | कविता
- ये पैग़ाम देती रहेंगी हवायें निर्मल सिद्धू | कविता
- उम्र के तीन पड़ाव निर्मल सिद्धू | कविता
- वह पूनम कासलीवाल | कविता
- तुम कहाँ खो गए . . . प्राण पूनम कासलीवाल | कविता
- हर बार पूनम कासलीवाल | कविता
- आना-जाना पूनम कासलीवाल | कविता
- पिता हो तुम पूनम चन्द्रा ’मनु’ | कविता
- माँ हिन्दी पूनम चन्द्रा ’मनु’ | कविता
- कैकयी तुम कुमाता नहीं हो पूनम चन्द्रा ’मनु’ | कविता
- कृष्ण संग खेलें फाग पूनम चन्द्रा ’मनु’ | कविता
- साँवरी घटाएँ पहन कर जब भी आते हैं गिरधर पूनम चन्द्रा ’मनु’ | कविता
- कटघरा प्रीति अग्रवाल 'अनुजा' | कविता
- आईना प्रीति अग्रवाल 'अनुजा' | कविता
- मुलाक़ात प्रीति अग्रवाल 'अनुजा' | कविता
- पेड़ डॉ. शैलजा सक्सेना | कविता
- माँ! मैं तुम सी न हो पाई! डॉ. शैलजा सक्सेना | कविता
- चिड़िया का होना ज़रूरी है डॉ. शैलजा सक्सेना | कविता
- मूड (Mood) डॉ. शैलजा सक्सेना | कविता
- गुरुदेव सीमा बागला | कविता
- मेरी बिटिया, मेरी मुनिया संदीप कुमार सिंह | कविता
- अधूरी रह गई संदीप कुमार सिंह | कविता
- चंदा, क्या तुम भी एकाकी हो? संदीप कुमार सिंह | कविता
- मैं नदी हूँ सविता अग्रवाल ‘सवि’ | कविता
- लेखनी से संवाद सविता अग्रवाल ‘सवि’ | कविता
- हमारे पूर्वज सीमा बागला | कविता
- मेरा बचपन वाला ननिहाल सीमा बागला | कविता
- धारा ३७० सीमा बागला | कविता
- परिक्रमा सुरजीत | कविता
- तू मिलना ज़रूर सुरजीत | कविता
- प्रवास कृष्णा वर्मा | कविता
- वायरस डॉ. निर्मल जसवाल | कविता
- लाईक ए डायमण्ड इन द स्काई डॉ. निर्मल जसवाल | कविता
- लिफ़ाफ़ा प्राची चतुर्वेदी रंधावा | कविता
- चार्ली हेब्दो को सलाम करते हुए धर्मपाल महेंद्र जैन | कविता
- रोबॉट धर्मपाल महेंद्र जैन | कविता
- मेरे टेलीस्कोप में धरती नहीं है धर्मपाल महेंद्र जैन | कविता
- निज भाग्य विधाता परिमल प्रज्ञा प्रमिला भार्गव | कविता
- आ गया बसंत है परिमल प्रज्ञा प्रमिला भार्गव | कविता
- कुछ कहा मधु भार्गव | कविता
- मेरी माया मधु भार्गव | कविता
- मधु स्मृति स्नेह सिंघवी | कविता
- अश्रु स्नेह सिंघवी | कविता
- निमंत्रण स्नेह सिंघवी | कविता
- मैं हवा हूँ इन्दिरा वर्मा | कविता
- मेरी पहचान इन्दिरा वर्मा | कविता
- चिट्ठियाँ इन्दिरा वर्मा | कविता
- वह कोने वाला मकान इन्दिरा वर्मा | कविता
- एक दिया जलाया इन्दिरा वर्मा | कविता
- आशीर्वाद इन्दिरा वर्मा | कविता
- बंधन कृष्णा वर्मा | कविता
- सोंधी स्मृतियाँ कृष्णा वर्मा | कविता
- स्त्री कृष्णा वर्मा | कविता
- रेत कृष्णा वर्मा | कविता
- ज़िन्दगी का साथ दीप्ति अचला कुमार | कविता
- छोटे–बड़े सुख दीप्ति अचला कुमार | कविता
- सिमटने के दिन दीप्ति अचला कुमार | कविता
- दुविधा दीप्ति अचला कुमार | कविता
- दिशाभ्रम आशा बर्मन | कविता
- मैं और मेरी कविता आशा बर्मन | कविता
- अपेक्षायें आशा बर्मन | कविता
- प्रश्न आशा बर्मन | कविता
- सन्नाटे अम्बिका शर्मा | कविता
- रोज़ सुबह अम्बिका शर्मा | कविता
- इत्मीनान अम्बिका शर्मा | कविता
- मन की आँखें आशा बर्मन | कविता
पुस्तक समीक्षा
- सहज स्नेह पगी – 'कही-अनकही' डॉ. शैलजा सक्सेना | पुस्तक समीक्षा
- भक्ति, वैराग्य तथा आध्यात्मिक भावों की निश्छल अभिव्यक्ति: ’निर्वेद आशा बर्मन | पुस्तक समीक्षा
- प्रवासी कथाकार शृंखला – शैलजा सक्सेना : समीक्षा प्रो. अमिता तिवारी | पुस्तक समीक्षा
- सम्भावनाओं की धरती: कैनेडा गद्य संकलन डॉ. अरुणा अजितसरिया | पुस्तक समीक्षा
- युगीन यातनाओं को रेखांकित करती कविताएँ डॉ. मनोहर अभय | पुस्तक समीक्षा
- विश्वास की रौशनी से भरी कविताएँ: 'क्या तुम को भी ऐसा लगा?' डॉ. रेखा सेठी | पुस्तक समीक्षा
पत्र
कहानी
- भड़ास सतीश सेठी | कहानी
- सूखे पत्ते सतीश सेठी | कहानी
- उसने सच कहा था सुमन कुमार घई | कहानी
- स्वीकृति मानोशी चैटर्जी | कहानी
- दो बिस्तर अस्पताल में डॉ. शैलजा सक्सेना | कहानी
- एक और विदाई सविता अग्रवाल ‘सवि’ | कहानी
- वसंत रुत डॉ. निर्मल जसवाल | कहानी
- एक खेल अटकलों का डॉ. हंसा दीप | कहानी
- अक्स डॉ. हंसा दीप | कहानी
- विशाखा कृष्णा वर्मा | कहानी
- बेटे का सुख विजय विक्रान्त | कहानी
- पगड़ी सुमन कुमार घई | कहानी
साहित्यिक आलेख
- समाजों का कैनवास–सम्भावनाओं की धरती अनिल जोशी | साहित्यिक आलेख
- कैनेडा के हिंदी साहित्य में योगदान देने वाले साहित्यकार डॉ. दीपक पाण्डेय | साहित्यिक आलेख
- कैनेडा की राजधानी ओटवा में हिंदी साहित्य की भूमिका डॉ. जगमोहन हूमर | साहित्यिक आलेख
- कैनेडा में हिंदी-शिक्षण परंपरा में स्थानीय संस्थाओं की भूमिका डॉ. दीपक पाण्डेय | साहित्यिक आलेख
- कैनेडा की विपुल और समृद्ध कविता धारा का परिचय कराता काव्य संकलन–सपनों का आकाश अनिल जोशी | साहित्यिक आलेख
- अचला दीप्ति कुमार, व्यक्तित्व तथा कृतित्व आशा बर्मन | साहित्यिक आलेख
- कृष्णा वर्मा के सृजन-कर्म से गुज़रते हुए डॉ. पूर्वा शर्मा | साहित्यिक आलेख
- राग-विराग के समभाव की कवयित्री: इंदिरा वर्मा! डॉ. सुमन सिंह | साहित्यिक आलेख
रचना समीक्षा
लघुकथा
कविता - हाइकु
स्मृति लेख
गीत-नवगीत
किशोर साहित्य कहानी
चिन्तन
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
व्यक्ति चित्र
बात-चीत
- डॉ. नूतन पाण्डेय द्वारा टोरोंटो, कैनेडा निवासी डॉ. शैलजा सक्सेना से बातचीत डॉ. नूतन पांडेय | बात-चीत
- कैनेडा की हिंदी कथाकार हंसा दीप से साक्षात्कार डॉ. दीपक पाण्डेय | बात-चीत
- डॉ. दीपक पाण्डेय द्वारा कैनेडा निवासी डॉ. स्नेह ठाकुर से साक्षात्कार डॉ. दीपक पाण्डेय | बात-चीत
- कैनेडा निवासी राधेश्याम त्रिपाठी से डॉ. नूतन पाण्डेय की बातचीत डॉ. नूतन पांडेय | बात-चीत
- कैनेडा निवासी डॉ. रत्नाकर नराले से डॉ. नूतन पाण्डेय का संवाद डॉ. नूतन पांडेय | बात-चीत
- कैनेडा निवासी व्यंग्यकार धर्मपाल महेंद्र जैन से डॉ. दीपक पाण्डेय का संवाद डॉ. दीपक पाण्डेय | बात-चीत