अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

घर का सुकून 

 

हमारी बिटिया २फ़रवरी २२ को देहली आई। उसकी मौसेरी बहिन की बिटिया का विवाह था। २० साल पहले अपने भाई की शादी में बनारस आई थी। तब से वह भारत में अपने परिवार में होने वाली किसी भी शादी में सम्मिलित नहीं हो सकी थी। इस बीच शादी की रौनक़ व धूमधाम बहुत बढ़ गई है, वह किसी अपने की शादी में शरीक हो कर अपने परिवार से मिलना चाहती थी। इसीलिये वह अपनी बहिन की बेटी की शादी में देहली आई। शादी की धूमधाम गहमा-गहमी में अपने भाँजे-भाँजी, मौसेरे भाई-बहनों से मिलते बतियाते कब 3 दिन निकल गये पता ही नहीं चला। 

उसका अपने घर, बनारस जाने का बहुत मन था। एक तो बनारस बचपन से जीवन में रचा बसा था दूसरे अपने घर में अपनी मधुर यादों को एक बार पुनः जीने लालसा! समय बहुत कम था। इसीलिये केवल 3-4 दिन ही बनारस रह सकी। वह बीएचयू, स्कूल मन्दिर, गंगा सब को छूना देखना महसूस करना चाहती थी! 

इस तरह वह 7 साल बाद 3-4 दिन के लिये अमेरिका से बनारस आई। घर आ कर उसे बहुत सुख चैन मिला। 

वह क़रीब 28 साल से वह अमेरिका में है। इस बीच बनारस भी चार पाँच बार आई है। अमेरिका में इतने वर्ष रहने पर भी उसने वहाँ हाउस ही बनाये पर कोई घर नहीं। 

यूँँ तो उसने जॉब बदलते कई स्टेटस में हाउस ख़रीदे व बेचे पर उसमें किसी से भी शायद घर-का-सा जुड़ाव नहीं हो सका। घर भी जॉब की तरह बदल गये। 

वहाँ जब अपने हाउस के मास्टर बेडरूम में सोने जाती है तो कोई उसे डिस्टर्ब नहीं करता, नहीं तो उसे फिर नींद नहीं आती। उसके बच्चे शोर शराबा भी नहीं करते। 

इस बार जब बनारस आई तो जैसे घोड़े बेच कर सोई। वहाँ उसका कमरा निजी अलग है। यहाँ उसे अपनी मम्मी के साथ सोना पड़ा। उसने कहा कि सुबह उठने पर कहा कि—मम्मी कितनी बार दरवाज़ा खोल कर आई-गई, इस आहट के बाद भी वह सोती रही। भोर में 3 बजे से कोयल कुह कुह का गीत गाती रही, और वह सुन कर भी सोती रही। चिड़ियों ने पौ फटते ही आम के पेड़ पर चहचहाना शुरू कर दिया पर उनकी चूँ- चपड़ में भी सोती रही। 

सबसे मज़ेदार बात बनारस में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में लाउडस्पीकर पूरे ज़ोर से बजता है, “कच्चा पापड़ पक्का पापड़ ये नये समय की बात है . . . ” वह यह सुनती हुई भी चैन से बेफ़िक्री से सोती रही। ये सब उसने कहा। 

मुझे लगता है घर से आत्मीय लगाव में यादों का अंतहीन लश्कर घर के हर कोने, हर दरो-दीवार, हवा, वातावरण में पसरा रहता है। आप जब वहाँ आते हैं तो वह आपकी प्रतीक्षा करता-सा आपसे लिपट जाता है, आपको अपने आग़ोश में ले लेता है। आप अनायास ही गुनगुनाने लगते हैं कि, “पत्ता पत्ता यहाँ राजदां है मेरा, ज़र्रे ज़र्रे पे रख दी है मैंने ज़ुबाँ, ये सारे नज़ारे मुझे जानते हैं . . .” 

मेरा बचपन, स्कूल, कॉलेज, सहेलियों की ठिठोली यहाँ सहेज कर रखीं हैं। ये घर नहीं मेरा अपना है, जिसने मेरा अपनापन, दुख–सुख को इस चार दीवारी में सँजो कर रखा है। मुझे हँसते देख हँसता-सा लगता है, दुखी होने पर अवसाद से घिर जाता है। यहाँ मैं, मेरा वुजूद सुरक्षित। 

शायद इस अहसास का नाम ही घर है! 
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अथ केश अध्यायम्
|

  हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार…

अथ मम व्रत कथा
|

  प्रिय पाठक, आप इस शीर्षक को पढ़कर…

अथ विधुर कथा
|

इस संसार में नारी और नर के बीच पति पत्नी…

अथ-गंधपर्व
|

सनातन हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

सांस्कृतिक आलेख

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य कविता

स्मृति लेख

कविता

ललित निबन्ध

कहानी

यात्रा-संस्मरण

शोध निबन्ध

रेखाचित्र

बाल साहित्य कहानी

लघुकथा

आप-बीती

वृत्तांत

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

बच्चों के मुख से

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं