अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मकान का मुआवज़ा

 

पादा जी भनभनाते घर में दाख़िल हुए। मियाँ निवार की कुर्सी ठीक करने में व्यस्त थे। रुक्किया भाभी मुर्गियों को दाना डाल रही थी। टोनी (उनका बुढ़ा पुश्तैनी खच्चर) उन्हें देखकर रस्सी को चबाने लगा जैसे कह रहा हो ‘किस को ग़ुस्सा दिखाते हो।’ अपने अगले पैरों से ज़मीन घिसने लगा। नथुने फुलाकर आगे बढ़ते हुए जैसे खूँटा ही उखाड़ देगा। 

“मियाँ जी, देखते हो तुम्हारा रिटायर्ड मुलाज़िम मुझे कैसे घूर रहा है,” पादा जी का ग़ुस्सा अभी शांत नहीं हुआ था, “तुम कैसे मित्र हो हर जगह पानी ने क़हर मचाया हुआ है। कम से कम फोन पर हाल-चाल ही पूछ लेते कि मैं जीवित भी हूँ या नहीं।”

“हुज़ूर, अभी कल ही पानी का स्तर घर की दहलीज़ से बाहर गया है। अब कुछ राहत है। परेशानी में कहाँ फोन करता फिरता और तुमने कौन-सा मुझे फोन कर लिया?” मियाँ जी ने प्रश्न के ऊपर प्रश्न दाग दिया। 

“भाई बाल-बाल बचा हूँ। अगर पड़ोस के श्यामलाल ने पकड़ ना लिया होता तो पानी में बह जाता। गली नदी बन गई थी। पर साइकिल। हाये! मेरी प्यारी साइकिल। उसे ना बचा पाया,” पादा जी रुआँसे से हो गए। 

“धीरज रखो, पादा जी। जान बची यही बहुत है,” ढाढ़स बँधाते हुए कहा। 

रुक्किया भाभी चाय और बिस्किट लेकर आ गई थी। पादा जी ख़ामोश बैठ गए। चाय के घूँट लेने की आवाज़ ही वातावरण में गूँज रही थी। 

“सरकारी मदद शायद मिल जाए,” चाय का कप कुर्सी के नीचे रखते हुए। 

“पादा जी, दो महीने पहले नुक्कड़ पर रहने वाले संतोष का पूरा मकान ढह गया था। सरकारी दफ़्तर के काफ़ी चक्कर लगाए। पर कुछ ना बना। कुछ चढ़ावा चढ़ाया तब जाकर बड़ी मुश्किल से अस्सी-नब्बे हज़ार पल्ले पड़े। इसमें एक टीन का शैड बन जाए, वह ही बहुत है। बच्चे  दर-ब-दर होने से बच जाएँगे,” मियाँ जी ने अफ़सोस-नाक शब्दों में फ़रमाया। 

“पर . . . यह वाली सरकार पहले वाली से अलग है। भ्रष्टाचार को शह नहीं देती?” पादा जी ने वकालत करते हुए कहा। 

“अजी, अभी मैंने क्या रामायण बाँची थी। तुम्हें पल्ले ना पड़ी।”

वादे, क़ायदे और कथनी-करनी सब पादा जी के दिमाग़ में घूम गए। 

“सरकारें हैं। सभी एक समान ही चलती हैं,” कहकर भीगी आँखों से, मायूसी से अपने घर की ओर रवाना हुए पादा जी। 

स्कूटर में पानी घुस गया था और साइकिल पानी में। वह आज पैदल ही थे। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 बेशर्म
|

थियेटर से बाहर निकलते ही, पूर्णिमा की नज़र…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कहानी

लघुकथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

नज़्म

सांस्कृतिक कथा

चिन्तन

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं