अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ये २३ वीं सदी है जनाब 

 

ये २३ वीं सदी है जनाब 
मानव संतति विहीन मानव 
हर घर पालतू जानवरों से गुलज़ार! 
कुत्ता, बिल्ली, आदि आलीशान महलों में, 
आरामदेह बिस्तरों पर, 
राजसी ठाठ-बाट से पसरे हैं, 
महँगी से महँगी कारों में सैर सपाटा करते हैं, 
हुज़ूर चौंके नहीं—ये २३ वीं सदी है। 
 
इनके दस्तरख़ान में प्रतिदिन नये व्यंजन 
नये नये रेस्टोरेन्ट से, ऑनलाइन आते हैं, 
लज़ीज़ व्यंजन खाते-खाते मुँह का स्वाद बिगड़ गया है, 
उनके नख़रे रोज़ नये टेन ट्रम्स दिखाते हैं, 
(सुदामा ने द्वारका से लौट कर कहा था कि जहाँ दो जून की रोटी नसीब न थी उसे अब अंगूर भी अच्छे नहीं लगते।) 
“के जुरतो नहिं कोदों सवाँ, प्रभु परताप तें दाख न भावत।” 
ये २३ वीं सदी है साहिब! 
 
कार से दिशा मैदान जाते हैं, 
जहाँ चाहे मूतते, हगते हैं, 
मनुष्य/उनका मालिक/नौकर 
उनके निपटते ही, उसकी टट्टी उठाने झुक जाता है, 
पालतू बड़े शान से अकड़ कर उसे देखता है, 
लगता उसके काम से ख़ुश हो शाबाशी दे रहा हो! 
आप परेशान न हों ये २३ वीं शताब्दी है। 
 
सब वैसा ही चल रहा था, 
जैसा मानव ने सोचा था, चाहा था। 
तभी एक कैमिकल, रात के घुप्प अँधेरे में विश्व में फैल गया, 
उसने मानव जाति पर गहरा प्रभाव डाला, 
जो जहाँ, जिस हाल में था, जड़ हो गया, 
ये २३ वीं सदी थी, महाशय घबरायें नहीं! 
 
पालतू अपने हरम से क्रोधाग्नि बरसाते बाहर आये, 
उनके मालिक/नौकर बुत थे, 
उन्होंने पहले उनको डाँटा-फटकारा, 
फिर ज़ोर ज़ोर से भूँकने लगे, 
उनकी चुम्मा चाटी की, उनके पैर पड़े, 
बुत बुत ही बने रहे, टस से मस न हुए, 
हाजत से परेशान पालतू की वहीं निकल गई, 
पालतू फिर बुत पर गुर्राया, भौंका, पर बे असर 
भूख से व्याकुल बुतों को नोचने, काटने लगा, 
सब तरफ़ दुर्गंध फैल गई। 
ये २३ वीं सदी थी, महोदय हैरान न हों!
 
बुत सड़ने गलने लगे, पालतू का जी मिचलाने लगा, 
उबकाई ने उसे बेदम सा कर दिया, 
उसका दम घुटने लगा, 
वह बाहर निकले का रास्ता खोजने लगा, 
सब बेकार—
अंत में पूरी ताक़त बटोर कर—
काँच के दरवाज़े पर प्रहार करना शुरू किया, 
काँच टूट गया और वह, अचानक, 
एक धक्के से सड़क पर जा गिरा, 
वह हड़बड़ा कर उठा, 
उसने खुली हवा में लम्बी, लम्बी गहरी साँसें लीं, 
हिक़ारत से क़ैद को देखा, फिर लम्बे लम्बे डग भरने लगा, 
अचानक तेज़ रफ़्तार में बेतहाशा भागने लगा। 
अन्तिम संस्कार को जोहते जोहते, बुत सड़ गल गये—
न किसी को क़ब्र, न किसी को दाग-श्मशान नसीब हुई। 
ये आने वाली २३ वीं सदी है—मी लार्ड!!! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अँगूठे की व्यथा
|

  पहाड़ करे पहाड़ी से सतत मधुर प्रेमालाप, …

अचार पे विचार
|

  पन्नों को रँगते-रँगते आया एक विचार, …

अतिथि
|

महीने की थी अन्तिम तिथि,  घर में आए…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

सांस्कृतिक आलेख

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य कविता

स्मृति लेख

ललित निबन्ध

कहानी

यात्रा-संस्मरण

शोध निबन्ध

रेखाचित्र

बाल साहित्य कहानी

लघुकथा

आप-बीती

वृत्तांत

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

बच्चों के मुख से

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं