अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

हाथी सामान्य हो गया

 

सरकारी अस्पताल में अफ़रा-तफ़री मच गई। बाहर दरवाज़े पर एक शख़्स हाथी को लेकर खड़ा था। 

“इसे मेन गेट से बाहर ले जाओ। यहाँ क्यों लाए?” सिक्योरिटी ने हड़काते हुए कहा। 

हाथी के साथ आए व्यक्ति ने पाँच सौ के दो नोट लहराये। क्षण में सिक्योरिटी अनसिक्योरिटी हो गई। 

“परेशान ना हो भाई। बस डॉक्टर साहब को बुला दो। कुछ मिनट का काम है, चला जाऊँगा। अगर मरीज़ अंदर आ सकता तो तुम्हें ना कहता,” अपने हाथी की तरफ़ इशारा करते हुए कहा। और डॉक्टर को सौ रुपए देने के लिए खिसे से निकाल कर सिक्योरिटी के हाथ में रख दिए। 

सौ की पत्ती देखकर डॉक्टर गंभीर मुद्रा में दौड़ा आया। हाथी वाले शख़्स के सामने तुरंत प्रकट हुआ और कहा, “महानुभाव इसे किसी पशु चिकित्सालय में ले जाओ। यहाँ तो इंसानों का इलाज होता है।”

“नहीं-नहीं डॉक्टर। वहाँ दिखा लिया। सब व्यर्थ। यह कमीना आजकल सत्य, अहिंसा की बातें करता फिरता है। शाकाहार का प्रचार करने की ज़िद पर अड़ा है। अपने मिले गन्नों में ही सब्र कर लेता है। और याददाश्त अपनी साथी लोगों से भी ज़्यादा है—लेकर, देने का विचार करता है।”

“इसको बड़ा गंभीर रोग है। यह सब गुण पागल होने की निशानी हैं। इसे किसी मनोविज्ञान के डॉक्टर की आवश्यकता है। वहाँ दिखाओ,” सरकारी डॉक्टर ने सुझाव दिया। 

“वहीं से आ रहा हूँ। उन्होंने ने ही आपके पास भेजा है। आदमी का रक्त चढ़ाने को कहा है—प्राइवेट महँगे स्कूल के पढ़े-लिखे व्यक्ति का। यह दुर्गुण क्षण में दूर हो जाएँगे।”

“रक्त चढ़ जाएगा। एक्स्ट्रा पैसे लगेंगे,” डाॅक्टर ने कहा। 

उस शख़्स ने हामी भरी। 

और वह हाथी कुछ मिनटों में ही सामान्य हो गया। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कहानी

लघुकथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

नज़्म

सांस्कृतिक कथा

चिन्तन

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं