मलबा
कथा साहित्य | लघुकथा हेमन्त कुमार शर्मा1 Sep 2023 (अंक: 236, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
पहाड़ी इलाक़े में सड़क पर मलबा बिखरा था। रात मूसलाधार बारिश के बाद बड़ी-बड़ी चट्टानें दरक गई। आने जाने का रास्ता ब्लाॅक हो गया। प्रशासन ने किराये पर जे.सी.बी. लगा दी जो बड़ी काइयाँ क़िस्म की थी। कभी हवा ले जाती, कभी अन्य फाॅल्ट के कारण बन्द पड़ जाती। बूढ़ी हो गई थी। थकी माँदी। एक घंटे का काम दो दिन में निबटाती। किराये में अफ़सरान का भी कुछ हिस्सा होगा।
चार दिन से रास्ता बन्द था। फोरी मदद नदारद थी। कोई भला मानस मलबा हटाने में दिखाई ना देता। केवल वह जे.सी.बी. सड़क के बीचों-बीच खड़ी दिखती। दो दिन वह दिन-रात चली थी। शायद अब गम्भीर बीमार हो गई थी। सूँ-साँ भी नहीं कर रही थी।
लोकल अख़बार में तस्वीर सहित प्रशासन के ‘चुस्त’ कार्य को दिखलाया गया। अफ़सर लोगों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। तीन से चार मज़दूर मलबा हटाने के लिए लगा दिये। वह जे.सी.बी. की तरह आरामपरस्त थे। ज़्यादातर बीड़ी-तम्बाकू का सेवन करते हुए ही पाए गए।
पन्द्रह दिन बाद बड़े अख़बार में समाचार छप गया। जे.सी.बी. को ठीक करा फिर उसे काम सौंप दिया। दोपहिया वाहन ही आने जाने में सक्षम हो सके। वह भी एक समय में एक ही तरफ़ के।
महीने बाद कुछेक ऐन.जी.ओ.; लोकभलाई वकील कोर्ट में इस ‘चुस्त’ रवैये के ख़िलाफ़ अपील दायर कर बैठे कि जाँच हो ऊपर से आया पैसा विपदाग्रस्त रोड पर लग भी रहा है कि नहीं।
ऐन.जी.ओ.; लोकभलाई वकील प्रशासन की जाँच में आ गए। उनके खातों की जाँच तुरंत आरंभ हो गई। एक-आधा धरा भी गया।
सन्नाटा पसरा है। कुछ मज़दूर और वह बूढ़ी जे.सी.बी. रुक-रुक के आवाज़ कर रहे थे।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अगर जीवन फूल होता
- अब इस पेड़ की बारी है
- एक पटाखा फूट गया
- और भी थोड़ा रहेगा
- कल्पना नहीं करता
- कहते कहते चुप हो गया
- काग़ज़ की कश्ती
- किसान की गत
- कोई ढूँढ़ने जाए कहाँ
- क्या हो सकता है क्या होना चाहिए
- क्षण को नापने के लिए
- खिल गया काँटों के बीच
- गाता हूँ पीड़ा को
- घन का आँचल
- जानता हूँ कितना आज्ञाकारी है
- जीवन की पहेली
- जीवन में
- तुम चाँद हो
- तू कुछ तो बोल
- दरिया है समन्दर नहीं
- दिन उजाला
- देखते। हारे कौन?
- नगर के अरण्य में
- नगर से दूर एकांत में
- नदी के पार जाना है
- पर स्वयं ही समझ न पाया
- पाणि से छुआ
- पानी में मिल जाएँगे
- पीड़ा क्या कूकती भी है?
- प्रभात हुई
- प्रेम की कसौटी पर
- बहुत कम बदलते हैं
- बहुत हुई अब याद
- बूँद
- मन इन्द्रधनुष
- मन की विजय
- मुझे विचार करना पड़ता है
- मेरा किरदार मुझे पता नहीं
- मैं भी बच्चे की तरह रोना चाहता हूँ
- मैं रास्ता हो गया हूँ
- राम का अस्तित्व
- रेत में दुख की
- वर्षा
- वो साइकिल
- शहर चला थक कर कोई
- सब भ्रम है
- सब ग़म घिर आए
- साधारण रंग नहीं है यह
- सितम कितने बयाँ
- सुहानी बातें
- हद वालों को बेहद वाला चाहिए
- ख़ुदा इतना तो कर
सजल
- अगर प्रश्नों के उत्तर मिल जाते
- अब क्या लिखूंँ
- इधर गाँव जा रहा है
- इस प्रेम मार्ग की बात न पूछ
- उठोगे अगर
- उसने हर बात निशाने पे कही
- एक इम्तिहान में है
- एक फ़ैसला रुका हुआ है
- कहीं कभी तो कोई रास्ता निकलेगा
- कोई एक बेचैनी सी
- चर्चा आम थी
- जिसके ग़म में तुम बिखरे हो
- डूब जाएगा सारा जहाँ
- पार हाला है
- बाक़ी कहानी रहनी चाहिए
- मेरी बात का भरोसा करो
- मैं भी तमगे लगा के फिरता हूँ
- वह पथ अगम्य
- सब अपनी कही पत्थरों से
- ज़िन्दगी के गीतों की नुमाइश
नज़्म
कहानी
ग़ज़ल
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं