अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

चिंगारी

 

सुनाने को नहीं बचीं कहानियाँ
अक्सर तो सुनता ही रहा
मौन को अस्त्र की तरह इस्तेमाल किया
 
क्या जिया कैसे जिया
वो सब क्या सोचना
न कुछ गर्व करने लायक़ न पछतावे की बात
पढ़ लिख लिए
मिला रोज़गार
कोल्हू के बैल की तरह जुते रहे
 
विवाह, बच्चे, परिवार
ओढ़ ली ज़िम्मेदारी
कुछ समय निकाल पढ़ना-लिखना, सभा-सम्मेलन
और दुनिया बदलने की चिंता
बेहतर समाज
समृद्‍ध संस्कृति
 
लोग अपनी अपनी बेहतरी में मशग़ूल
वैश्वीकरण के संजाल में
धुँधलका बढ़ता रहा
धीरे-धीरे खोता गया वो सब
जो सँजोया था बरसों-बरस
 
मन में उड़ती रही पतंगें
आसमान धुँध से भरा था
फूल खिले थे
दृष्टि धुँधली थी
कैटरेक्ट बढ़ आया था आँखों में
 
हो रहा था बहुत कुछ देश दुनिया में
सूचनाएँ ही सूचनाएँ
भूख, सूखा, युद्ध, भूकंप, तूफ़ान
और सुविधाओं का बड़ा ज़ख़ीरा
आनंद, मनोरंजन, भाँति-भाँति के पकवान
 
भ्रम और झूठ
टीवी, अख़बार, वाट्सएप और यूट्यूब
माईकल जैक्सन की तर्ज़ पर नाचता गोएबल्स
कानों में जमता रहा मैल
बचा था मुँह बोलता कड़वा
 
याद रखने को है क्या
मस्तिष्क में ख़ून और हवा पहुँचती
ऐलोपैथिक टेबलेट की शक्ल
 
कभी-कभी कौंधती है एक चिंगारी
युवावस्था में पनपी थी जो मन में
थोड़ी देर के लिए
लौट आता है यौवन

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

साहित्यिक आलेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

आप-बीती

यात्रा-संस्मरण

स्मृति लेख

ऐतिहासिक

सामाजिक आलेख

कहानी

काम की बात

पुस्तक समीक्षा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. धरती-21