अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अहा!

 

एक था गाँव
गाँव में थे लोग
कुछ भले कुछ भोले
अधिकांश ग़रीब और विपन्न
लहलहाती थी फ़सलें
गाँव सुंदर था
 
एक मुखिया था
राजनीति थी
जन-बल का ज़ोर था
शक्ति प्रदर्शन और अपराध
ईर्ष्या और अहंकार
पीछे पुलिस थी, लालच था
 
फ़ौजदारी थी, मुक़द्दमे थे
ज़िले में न्यायालय था, जेल थी, अफ़सर थे
वकील थे, तारीख़ें थीं
एक अजब सा दुष्चक्र था
ग़ज़ब संजाल
लोक पर हावी था तंत्र
 
भले और भोले दोनों मुखिया के पाले में
मेहनती किसान, मज़दूर लगे रहते अपने काम में
नहीं समझते जो राजनीति
वे बनते शिकार
सालों साल उलझे रहते मुक़द्दमों में
 
शोषण था अबाध
बिन पैसे नहीं था न्याय
मुश्किल था निर्दोष साबित कर पाना ख़ुद को
दुर्दिनों की मार झेलता उनका परिवार
यह सब चलता नियति मान सहज भाव से
कभी धीमी गति से कभी तेज़ी से
मान लिया था ग्रामवासियों ने इसे जीवन का अंग
 
कभी कभी सुखद पल भी आते थे जीवन में
नहीं होता था झगड़ा झाँसा
बतियाते लोग चौपालों में
गाते आल्हा
होली पर खेलते फाग, गाते होली
मिलते गले इकदूसरे से
 
दीवाली पर जलाते दीप
छोड़ते पटाखे यथासंभव
मनाते ख़ुशियाँ
नहीं होती जिनकी सामर्थ्य
शामिल होते दूसरों की ख़ुशियों में
 
उन्हीं क्षणों में याद आती गुप्त जी की कविता
अहा ग्राम्य जीवन भी क्या जीवन है
इन्हीं पलों को मन में समेटे दूर चला आया गाँव से
और पीछे मुड़कर नहीं देखा कभी

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

साहित्यिक आलेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

आप-बीती

यात्रा-संस्मरण

स्मृति लेख

ऐतिहासिक

सामाजिक आलेख

कहानी

काम की बात

पुस्तक समीक्षा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. धरती-21