अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

कहानी साइकिल की सवारी की

साइकिल का अविष्कार उन्नीसवीं सदी का महत्वपूर्ण अविष्कार था। इस ने समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रभावित किया। यहाँ इस बात की चर्चा नहीं कर रहे हैं कि साइकिल बनाने में कितना समय लगा और क्या-क्या प्रयोग किये गये। कभी आगे का पहिया छोटा तो कभी पीछे का छोटा...!

साइकिल केवल लड़कों की सवारी होगी, लड़कियाँ चलायेंगीं तो क्या होगा?

इस पर हास्यास्पद कार्टून व टीका टिप्पणी, आज भी म्यूज़ियम में देखी जा सकती हैं। ऐसी साइकिल विदेश से चल कर भारत में भी पहुँच गई। भारत के अनुकूल वातावरण में रच बस गई। शुरू-शुरू में साइकिल गिने चुने सम्पन्न लोगों के यहाँ होती थी जिनके पास साइकिल होती वह बड़े अमीर समझे जाते थे। आज पढ़ने वालों को यह पढ़ कर बड़ा अजीब लग सकता है कि उस समय साइकिल समाज के प्रगतिशील व्यक्तियों की सवारी थी। 

पढ़ें लिखे लड़कों को बड़े शान से साइकिल दहेज़ में मिलती थी। गाहे-बगाहे बहुओं को यह ताना भी सुनना आम था कि, ’क्या दिया तेरे बाप ने,मेरे होनहार, लाखों में एक बेटे को साइकिल भी न दे सके।’ 

कभी कोई कहता– ’देखो, उसका लड़का पढ़ा न लिखा पर कैसे ससुराल से मिली साइकिल पर अकड़ता चलता है।’ इस तरह साइकिल न हुई राजा सवारी हो गई। 

साइकिल के आगे टोकरी लगाई जाने लगी, जिसमें बच्चे के पैर निकालने के लिये दो छेद बने रहते थे। इस तरह साइकिल पर बच्चे को घुमाने पापा, बाबा ले जाते थे। ऐसे दृश्य भी यदा कदा देखने को मिल जाते थे जिसमें बच्चा टोकरी में, पत्नी को आगे साइकिल के डंडे पर बिठा कर पति शान से घुमाने, फिराने, सिनेमा ले जाता था। देखने वाले कुछ ईर्ष्या, कुछ आश्चर्य से दाँत में उँगली दबाये देखते, और कहते, “क्या ज़माना आ गया है“? यह कह कर माथा ठोंक कर कहते कि ‘इन लड़कों ने तो लाज शरम बेच खाई।’ साइकिल के पीछे एक कैरियर भी लगने लगा। अब पति-पत्नी बच्चा व सामान सब एक साथ लाने ले जाने की सुविधा हो गई। 

साइकिल की इन बातों में न उलझें, सीधी बात कहते हैं। साइकिल पर बैठने में सावधानी भी बरतनी पड़ती थी, नहीं तो पीछे या डंडे पर बैठने वाले का पैर साइकिल के पहिये में फँस कर चोटिल हो जाता था और फिर डॉक्टर से मरहम-पट्टी करानी पड़ती थी। एक बार एक सज्जन अपनी नई-नवेली दुल्हन को साइकिल पर बैठा कर सिनेमा देखने चले। उन्होंने पत्नी को पीछे कैरियर पर आराम से बैठ कर उनके कमर में हाथ डाल उन्हें पकड़ने की ट्रेनिंग दी। जब सब तय हो गया तो वह स्वयं साइकिल पर बैठ गये और पत्नी को पीछे बैठने को कहा। वह साड़ी सम्हाल कर बैठने का उपक्रम कर ही रही थी कि साइकिल का पैडल दब गया, साइकिल सर से यह जा वह जा। पत्नी सड़क पर गिर पड़ी। जिसे लोगों ने सहारा दे कर उठाया। शरम व ग़ुस्से में उन्होंने घूँघट लम्बा कर मुँह छिपा लिया। कुछ दूर जाने पर उन्हें अहसास हुआ कि पत्नी ने उनकी कमर में हाथ नहीं डाला। वह एक हाथ से पत्नी का हाथ खोजने लगे तो उनके पैरों तले की ज़मीन ही खिसक गई। पीछे की सीट ख़ाली थी। वह साइकिल घुमा कर लौट पड़े। तो देखा सड़क के किनारे मुँह घूँघट से ढके पत्नी सुबक रही थीं, कुछ लोगों ने उन्हें घेर रखा था । 

आगे क्या हुआ होगा, आप स्वयं समझदार हैं सोचिये और कल्पना कीजिये। हँस हँस कर लोट पोट होते रहिये। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

सांस्कृतिक आलेख

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य कविता

स्मृति लेख

कविता

ललित निबन्ध

कहानी

यात्रा-संस्मरण

शोध निबन्ध

रेखाचित्र

बाल साहित्य कहानी

लघुकथा

आप-बीती

वृत्तांत

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

बच्चों के मुख से

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं