बड़ी बात
काव्य साहित्य | कविता शैलेन्द्र चौहान4 Feb 2019
तुम हो
एक अच्छे इंसान
डिब्बे में बन्द रखो
अपनी कविताएँ
मुश्किल है थोड़ा
अच्छा कवि बन पाना
कुछ तिकड़म
चमचागिरी थोड़ी और
अच्छा पी. आर.
नहीं तुम्हारे बस का
कविताएँ अपनी
डिब्बे में बंद रखो
आलोचकों को देनी होती
सादर केसर-कस्तूरी
संपादक को
मिलना होता कई बार
बाँधो झूठी तारीफ़ों के पुल पहले
फिर जी हुज़ूरी और सलाम
लाना दूर की कौड़ी कविताओं में
असहज बातें,
कुछ उलटबासियाँ
प्रगतिशीलता का छद्म
घर पर मौज-मज़े, दारू-खोरी
निर्बल के श्रम सामर्थ्य का
बुनना गहन संजाल
न कर पाओगे यह सब
तो कैसे छप पाओगे
महत्वपूर्ण, प्रतिष्ठित
पत्र-पत्रिकाओं में?
क्योंकर कोई, बेमतलब
तुम्हें चढ़ाएगा ऊपर?
अब
बिता रहा समय
लिख कर कुछ
अण्डबण्ड
काम बड़ी चीज़ है
खाली दिमाग़
शैतान का घर
लेकिन चाहता है आदमी
हर रोज़
कुछ खाली समय
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- मारे गए हैं वे
- अतीत
- अदेह
- उदासीनता
- उपसंहार
- कामना
- क्षत-विक्षत
- गीत बहुत बन जाएँगे
- छवि खो गई जो
- तड़ित रश्मियाँ
- धूप रात माटी
- परिवर्तन
- बड़ी बात
- यह है कितने प्रकाश वर्षों की दूरी
- लोकतंत्र
- वह प्रगतिशील कवि
- विकास अभी रुका तो नहीं है
- विरासत
- विवश पशु
- विवशता
- संचार अवरोध
- समय
- समय-सांप्रदायिक
- सूत न कपास
- स्वप्निल द्वीप
पुस्तक समीक्षा
साहित्यिक आलेख
कहानी
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सामाजिक आलेख
स्मृति लेख
आप-बीती
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}