अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बूढ़ी गाय

 

गाय भी शहर आ गई है। देखते हो ना सड़क। कैसे भरी रहती है गोवंश से। इधर के पकड़ कहीं और छोड़ आएँगे। उधर के पहले ही यह काम कर चुके हैं। सब मान दें शायद यह मन में हो। 

डंडे से हाँकते देखा था उस बूढ़ी गाय को। कोई स्वामी नहीं था। जब तक दूध के योग्य रही बाँध कर रखा होगा। या फिर अपने संगी साथियों से बिछड़ गई हो। 

सड़क से लगते अधशहरी गाँव में किसी के घर के पशुओं को रखने की जगह पर रात को पहुँच जाती। अकेलेपन से घबरा जाती हो। भूरा रंग मिट्टी से भरा था। कोई घर का छोटा बच्चा उसे देख दूर तक खदेड़ आता। शायद उसे बताया नहीं गया था कि गाय में सभी देवता निवास करते हैं। अनभिज्ञ रखा होगा। या वह मोबाइल पढ़-पढ़ कर अधिक विद्वान हो गया होगा। 

बूढ़ी गाय थोड़े समय के बाद घूम-घाम कर पशुओं के बाड़े की तरफ़ फिर आ जाती। चारे की तरफ़ देखती भी नहीं थी। किसी को भयभीत भी नहीं करती। बस दूर से खड़ी उन भैंसों को निहारती रहती। जब तक की कोई उसे वहाँ भगा न दे। 

पेट उसका ढोल की तरह रहता था। कूड़ा गिराने की जगह गोवंश घूमता रहता था। वह भी वहीं से कुछ खा लेती होगी। कभी-कभी आपस में गोवंश सींघ फँसा लेते थे। पर वह बूढ़ी गाय इन विवादों से परे रहती। 

एक दिन रात को आवारा पशुओं पर क़हर बरपा। कुछ नौजवानों ने ‘साहस’ दिखाते हुए पशुओं को ट्रक में भर दूर कहीं छोड़ने का मन बनाया। छोड़ भी आए। 

वह बूढ़ी गाय बच गई। वह उस पशुशाला के पास बैठी जुगाली कर रही थी। उधर दृष्टि नहीं गई होगी लोगों की। सड़क किनारे पीपल का पेड़ था। रात को कुछ आवारा पशु वहाँ इकट्ठे हो जाते। वहीं से यह छोड़ने की क्रिया को अंजाम दिया गया था। उनका मानना था कि यह पशु उनकी फ़सल को नुक़सान पहुँचाते हैं। पर किसी ने खेतों में घुसते हुए कम ही देखा था। अधिकतर कूड़े वाले स्थान के आसपास मँडराते रहते थे। 

घर में पूजा हो। तब गाय को ढूँढ़ा जाता था। कुछ अन्न का भाग देने के लिए। इतनी समझ थी। पंडित जी द्वारा भी निर्दिष्ट हो सकती है यह क़वायद। 

बूढ़ी गाय बच गई फ़िलहाल। पर संगी साथी छूट गए। अपने से प्रतीत होते थे। उन्हें न पा कर वह विह्वल रहने लगी। जब तब जाकर उस पशुशाला के सिरहाने खड़ी हो जाती। पशुओं को निहारने लगती। फिर वहाँ से कोई खदेड़ देता। 

थकी तो वह थी। पीपल के पेड़ के नीचे बैठी रहती थी। बार बार वहाँ जाना सम्भव भी नहीं था। अकेलेपन से उकता जाती हो तब चल पड़़ती हो। 

एक सुबह किसी बछड़े के बार बार बोल सुनाई दे रहे थे। गाय के कान बार-बार खड़े हो जाते। सूरज के दर्शन हुए। दूर गाय ने देखा छोटे गोवंश को। वह अकेला था। झट उठ कर उसकी तरफ़ बढ़ी। 

बछड़ा उसे देख चुप हो गया। गाय के साथ-साथ रहने लगा। अब गाय उस पशुशाला की तरफ़ नहीं जाती थी। प्रायः लोग उनको साथ-साथ देखते थे। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 तो ऽ . . .
|

  सुखासन लगाकर कब से चिंतित मुद्रा…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता

लघुकथा

नज़्म

सजल

ग़ज़ल

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सांस्कृतिक कथा

चिन्तन

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं