शाम के मंज़र को देखो
शायरी | नज़्म हेमन्त कुमार शर्मा15 Aug 2023 (अंक: 235, द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)
शाम के मंज़र को देखो,
क्या चुप्पी क्या ठहरा है।
शहर के जंगल का मंज़र,
एक ख़ामोशी एक सहरा है।
अपनी उलझन पास रखो,
यहाँ हुक्मरां बहरा है।
वो रात की कोई बात नहीं,
इस शहर का दिन भी गहरा है।
जनता ख़ुद, ख़ुद का ख़्याल रखे,
चोरों को तहफ़्फ़ुज पहरा है।
इस सोच के गहरे समंदर में,
इक याद का गोशा लहरा है।
पतझड़ सदा नहीं रहती,
बसंत का आँचल फहरा है।
सारी उम्र बनजारे सी बीती,
अब रुक के क्या चाहे देहरा है।
अब अपने से भी बच के रहना,
आदमी ख़ुद कितना ज़हरा है।
तहफ़्फ़ुज=सुरक्षा; गोशा=राग या रागिनी; देहरा=नरशरीर; ज़हरा=विषाक्त
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अगर जीवन फूल होता
- कहते कहते चुप हो गया
- काग़ज़ की कश्ती
- किसान की गत
- खिल गया काँटों के बीच
- घन का आँचल
- जीवन में
- दिन उजाला
- नगर से दूर एकांत में
- नदी के पार जाना है
- पाणि से छुआ
- पानी में मिल जाएँगे
- प्रभात हुई
- प्रेम की कसौटी पर
- बहुत हुई अब याद
- मन इन्द्रधनुष
- मन की विजय
- मैं भी बच्चे की तरह रोना चाहता हूँ
- राम का अस्तित्व
- रेत में दुख की
- वर्षा
- वो साइकिल
- सितम कितने बयाँ
- सुहानी बातें
- ख़ुदा इतना तो कर
कहानी
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
नज़्म
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं