अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

होटल में डिनर

गर्मी व बरसात के दिन, उसे रिटायरमेंट के बाद अचानक कुछ अधिक ही लम्बे व उबाऊ लगने लगे। करने को कुछ ख़ास काम भी न था। घर की साफ़-सफ़ाई, खाना बनाने में कुछ समय बीत जाता था। घर में कुछ पेड़ पौधे थे, थोड़ा वक़्त उनकी देखभाल में निकल जाता। फिर भी बहुत सा समय बच जाता। वह सोचने लगी कि जब वह नौकरी में थी तो अक्सर यह कह देती थी कि मुझे तो मरने की भी फ़ुर्सत नहीं मिलती। ये चौबीस घंटे भी कम पड़ जाते थे, इतना काम था। उस समय समय निकालना कठिन था; अब समय काटे नहीं कटता।

हर दिन वही दाल, चावल सब्जी रोटी जिसे खाते बनाते कभी उब न हुई, अब उबाऊ लगने लगी। शाम को एक दिन लौकी, दूसरे दिन निनुआँ, कभी-कभी आलू खाते-खाते कुछ अलग खाने का मन होने लगा। पर एक नई समस्या तो यह थी कि क्या बनाये, क्या खाये? इस सब उलझन से बचने के लिये सोचा कि डिनर के लिये होटल चलें। इस बहाने से अच्छे कपड़े निकाल कर पहिने। फिर होटल जाने के प्रसंगों के यादों की पोटली सँभाले वह एक परिचित होटल में डिनर खाने चली गई।

उस होटल के क़रीब-क़रीब सभी वेटर उसे जानते थे। बड़े सम्मान व अपनेपन से वेटर ने कुर्सी पर बिठाया। तभी दूसरा वेटर भी आ गया। नमस्ते कर हाल चाल पूछा, फिर कहा कि "मैडम अकेले ही हैं?" पहले वेटर ने कहा कि ”भईया लोग अभी आते होंगें”। (अभी कुछ महीने पहले बच्चे विदेश से आये हुए थे। हम उनके साथ उस होटल में खाना खाने गये थे) उसकी यादों की पोटली में कुछ हलचल हुई, उसने संयत होते हुए कहा कि ”कोई और आने वाला नहीं है।"

वेटर जल्दी से मुड़ गये और पानी व मैन्यू कार्ड ले कर लौटे। वह काफ़ी देर तक मैन्यू-कार्ड़ को पढ़ती रही और बीच-बीच में घूँट-घूँट पानी भी पीती रही। पूरा मैन्यू पढ़ने के बाद एक प्लेट छोले-भटूरे का ऑर्डर कर दिया। काफ़ी इन्तजार के बाद छोले-भटूरे आये। छोलों में कुछ ज़्यादा ही मिर्च थीं। या मन ठीक न होने के कारण मिर्च अधिक लगी। अकेले में एक सब्ज़ी से अधिक मँगाना भी सब्ज़ियों को बर्बाद करना लगा। दो सब्ज़ियाँ मँगाने में कोई तुक न थी। छोले-भटूरे सामने ते। जब मँगा लिया तो क्या करतीं बेचारी? मन-मार कर छोले-भटूरे निगलने लगीं। जैसे-तैसे एक भटूरा गले में उतारा और जल्दी से बिल अदा करके घर चली आई।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ऐतिहासिक

सांस्कृतिक आलेख

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य कविता

स्मृति लेख

कविता

सामाजिक आलेख

ललित निबन्ध

कहानी

यात्रा-संस्मरण

शोध निबन्ध

रेखाचित्र

बाल साहित्य कहानी

लघुकथा

आप-बीती

वृत्तांत

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

बच्चों के मुख से

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं