अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

नासमझ 

 

विधायक के दरबार में हर तरह के लोग अपनी-अपनी फ़रियाद लेकर आते हैं। आज एक फ़रियादी को विधायक पहचान ना सका, पर इतना ज़रूर समझ गया कि वह मुस्लिम है। 

उसने नमस्कार किया। 

“कौन हैं आप?” विधायक ने पूछा। मुँह अँधेरे में वह अपनी आवाज़ यथा सम्भव कर्कश किये था। 

“मैं हूँ कुत्ता कबाड़ी!” दाँत किटकिटाते यह भी जोड़ दिया, “नई आबादी का,” और उर्दू में कुछ अड़बड़-सड़बड़ भी कह दिया। 

विधायक कुर्सी से खड़ा हो गया। धधकते हुए आवेश में वह क्या ढूँढ़ रहा था, क्या करना चाहता था, यह बात वह स्वयं नहीं समझ पा रहा था। लेकिन वह ख़ुद को भयभीत कर चुका था। यह बात वह जितना जानता था, वहाँ पर बैठे उससे कम नहीं जानते थे। 

डरने के बाद वात्सल्यपूर्ण हाव-भाव दिखाना विधायक की पुरानी आदत है। गिड़गिड़ाहट की तर्ज़ बनाकर विधायक ने कहा, “कहो, कैसे आना हुआ?” 

वह लम्बा और रोबीला फ़रियादी मुस्कराया और फिर उसने अपनी बात कही, मुस्कुराते वक़्त उसके पान में सने दाँत दिख रहे थे। ख़ूब गंदे, पके बाँस की तरह पीले-पीले। 

“अमाँ, तुम्हारा लौंडा तो बड़ा खिलाड़ी है, कबाड़ का काम भी बड़ी हुनरमंदी से करता है। मैं तो उसकी ख़ूबसूरती और नफ़ासत देखकर हैरान रह गया। 

“मियाँ! अल्लाह ने उसे हुनर दिया है और तुम्हें वसीला, नखलऊ में कुछ क्यों नहीं करते। ये कबाड़-सबाड़ का धंधा हम मुसल्लों को ही छोड़ दो। वैसे भी सरकारी आँकड़ों में ये धंधा ग़रीबी की रेखा से नीचे आता है।” 

विधायक ने अपने को संयत तो कर लिया पर वह यह नहीं समझ पाया कि ये फ़रियाद है या धमकी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता-ताँका

कविता

यात्रा-संस्मरण

लघुकथा

कहानी

अनूदित लघुकथा

कविता - हाइकु

चोका

कविता - क्षणिका

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं