अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

छन की आवाज़ 

 

नवाज़ देवबंदी ने सुनी दिल टूटने की आवाज़। 

मैंने कान बंद कर लिए। उसके आँसुओं की बूँदें ढुलक पड़ीं। तीस साल बाद आज अर्चना को मैंने याद किया। अर्चना को याद करने का कारण नवाज़ देवबंदी का यह शेर है, “जब हाथ में शीशा था न सागर था न मीना। गर दिल नहीं टूटा तो फिर छन से गिरा क्या।”

तीस साल पहले अर्चना की फुसफुसाटों में मैं होता था। सारा दिन वह पुस्तकालय में बैठी रहती। ‘गुनाहों का देवता’ पर उँगलियाँ फिराती, थाप देती रहती। कोई उससे यह उपन्यास माँगता तो साँप की तरह फुफकारती। 

उन दिनों वह मेरी गुरु बहिन हुआ करती थी। हम दोनों डॉ. कंचन सिंह के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे थे। उसका विषय धर्मवीर भारती पर था। वह वुमेन हाॅस्टल में रहती थी जो हिन्दी विभाग की बग़ल में था। 

उसी दौरान ग्रामीण इलाक़ों में बनने वाली कलाकृतियों की प्रदर्शनी महाविद्यालय में लगी थी। मैं भी अर्चना के साथ प्रदर्शनी देखने गया था। प्रदर्शनी में भित्तिचित्र, तरह-तरह के मुखौटे, देवी-देवताओं के चित्रों का संग्रह था। इस प्रदर्शनी का आयोजन ललित कला विभाग ने किया था। अर्चना की वार्डन इन्हीं आयोजक की पत्नी थी। इस नाते मैं और अर्चना उनके पास ही खड़े थे कि एक प्रेस वाले ने आयोजक से गंभीर होकर अचानक पूछ लिया, “प्रोफ़ेसर सहाब! आपको ये कलाकृतियाँ कैसी लग रही हैं? 

उन्होंने उत्सुकतावश अर्चना के कँधे पर हाथ रखा और दबाते हुए प्रश्न का उत्तर दे दिया . . . “बहुत सुन्दर . . . बहुत ही ख़ूबसूरत . . . . . . और मादक।” 

इस उत्तर से अर्चना स्तब्ध रह गई। एक अजीब-सा मौन वहाँ छा गया। अर्चना के अन्दर जैसे कुछ टूटा। आँसू की एक बूँद ढुलकी। 

आज नवाज़ देवबंदी का शेर पढ़कर मुझे अहसास हुआ कि उस दिन अर्चना में छन की आवाज़ हुई थी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

Rais Ahmad Nagori 2023/09/13 05:20 PM

Bohat acchi Dil ko hila Dene wali

Dr Nawaz Deobandi 2023/09/13 05:10 PM

Nice

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता-ताँका

कविता

यात्रा-संस्मरण

लघुकथा

कहानी

अनूदित लघुकथा

कविता - हाइकु

चोका

कविता - क्षणिका

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं