अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

यायावर मैं–005: धड़कन

मेरी कभी बहुत बड़े, प्रभावशाली, अमीर नामवर व्यक्तियों से निकटता नहीं रही। बहुत बड़े तो छोड़िए किसी तथाकथित बड़े व्यक्ति से भी सम्बन्ध नहीं रहे। मुझे संकोच भी होता था और यह भी लगता था कि मेरी इनके साथ सम्बन्ध निर्वाह की न क्षमता है, न दक्षता। और मानसिकता तो क़तई नहीं। राजनीति, व्यवसाय, नौकरी में भी कभी किसी क्षेत्र में मैंने अपनी तरफ़ से ऐसी कोशिश नहीं की। यद्यपि रुचि मेरी साहित्यिक रही लेकिन किसी बड़ी पत्रिका, अख़बार, प्रकाशन, मीडिया के मुख्य लोगों से भी परिचय नहीं रहा। 

मैंने जब लिखना शुरू किया तब प्रिंट मीडिया ही प्रभावशाली था और बड़े अख़बार और पत्रिकाएँ दिल्‍ली, बंबई जैसे महानगरों से निकलते थे। कुछ प्रांतीय राजधानियों से। अतः उनके संपादकों और सहायकों से भी संपर्क में नहीं रहा। यदा-कदा कुछ छपने भेजता था, स्वीकृत हुआ तो ठीक अन्यथा सखेद रचना वापस लौट आती थी। मैं उस समय की बड़ी और प्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं में विरले ही छपा। कुछ व्यक्तिगत प्रयासों से निकलने वाली अल्प संसाधनों वाली पत्रिकाओं से परिचय हुआ। उनमें रचनाएँ भेजीं। फिर ख़ुद भी ‘धरती’ नाम से ऐसी एक पत्रिका निकाली। इसके बाद परिचय का दायरा थोड़ा बढ़ा। कुछ सभा-सम्मेलनों में जाना भी हुआ। यहाँ भी बड़ों से मित्रता कम ही हुई बस परिचय हुआ। 

मेरी शुरूआत विदिशा से हुई। वहाँ हिंदी में डॉ. विजय बहादुर सिंह एक बड़ा नाम थे। मुझे उनसे मिलने में संकोच होता था। यद्यपि डॉ. विजय बहादुर सिंह बहुत खुले और व्‍यवहारकुशल व्यक्ति हैं लेकिन तब मुझे अपने अज्ञान की काफ़ी चिंता रहती थी और उनके ज्ञान से लाभ लेने में अपने को अक्षम पाता था सो उस दौर में उनके संपर्क में भी अधिक नहीं रहा। अलबत्ता बाबा नागार्जुन को उनके मारफ़त देखा-सुना। 

हिंदी साहित्य का मैं औपचारिक विद्यार्थी नहीं था। मेरा पठन-पाठन पत्रिकाओं और पुस्तकालय वाला था वह भी पूरी तरह रुचि के हिसाब से। आपातकाल के बाद एक बार अलीगढ़ में जनवादी कहानी शिविर का आयोजन हुआ। उसमें नए-पुराने लेखकों से भेंट हुई। असल में मेरा झुकाव वामपंथी साहित्य की ओर था अतः यह एक प्रस्थान बिंदु जैसा ही था। यहाँ डॉ. कुंअरपाल सिंह, नमिता सिंह, सव्यसाची, प्रदीप सक्सेना आदि वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ अनेक युवा एवं समवयस्क रचनाकारों से भेंट हुई। उनमें से कुछ से मित्रता भी हुई। तब मैं इंजीनियरिंग के फ़ायनल ईयर में रहा होऊँगा। मैंने इंजीनियरिंग पास करके वहीं पॉलिटेक्निक में शिक्षक की नौकरी कर ली उन्हीं दिनों कॉलेज की बैंक वाली ब्रांच में नरेन्द्र जैन से भेंट हुई। लब्बोलुबाब यह कि न कभी अंधी दौड़ में मैंने शामिल होने का सोचा न केरियरिज़्म को उद्देश्य माना। जीवन बस ऐसी ही ऊँचे-नीचे ऊबड़खाबड़ पगडंडियों पर भटकता रहा। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अति विनम्रता
|

दशकों पुरानी बात है। उन दिनों हम सरोजिनी…

अनचाही बेटी
|

दो वर्ष पूरा होने में अभी तिरपन दिन अथवा…

अनोखा विवाह
|

नीरजा और महेश चंद्र द्विवेदी की सगाई की…

अनोखे और मज़ेदार संस्मरण
|

यदि हम आँख-कान खोल के रखें, तो पायेंगे कि…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

साहित्यिक आलेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

आप-बीती

यात्रा-संस्मरण

स्मृति लेख

ऐतिहासिक

सामाजिक आलेख

कहानी

काम की बात

पुस्तक समीक्षा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. धरती-21