अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

गुर्जरी 

 

बहुत सारे पथवारें हैं, जिनमें उपले पथे हैं। ना जाने कितने आहते हैं जिनमें बँधी गाय-भैंसे डकराती रहती हैं। गलियों-मोड़ों पर भैंसा-बुग्गी अड़ी होती है, और सड़क के किनारों पर गोबर . . . लिपाई-पथाई से बचा स्वच्छता अभियान को चुनौती देता रहता है। 

गढ़ी गाँव की यह गंध उसके जीवन का अंग है। वार्ड नंबर पंद्रह की छाती पर कुंडली मारकर बैठा है यह गाँव। 

इसी गाँव में उसका भी एक घर है, जिसमें दमे से खोखली उसकी माँ रहती है, जिसे तरसती हुई हालत में छोड़कर वह ग्रेटर-नोएडा में बस गया है, लेकिन परम्पराओं से जुड़े पड़ोसी उसे सँभाल रहे हैं। माँ लाठी पकड़कर चलती है, आँख से भी अच्छा नहीं दिखता। 

आज माँ लाठी टेकती हुई, दोनों आँखें पोंछती हुई पड़ोसी के घर आई, उसके चेहरे पर हँसी-रुलाई का अद्भुत समन्वय था। अपने पीले-पीले दाँत दिखाकर बोली, “बेटा! कडुल्ले, कंगन और हँसली की हर पल चौकन्नी नजरों से रखवाली करनी पड़ती, वैसे भी वे चीज (आभूषण) मेरे पतले सूखे अंगों में ढीली हो गई थी, इसलिए उन्हें तो सुधीर ले गया . . . जब वो ग्रेटर-नोएडा गया . . . ये अलमुनियम का थाली कटोरा और गिलास रह गया है . . . इसे तू रख ले।” 

पड़ोसी ने संतुष्ट होकर सिर हिलाया, “रहने दो माँ!”

 . . . और फिर माँ उसी भूसा रखने वाली बंद सीलन भरी गन्दी कोठरी में धूल भरी पल्ली के ऊपर आकर गिर गई। 

मानों वह अंतहीन आकाश की ऊँचाइयों से गिरती जा रही है—अंतहीन गहराइयों की ओर। 

गढ़ी में भीड़ जमा हो गई . . . गुर्जरों की भीड़। 

महँगी गाड़ियों के हॉर्न का मिला-जुला शोर निकल रहा है, बीच-बीच में चीखने और रोने के स्वर भी उभर जाते हैं। सुधीर बिना आँसुओं की आँख पोंछकर भंगिमा को थोड़ा परेशान वाली बनाकर माँ को देखता है। 

माँ के चेहरे पर आशीष वाली मुस्कुराहट फैली है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

Pawan Kumar Bhati 2025/08/31 11:02 AM

आज के सामाजिक सरोकार पर सटीक टिप्पणी ।

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

पुस्तक समीक्षा

चोका

कविता - हाइकु

कविता-ताँका

यात्रा-संस्मरण

शोध निबन्ध

कविता

कहानी

अनूदित लघुकथा

कविता - क्षणिका

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं