सर्टिफ़िकेट का मामला
हास्य-व्यंग्य | हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी हेमन्त कुमार शर्मा1 Oct 2023 (अंक: 238, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
“सर्टिफ़िकेट ले लो, सर्टिफ़िकेट।”
अमर के कान में आवाज़ पड़ी। उसने अपने कबूतरनुमा घर की बालकनी से झाँका। नीचे कोई व्यक्ति, जिसने पुराना कुर्ता पजामा डाला था, गले में गमछा पसीना पोंछते हुए। ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला कर हलकान हुआ जाता था।
“क्या बेचते हो?” ऊपर से ही चिल्ला कर पूछा।
“साहब नीचे आ जाओ। इतनी दूर से बताना मुनासिब नहीं।”
मन में कौतूहल भर अमर लगभग भागता नीचे आया। साँस फूल गई। शांत होने पर, “बताओ क्या बेचते हो?”
“जनाब, साहित्य लेखन के लिए सर्टिफ़िकेट बेच रहा हूँ। सम्मान के लिए।”
“क्या इसके पैसे लगेंगे?”
“बिल्कुल।”
“कितने?”
“सौ रुपए प्रति सर्टिफ़िकेट।”
“इतना अधिक! मैं और मेरे जैसे साहित्य लिखाड़ी इतना अफ़ोर्ड नहीं कर सकते। कुछ कम करो।”
“संपोसर्ड सर्टिफ़िकेट ले लो।”
“वह क्या बला है?”
“क्या कोई साहित्य विधा में प्रशासन चलाने के अगुआ का गुणगान किया है? कोई पार्टी तुम्हें सपोर्ट करती है? किसी मुखिया के कामकाज को लोगों के मध्य अपने हुनर से नवाज़ा है।”
“ऐसा कभी ख़्याल नहीं आया।”
“तो यह सर्टिफ़िकेट तुम्हारे लिए नहीं है।”
उसे आगे बढ़ते देख अमर ने निराशा और मरी-सी आवाज़ में संबोधित करते पूछा, “भैया आप कौन हो? आपके सर्टिफ़िकेट की वैल्यू क्या है?”
पीछे मुड़कर देखा। कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, “संपादक कम प्रकाशक हूँ। तीन दिन नहाए हुए हो गए हैं। पत्रिका को जारी रखने में घर बार बिक गया। बीवी बच्चे ज़लालत की ज़िन्दगी छोड़ चले गए। आगामी अंक निकालने के लिए पैसे चाहिए थे। सब पाठक बाट जोह रहे हैं। सोचा पढ़ाई के सर्टिफ़िकेट जब बिक सकते हैं, मैं भी साहित्य के . . .”
“फिर कुछ सफलता मिली,” बात काटते हुए अमर की ध्वनि व्यग्र और जिज्ञासु थी।
“घर में बैठे बिके नहीं। बाहर रेट देने वाले साहित्य प्रेमी मिले नहीं। और लेखक को ही देना था। पर लिखने वाले इतने बोदे हैं, क्या कहूँ। फिर सोचा पढ़ने वाले को ही बाँट दूँ। ज़्यादातर लेखक पार्टियों के छद्म नुमाइंदे थे। अब निराला का ज़माना नहीं है। निराला ज़माना है।”
“क्या सुधी पाठक मिले?”
“छनकना। एक भी नहीं। वह ख़ुद सोशल मीडिया तुकिये हैं। उनके पास टाइम नहीं। उल्लू की तरह रात जागते हैं। बस उल्लू और उनमें यही फ़र्क़ है कि यह दिन में भी देख सकते हैं।”
“फिर पत्रिका में छापते क्या हो?”
“अपने आँसू, अपनी व्यथा। कुछ सच में ही रचनाकार हैं। अच्छा वृत्तांत उठाते हैं। उनकी पूछ नहीं। उन पे पैसा नहीं। सर्टिफ़िकेट का फँदा डाला था। पर वह सौ भी दे नहीं पाए।”
“जो सर्टिफ़िकेट ले रहे हैं उनका क्या?”
“कहा ना ज़्यादातर अयोग्य हैं। आने वाले समय पर मुझे उन्हीं की सहायता ले पत्रिका चलानी पड़ेगी।”
चश्मे के नीचे आए आँसू को पोंछा, नाक को सिकोड़ा। आगे बढ़ता रहा चिल्ला कर। उसकी आख़िरी कोशिश को देखता रहा अमर।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
60 साल का नौजवान
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | समीक्षा तैलंगरामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…
(ब)जट : यमला पगला दीवाना
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | अमित शर्माप्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अगर जीवन फूल होता
- अब इस पेड़ की बारी है
- एक पटाखा फूट गया
- और भी थोड़ा रहेगा
- कल्पना नहीं करता
- कहते कहते चुप हो गया
- काग़ज़ की कश्ती
- किसान की गत
- कोई ढूँढ़ने जाए कहाँ
- क्या हो सकता है क्या होना चाहिए
- क्षण को नापने के लिए
- खिल गया काँटों के बीच
- गाता हूँ पीड़ा को
- घन का आँचल
- जानता हूँ कितना आज्ञाकारी है
- जीवन की पहेली
- जीवन में
- तुम चाँद हो
- तू कुछ तो बोल
- दरिया है समन्दर नहीं
- दिन उजाला
- देखते। हारे कौन?
- नगर के अरण्य में
- नगर से दूर एकांत में
- नदी के पार जाना है
- पर स्वयं ही समझ न पाया
- पाणि से छुआ
- पानी में मिल जाएँगे
- पीड़ा क्या कूकती भी है?
- प्रभात हुई
- प्रेम की कसौटी पर
- बहुत कम बदलते हैं
- बहुत हुई अब याद
- बूँद
- मन इन्द्रधनुष
- मन की विजय
- मुझे विचार करना पड़ता है
- मेरा किरदार मुझे पता नहीं
- मैं भी बच्चे की तरह रोना चाहता हूँ
- मैं रास्ता हो गया हूँ
- राम का अस्तित्व
- रेत में दुख की
- वर्षा
- वो साइकिल
- शहर चला थक कर कोई
- सब भ्रम है
- सब ग़म घिर आए
- साधारण रंग नहीं है यह
- सितम कितने बयाँ
- सुहानी बातें
- हद वालों को बेहद वाला चाहिए
- ख़ुदा इतना तो कर
सजल
- अगर प्रश्नों के उत्तर मिल जाते
- अब क्या लिखूंँ
- इधर गाँव जा रहा है
- इस प्रेम मार्ग की बात न पूछ
- उठोगे अगर
- उसने हर बात निशाने पे कही
- एक इम्तिहान में है
- एक फ़ैसला रुका हुआ है
- कहीं कभी तो कोई रास्ता निकलेगा
- कोई एक बेचैनी सी
- चर्चा आम थी
- जिसके ग़म में तुम बिखरे हो
- डूब जाएगा सारा जहाँ
- पार हाला है
- बाक़ी कहानी रहनी चाहिए
- मेरी बात का भरोसा करो
- मैं भी तमगे लगा के फिरता हूँ
- वह पथ अगम्य
- सब अपनी कही पत्थरों से
- ज़िन्दगी के गीतों की नुमाइश
नज़्म
कहानी
ग़ज़ल
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं