अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

इतिहास में झाँकने पर

 

यादों की भी एक उम्र होती है
बिसरने लगती हैं धीरे-धीरे
कुछ होती हैं गड्डमड्ड
इतिहास होता है विशिष्ट
और होता है विशिष्ट जनों का
 
मैं पहुँचा था जब वहाँ
थीं शिक्षा की कुछ अधिक सुविधाएँ
थोड़ी अधिक जनसंख्या बड़ा नगरीय क्षेत्र
हालाँकि नहीं था वह बड़ा नगर
एक ठीक-ठाक क़स्बा, ज़िला मुख्यालय
 
इतिहास था
रहा था अशोक वहाँ का सूबेदार
विवाह किया था वहाँ की कन्या से
आसपास कुछ खंडहर
पुरातत्विक अवशेष
मेघदूत में दर्ज था वह सुंदर और समृद्‍ध क्षेत्र
 
संप्रति था बस एक साधारण नगर
शिक्षण संस्थाएँ थीं
महाविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज
 
दसवीं कक्षा में प्रविष्ट हुआ
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में
बीता वह वर्ष फिर अगला वर्ष
विद्यालय और घर इतना ही आकाश
ख़ाली समय में पढ़ना कुछ किताबें
साहित्यिक और जासूसी उपन्यास
 
सामने था मंदिर
पुजारी का बेटा शंकर
उसके साथ जाना नदी किनारे
बेतवा और वैस नदियों का संगम
चरण तीर्थ, छोटे बड़े अनेक मंदिर
नदी पार हेलियोदर का स्तंभ, वनप्रांतर
कुछ दूरी पर उदयगिरि की गुफाएँ
सांची के स्तूप थे विद्यालय की दिशा में
 
विद्यालय से महाविद्यालय
सपनों के पंख निकले फड़फड़ाने लगे
उड़ने को और आगे किसी बड़े नगर में
नहीं थे संसाधन
 
प्रवेश लिया इंजीनियरिंग कॉलेज में
इतिहास के बाद विस्तृत हुआ कुछ भूगोल
विषय के अलावा पढ़ा कुछ और साहित्य
पुष्यमित्र वाचनालय में
 
साहित्य और संस्कृति में सक्रियता थी नगर में
पर मुझे पाना था अपना लक्ष्य
यही बड़ी उपलब्धि थी हो सकूँ आत्मनिर्भर
 
महत्वाकांक्षाएँ धीरे-धीरे सिमटने लगी थीं
समेट लिये पंख
आर्थिक स्थितियाँ थीं बाधक
यथार्थ ख़ूबसूरत न सही
ठोस तो था
उड़ने के लिये था साहित्य
जिसमें अपना अलग पथ था
अलग वेदना थी अलग ही लक्ष्य
 
क्या था जो नहीं था विदिशा में
सोचता हूँ तो लगता है
नागरबोध, उन्मुक्तता, खुली दृष्टि, ज्ञान का विस्तार
कोई आंदोलन, प्रतिरोध
नहीं थी संभावनाओं की आहट
इतिहास भी अशोक और पुष्यमित्र शुंग का था
मेरा अपना जो हासिल है
उसकी पृष्ठभूमि में
यही तो है अब
मेरा अपना इतिहास
झाँकता हूँ कभी-कभी
बिसरने से रोकने का जतन है किंचित

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

साहित्यिक आलेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

आप-बीती

यात्रा-संस्मरण

स्मृति लेख

ऐतिहासिक

सामाजिक आलेख

कहानी

काम की बात

पुस्तक समीक्षा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. धरती-21