अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

नया व्यापार

 

“मैं चिन्ता करने के अतिरिक्त और कुछ नहीं करता। सुबह से शाम बस यही काम है।”

भौंहों पर तनाव लाते हुए मोहन ने कहा। 

जिगर धीमे से मुस्कुराया और हाथ आगे किया। 

मोहन आश्चर्य से भर गया, ‘वह हाथ क्यों मिलाना चाहता है। कईं वर्षों से वह शत्रु की तरह व्यवहार करता रहा था। आज फिर यह . . .?’

मन में विचार किया। 

मोहन का काम बिल्कुल भी नहीं चल रहा था। हर तरह से निराश था। कई धंधे कर के देख लिए। कोई सिरे ही नहीं लगता। थक-हार के सब्ज़ी बेचने का काम कर लिया। उसमें भी घाटा खा लिया। दुकान पर ग्राहक फटकता भी नहीं था। थोड़ी दूरी पर जिगर की दुकान थी। वह पहले से ही सब्ज़ी, फ़्रूट का काम करता था। 

शुरू में जब मोहन ने काम किया था तब जिगर के कुछ ग्राहक टूट कर उसकी दुकान पर आने लगे थे। बाद में उधार-उधुर लेकर फिर दोबारा वहीं जाने लगे। 

उधार का तक़ाज़ा करने पर वही पुराने शब्द, “भाग तो नहीं रहे, दे देंगे।”

थक कर उधार का तक़ाज़ा छोड़ दिया। 

इस समय विकट परिस्थिति बन गई थी। दुकान छोड़ने पर घर में जो थोड़ा बहुत सम्मान बचा था वह भी समाप्त हो जाता। उधार वापसी की क्षणिक आशा भी निराशा में बदल जाती। और इस आयु के पड़ाव पर अब और काम क्या कर सकता था वह। 

इसी दौरान यह महाशय जिगर जी पधारे, हाथ मिलाने। 

बैंच रखी वह उस पर बैठ गया था। और मोहन को अपने पास खींच कर बिठा लिया। 

लंबी साँस खींचकर कहा, “मोहन मैं जानता हूँ तुम्हारी क्या हालत है। दुकानदारी ख़त्म हो गई है। घाटे में काम चला गया है। मंडी से सामान लाने के भी पैसे नहीं हैं। एक सलाह दूँ। अगर तुम कहो।”

मोहन परेशान था। उसने बस ‘हूँ’ कहा। 

जिगर ने प्रस्ताव रखा कि दुकान पर उसकी, सामान वह अपना रखेगा। लोगों को पता नहीं चलना चाहिए कि यह दुकान भी उसी की है। नाम मोहन का रहेगा, काम उसका। चढ़े महीने पन्द्रह हज़ार उसे दे देगा। उसे अपना मेहनताना समझे। 

ख़ूब सोच-विचार कर मोहन नौकरी को तैयार हो गया था। घर ख़र्चा किसी प्रकार निकालना ही था। उसे आश्चर्य था, दुकान पर ग्राहक भर-भर कर आने लगे। दोनों दुकानों पर एक रेट। मुनाफ़ा बढ़ता जाता। 

बस अब कोई चिन्ता नहीं थी मोहन को धन्धे की तरफ़ से। 

और जिगर का एक छत्र राज हो गया मार्केट में। 

सब व्यक्ति मोहन की दुकान पर नहीं चढ़ते थे और न ही जिगर की। थोड़े-थोड़े ग्राहक बँट गए। पर सारे एक ही जगह थे। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

ग़ज़ल

कहानी

लघुकथा

सजल

नज़्म

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सांस्कृतिक कथा

चिन्तन

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं