अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बारिश

 

कहीं घर की तबीयत ज़रा ठीक से कहने पर उसकी जर्जर हो रही हालत की तरफ़ ध्यान जाता। जिससे उसकी रिपेयर का सवाल उठ खड़ा होता। इसी कारण किशन इस तरफ़ ध्यान ही नहीं देता। मकान की ख़स्ता हालत से जी घबराने लगता। जेब में फूटी कौड़ी नहीं। इससे अच्छा उस तरफ़ ध्यान ही ना दो। शुतुरमुर्ग की तरह आँखें बन्द कर लो। मुसीबत दिखेगी ही नहीं। 

प्लस्तर कई जगह से उखड़ा हुआ था। बारिश में दीवारों और छत पर नमी आ जाती। पतनाले की जगह पर घास फूस उग आया। मिट्टी जम गई थी। रात की लगातार बरसात के कारण भीतर की तरफ़ दीवार से सट कर पानी की एक लकीर बह रही थी। फ़र्श पर पानी इकट्ठा हो गया था। थोड़ा ही था पर पूरे कमरे में फैल गया था। 

पतनाले की उपर्युक्त स्थिति का पता चला था, जब किशन ने छत पर जाकर देखा। 

पानी रुका पड़ा था। घंटा भर लग गया साफ़ सफ़ाई में। 

“कहाँ फँस गया। ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। क्या साफ़ सफ़ाई का मैंने ही ठेका ले लिया है,” झल्लाते हुए अपने आप से कहा। 

बारिश की शुरूआत थी। अपने मकान की तरफ़ देख कर वह घबरा पड़ा था। ले-देकर रहने का एक यही स्थान था। 

‘कहाँ जाएगा अगर बरसात में मकान . . .’ इस तरह के विचार रह रह कर किशन के ज़ेहन में चलते रहते। 
बारिश दिन में तो नहीं थी। पर रात बादल गरजने लगे। 

बाहर बादल गरजते अन्दर किशन की नींद उड़ जाती—कहीं मकान ही ना ढह जाए और वह, बीवी बच्चे सब सोते-सोते ही बिना टिकट के ऊपर पहुँच जाएँ।

सुबह भी बारिश नहीं हटी। बाहर, उसके मकान की ओर निचाई थी। पानी का बहाव बरसात में इधर ही हो जाता। बस तेज़ होनी चाहिए, लगातार। 

छतरी लेकर मकान से बाहर निकल कर देखा। छत पर जाकर देखा। मकान के चारों तरफ़ पानी बह रहा था। 
मटमैला, भूरे रंग का। कच्ची नाली उसके मकान के दाएँ ओर थी; वहाँ पानी तीव्र था। उसने देखा पानी मकान की दीवार से टकरा कर आगे बह रहा था। मकान गिर भी सकता था। 

आनन-फ़ानन में बच्चों को बाहर निकाला। आस पड़ोस के लोगों ने जेसीबी मशीन को बुलाकर नाले के पानी को सीधा किया। मिट्टी को हटा कर पानी को बहने दिया। 

चुनावों के दिन कुछ महीने में आरंभ होने वाले थे। जिसकी जेसीबी थी उसने एक रुपए नहीं लिया। वह अगले चुनाव में खड़ा होने वाला था। नहीं तो उसके बारे में मशहूर था कि वह एक रुपैया भी किसी के कन्नी नहीं छोड़ता। 

बारिश थम गई थी। किशन की सोच भी। मकान फ़िलहाल ढहने से बच गया। पानी धीरे-धीरे सूख ही जाएगा। अगर बारिश जल्दी फिर ना हुई। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल

सजल

कविता

लघुकथा

कहानी

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

नज़्म

सांस्कृतिक कथा

चिन्तन

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं