लापता बक्सा
कथा साहित्य | लघुकथा हेमन्त कुमार शर्मा1 Aug 2023 (अंक: 234, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
जहाँ थोड़ा भी माँगना मुनासिब नहीं; घनघोर बारिश के बाद!
रगड़ू का फ़ुटपाथ अलोप हो गया। अब मकान का क़िस्सा नहीं है ये; यह बस एक फ़ुटपाथ ही तो था। सड़क गई, फ़ुटपाथ कैसे बचता? सरकार को दुहाई भी ना लगा पाएँगे। जब होगा तब होगा।
वहीं बीड़ी सिगरेट आदि एक लकड़ी के बक्से में रख कर बेचता। रात को वही बक्सा सिरहाना बन जाता।
बारिश में थोड़ी दिक़्क़त हो जाती, रैन-बसेरे में रह कर रात गुज़ारनी। असल में अपरिग्रह का पालन तो रगड़ू कर रहा था। योगी लोग बड़े मकानों में डेरा जमाए बैठे हैं। एयरकंडीशन्ड कृत्रिम गुफाएँ निर्मित करवा कर वहाँ परमात्मा को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के अनुष्ठान करवाए जाते हैं। पर यह असंभव है ‘अनन्त’अंत वाली चीज़ों से कैसे प्रसन्न होगा।
वर्षों से फ़ुटपाथ पे रहते उस जगह से लगाव सा हो गया था।
अब बारिश भी साँस लेने का नाम नहीं ले रही थी। रोटी, पानी, शौच सबकी दिक़्क़त हो गई। कुछ सरकार की तरफ़ से आने का ऐलान होता पर यहाँ आते-आते ख़त्म हो जाता।
ज़्यादा खाने से फिर निकालने की व्यवस्था भी तो करनी पड़ेगी। चारों तरफ़ पानी है। परन्तु पानी पीने के लाले पड़ गए।
रगड़ू तीन दिन से भूखा प्यासा, पानी से तर-बतर, छज्जे की ओट में खड़ा रहा घुटनों तक पानी में। हल्की हवा से भी कँपकँपी छूट जाती। क्या करे? कुछ समझ नहीं आता। प्लास्टिक के लिफ़ाफ़े में बीड़ी सिगरेट आदि बेचने का सामान रख बक्सा बंद कर दिया था। पानी उसे बहा के ले गया। भावुक हुआ। पानी में आँसू क्या दिखते? चौथे दिन कुछ पानी बरसना कम हुआ। सड़कें कीचड़ और गन्दगी से सराबोर। कुछ मददगार लोग खाने के बंडल आदि बाँटने लगे। पर रगड़ू अपना बक्सा ढूँढ़ने में व्यस्त हो गया कल की चिंता में। कहीं भीख ना माँगनी पड़ जाए।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अगर जीवन फूल होता
- अब इस पेड़ की बारी है
- एक पटाखा फूट गया
- और भी थोड़ा रहेगा
- कल्पना नहीं करता
- कहते कहते चुप हो गया
- काग़ज़ की कश्ती
- किसान की गत
- कोई ढूँढ़ने जाए कहाँ
- क्या हो सकता है क्या होना चाहिए
- क्षण को नापने के लिए
- खिल गया काँटों के बीच
- गाता हूँ पीड़ा को
- घन का आँचल
- जानता हूँ कितना आज्ञाकारी है
- जीवन की पहेली
- जीवन में
- तुम चाँद हो
- तू कुछ तो बोल
- दरिया है समन्दर नहीं
- दिन उजाला
- देखते। हारे कौन?
- नगर के अरण्य में
- नगर से दूर एकांत में
- नदी के पार जाना है
- पर स्वयं ही समझ न पाया
- पाणि से छुआ
- पानी में मिल जाएँगे
- पीड़ा क्या कूकती भी है?
- प्रभात हुई
- प्रेम की कसौटी पर
- बहुत कम बदलते हैं
- बहुत हुई अब याद
- बूँद
- मन इन्द्रधनुष
- मन की विजय
- मुझे विचार करना पड़ता है
- मेरा किरदार मुझे पता नहीं
- मैं भी बच्चे की तरह रोना चाहता हूँ
- मैं रास्ता हो गया हूँ
- राम का अस्तित्व
- रेत में दुख की
- वर्षा
- वो साइकिल
- शहर चला थक कर कोई
- सब भ्रम है
- सब ग़म घिर आए
- साधारण रंग नहीं है यह
- सितम कितने बयाँ
- सुहानी बातें
- हद वालों को बेहद वाला चाहिए
- ख़ुदा इतना तो कर
सजल
- अगर प्रश्नों के उत्तर मिल जाते
- अब क्या लिखूंँ
- इधर गाँव जा रहा है
- इस प्रेम मार्ग की बात न पूछ
- उठोगे अगर
- उसने हर बात निशाने पे कही
- एक इम्तिहान में है
- एक फ़ैसला रुका हुआ है
- कहीं कभी तो कोई रास्ता निकलेगा
- कोई एक बेचैनी सी
- चर्चा आम थी
- जिसके ग़म में तुम बिखरे हो
- डूब जाएगा सारा जहाँ
- पार हाला है
- बाक़ी कहानी रहनी चाहिए
- मेरी बात का भरोसा करो
- मैं भी तमगे लगा के फिरता हूँ
- वह पथ अगम्य
- सब अपनी कही पत्थरों से
- ज़िन्दगी के गीतों की नुमाइश
नज़्म
कहानी
ग़ज़ल
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं