अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सब चुपचाप से

 

पक्ष रखने के बाद वह चुपचाप पास रखी कुर्सी पर बैठ गया। उसने विचार किया कि अधिक बोलने से अब कोई लाभ नहीं था। वह अगर और कहेगा भी तो कोई उसको सच नहीं मानेगा। उल्टा उसे ही नसीहत दी जाएगी। 

लोगों की भीड़ में वैसे भी कम आवाज़ को, धीमी आवाज़ को सुना ही नहीं जाता। जो जितना चिल्ला कर बोले चाहे वह असंगत ही हो, उस पर हँसी-ठठा हो सकता है, उसकी बात को ध्यान से सुना जा सकता है। परन्तु जिसकी भाषा, जिसकी बोली, जिसकी आवाज़ धीमी हो उसे कोई नहीं सुनता। रामकिशोर ने मौन धारण कर लिया। 

अच्छी ख़ासी पिटाई हुई थी उसकी। पुलिस वालों ने सारी रात ख़ूब सेवा की। किसी बड़े व्यापारी ने चोरी का इल्ज़ाम लगाया था और और सब लोगों की जेबें भी गर्म कर दी थीं। पुलिस वाले अपने कर्त्तव्य से कैसे छूट सकते थे। 

गणेश रामकिशोर का लड़का था, उसे थाने में समझौता करने के लिए बुलाया था। रामकिशोर पुलिस की मार से बेहाल था। जितना वह कह पाया, कहा। उसकी बुद्धि बिखरी हुई थी। 

गणेश कई जगह घूमा था, पिता को पुलिस से छुड़ाने के लिए। एक-आधा फोन भी करवाया था। शायद उसी का असर था जो पुलिस वाले उसे समझौते के लिए बुला रहे थे। 

थोड़ा-बहुत माल इधर-उधर कर देता था रामकिशोर। पर इस बार वह निर्दोष था। संदेह उस पर आया। वह मासूम था। 

पुलिस ने कुटाई की थी। वह भी पैसे लेकर। भला आराम की थोड़े थी। 

ऊपर बात पहुँच गई थी। फोन किसी रसूख़दार का था। जाँच बैठ सकती थी। रामकिशोर अनियमित बड़े लोगों के खेतों पर काम करता रहता था। उन्हीं में से किसी के ऊँचे त'अल्लुक़ात होंगे। उसने रामकिशोर की मदद कर दी होगी। 

बड़े अफ़सर ख़ुद जाँच करने आएँगे। चौंकी में हड़कंप मच गया। समझौता करवाने की क़वायद शुरू हो गई थी। इसी सिलसिले में गणेश को बुलाया गया था। ‘समझाने’ के लिए। 

थाना इंचार्ज ने पहले हड़काया, डराया। पर बात बनते न देख। माफ़ी माँगने पर उतर आया। जाँच अधिकारी के सामने मुकर जाने को कहा, प्रार्थना करने लगे कि पिटाई की कुछ बात न करें। 

पैसे भी दिए प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती भी करवा दिया। 

इधर जिस रसूख़दार व्यक्ति ने सहायता की थी उसने गणेश को सावधान कर दिया था कि अधिकारी आने वाला है, सच-सच बता देना उसकी इज़्ज़त का प्रश्न है। 

चौकी इंचार्ज परले दर्जे का मक्कार था। उसने रामकिशोर को और पैसे दे दिए। अपनी बीवी बच्चों को अस्पताल ले आया, पैर पड़वा दिए। रामकिशोर बुज़ुर्ग ही था। इस बात में उन्हें कोई परेशानी नहीं थी। 

सब नुस्ख़े आते थे। इंचार्ज जानता था लड़ने में आगे वाले का पड़ला भारी हो तो उसके पैर पड़ जाना चाहिए। वही उसने किया

रामकिशोर अधिकारी के आगे मार से मुकर गया। जबकि गहरी गुम चोटें लगीं थी। रसूख़दार और कुछ ग्रामीण लोग जो रामकिशोर का हित चाहते थे, वह नाराज़ हो गए। न्याय दिलाने के लिए लगे थे। पर सब पानी में बह गया। 

कुछ दिनों के बाद गणेश का पिता रामकिशोर चोटों के ताव न सह पाने के कारण इलाज के दौरान जीवन से हार गया। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 बेशर्म
|

थियेटर से बाहर निकलते ही, पूर्णिमा की नज़र…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता

सजल

लघुकथा

नज़्म

ग़ज़ल

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सांस्कृतिक कथा

चिन्तन

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं