अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

क्या तुम मेरी माँ हो? 

 

हमारी बेटी २० साल पहले सेंट डियोगो नगर में अमेरिका में रहती थी। तब उसकी बिटिया क़रीब 3 साल की रही होगी। उसके पास बहुत-सी कहानियों की पुस्तकें थीं। एक दिन वह एक पुस्तक ला कर बोली, “नानी आप मुझे इसमें से कहानी सुनाइये।” पहली कहानी का शीर्षक था ‘Are you my mother’ (क्या तुम मेरी माँ हो)। मैंने उसे कहानी सुनानी शुरू की। अगर कहीं से मैं कुछ शब्द छोड़ देती तो वह तुरंत पकड़ लेती और कहती कि नानी आप ठीक से पढ़ें, ऐसा लिखा है। उसे प्रत्येक पृष्ठ तथा कहानी पंक्ति दर पंक्ति याद थी। मैंने आश्चर्य से अपनी बेटी से पूछा, “क्या वसुधा को पढ़ना आता है?”

“नहीं, उसने कहानी अक्षरशः रट रखी है।” 

बड़ी सावधानी से मैं उसे कहानी सुनाने लगी। कहानी एक चिड़िया के बच्चे के बारे में थी। 

एक पेड़ पर चिड़िया ने अंडे दिए, जब उसमें से चूज़े निकल आये तो एक दिन उन्हें उड़ना सिखाने के लिये चिड़िया ने चूज़ों को घोंसले से गिरा दिया। चिड़िया चूज़ों के लिये दाना लाने चली गई। चूज़े चारों तरफ़ माँ को खोजने लगे। तब एक चूज़ा अपनी माँ को खोजते-खोजते कुत्ते के घर के दरवाज़े तक पहुँच गया। उसने दरवाज़ा खटखटा कर पूछा, “अंदर कौन है?” 

कुत्ते ने कहा, “मैं हूँ भौं भौं . . .” 

चूज़े ने पूछा कि क्या तुम मेरी माँ हो। कुत्ता बोला, “भाग यहाँ से मैं तेरी माँ नहीं हूँ। 

तब चूज़ा निराश होकर आगे बढ़ा। और वह एक मुर्गे के दड़बे में पहुँच गया। उसने अंदर झाँका और पूछा, “आप कौन हैं?”

अंदर से आवाज़ आई कि ये मुर्ग़ों का दड़बा है। 

चूज़े ने पूछ, कि क्या यहाँ मेरी माँ है?

“नहीं नहीं जा कहीं और खोज।”

फिर उसे एक बिल्ली का घर दिखा। उसने बिल्ली से पूछा कि क्या तुम मेरी माँ हो? 

बिल्ली ने हँसते हुए कहा, “हा-हा! म्याऊँ, म्याऊँ . . . भाग यहाँ से, नहीं तो मैं तुझे खा जाऊँगी।” 

तब चूज़ा वापस लौटने लगा तो उसकी माँ उसे खोजती खोजती वहाँ आ गई। चूज़े को दाना चोंच में दे कर उसे अपने पंखों में छुपा लिया। चूज़ा बहुत ख़ुश हो गया? कहानी कि हैप्पी एनडिगं हो गई। 

परन्तु वसुधा ख़ुश नहीं हुई, मैंने पूछा कि अब तो चूज़ा ख़ुश हो गया, उसे अपनी माँ जो मिल गई! 

वह रुआँसी होकर बोली, “नहीं”! 

मैं सकते में आ गई। उसे गोद में लेते हुए पूछा कि वह ख़ुश क्यों नहीं हुई? वह तपाक से बोली, “डैडी जो वहाँ नहीं थे।” 

तब मुझे बरसों से कही जाने वाली बात याद आ गई कि बच्चों को एक के साथ, मम्मी या केवल पापा के साथ रहना अच्छा नहीं लगता। उन्हें माँ-पापा दोनों ही चाहिये। केवल एकल परिवार नहीं, वरन्‌ दादी-बाबा, नाना-नानी व परिवार के सभी सम्बन्धियों के साथ रहना अच्छा लगता है। आज के टूटते परिवारों में सबसे आहत बच्चे ही हो रहे हैं। मौक़े-बे-मौक़े वह अपनी बात कहते भी हैं। जैसे मेरे चाचा हैं क्या? हमारे कज़िन हैं क्या? हम उनसे कब मिलेंगे? सब अपनी अपनी तरह से उनको बहला फुसला देते हैं, पर उनकी बेबसी और अकेलेपन पर ध्यान कोई नहीं देता। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

 छोटा नहीं है कोई
|

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गणित के प्रोफ़ेसर…

अंतिम याचना
|

  शबरी की निर्निमेष प्रतीक्षा का छोर…

अंधा प्रेम
|

“प्रिय! तुम दुनिया की सबसे सुंदर औरत…

अपात्र दान 
|

  “मैंने कितनी बार मना किया है…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

सांस्कृतिक आलेख

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य कविता

स्मृति लेख

कविता

ललित निबन्ध

कहानी

यात्रा-संस्मरण

शोध निबन्ध

रेखाचित्र

बाल साहित्य कहानी

लघुकथा

आप-बीती

वृत्तांत

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

बच्चों के मुख से

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं