अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

छोटापन

 

दो सौ का नोट लेकर मंडी में बढ़ते हुए उमेश के पैर हिरण की तीव्रता और प्रसन्नता को प्रकट कर रहे थे। माँ ने आवश्यक सामान की पर्ची बना कर दी थी। सब्ज़ी मंडी में दाख़िल होने से पहले ही जलेबी, चाट, गोलगप्पे, नूडल्स आदि की रेहड़ियाँ लगी हुई थीं। जिसे देखकर उसका मन ललचा पड़ा। पर माँ ने केवल दस ही रुपए अपने ऊपर ख़र्च करने की चेतावनी दी थी। सो वह मंडी के अंदर चला गया। यह सोचकर कि बाद में आते हुए इस पर विचार करेगा। 

आलू और प्याज़ लेने के बाद केवल साठ रुपए ही बचे थे। माँ ने तो काफ़ी सामान लिखा हुआ था। यह सब क्या आएगा? टमाटर ढाई से तीन सौ रुपए किलो था और उसकी जेब में साठ रुपए बचे थे। घीया अस्सी तो शिमला मिर्च डेढ़ सौ रुपए किलो थी। कम लेनी हो फिर रेट पचास रुपए पाइया। करे तो क्या करे? अपने छोटेपन पर खिसिया पड़ा। कब बड़ा होगा? कब कमा के घर में वह सब सामान ला पाएगा जिसकी घर को चलाने के लिए आवश्यकता होती है। 

पिता के गुज़रने के बाद माँ ही ने घर को सँभाला था। टूटा-फूटा मकान ही सही पर अपना था। बहन और उसे सुबह-सुबह तैयार करके स्कूल भेजना—लंच बना पैक कर देना, ख़ुद काम पर जाना। दादी की दवा और अन्य सामान की व्यवस्था करना। शाम को घर पर आकर फिर रात के खाने की तैयारी . . . कितना सारा काम था। याद करते सिर चकरा गया उमेश का। माँ को अकेला जूझते देख उसे समय ने पहले ही परिपक्व बनाने की ठान ली थी। फिर वर्तमान में पहुँच कर वह अपने बचे साठ रुपए को बड़े असहायपन से देखने लगा। 

अरबी का रेट कुछ कम था। और अरबी उसे बिल्कुल पसंद नहीं थी। पिता के जीवित होने पर उसने खाना खाने में कितने नख़रे किए थे। पूरा दिन खाना ना खाया अरबी बनने पर। अपनी पसंद की सब्ज़ी बनवा कर ही माना था। 

बीस की आधा किलो अरबी लेकर थैले में डाल ली। आगे कद्दू कुछ पुराना था तीस रुपए में डेढ़ किलो मिल गया। दस रुपए बचे थे। हफ़्ते तक सब्ज़ी चलानी थी। बाद में दुकानों पर काफ़ी महँगी मिलती। हफ़्ते बाद ही मंडी दुबारा लगती थी। बीच में दाल, कढ़ी आदि बन जाती थी। दस के सिक्के को ग़ौर से देखा और पर्ची में लिखी हरी मिर्च और धनिया को भी ले लिया। दस में थोड़ा-सा ही आया। पर अब मुफ़्त में मंडी में कहाँ मिलता? दुकान से सब्ज़ी लेने पर दुकानदार मिर्च और धनिया फ़्री में डाल देते। पर सब्ज़ी का रेट ही चौगुना होता था। मिर्च के पैसे उसमें से ही पूरे कर लेते। मंडी से बाहर निकलते हुए वही जलेबी, गोलगप्पे अन्य रेहड़ियों में खड़ी भीड़ को मज़े लेते हुए, खाते हुए बड़ी इच्छा से देख रहा था। पैर बड़े थके और बोझिल थे। सब्ज़ी काफ़ी भारी थी या ज़िम्मेदारी।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कहानी

लघुकथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

नज़्म

सांस्कृतिक कथा

चिन्तन

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं