अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

वधू-प्रवेश

पिछली रात ही परिणय सूत्र में बँधी कुसुम, अपने नए नवेले, दूल्हा बने पति नरेश के साथ, ससुराल के घर के मुख्यद्वार के सामने कार में बैठी थी। उसकी चूनर का छोर अभी पति के पटके (कमर में बाँधा जाने वाला पुरुषों का दुपट्टा) के साथ विवाह सूचक सौभाग्य ग्रंथि से बँधा था। घर में वधू-प्रवेश की गहमागहमी थी, अभी उस शुभ मुहूर्त के आने में कुछ समय बाक़ी था। विवाह के कई दिनों पहले से चलने वाले उत्सवों की थकान, सजावटी भारी कपड़ों-गहने, उसपर मई के महीने की गर्मी, इन सब को मिलाकर कुसुम परेशान हो रही थी। साथ बैठे नरेश ने उसकी परेशानी को समझ लिया पर करता क्या? रूढ़िवादी उसके परिवार में बिना शुभ मुहूर्त के कुसुम को गाड़ी से उतारना सम्भव न था। उसने हाथ बढ़ा कर अपना और कुसुम की तरफ़ का कार का दरवाज़ा खोल दिया, कुछ हवा आई तो आराम मिला। 

घर के अंदर से उत्साह और आनंद भरे स्त्री-बच्चों के स्वर सुनाई दे रहे थे, नरेश की माँ को तीन बेटियाँ विदा करने के बाद अब एक बहू उतारने का मौक़ा जो मिला था! तीन बेटियों को दिए गए दहेज़ की लगभग भरपाई कुसुम के अमीर पिता ने नरेश जैसा सुयोग्य दामाद पाने के लिए कर दी थी। घर के अंदर से आने वाली आवाज़ों में नरेश की दादी का स्वर शायद सबसे ऊँचा था, जो अपने इकलौते बेटे के इकलौते बेटे की, अपनी पौत्र वधू घर में देखने वाली थीं। 

नरेश और कुसुम कार में चुपचाप बैठे उस शुभ घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे, जब सारे विधि-विधान के साथ नई बहू का स्वागत करके उसे परिवार में अपनाया जाएगा। तभी नरेश ने देखा कि उसकी सबसे छोटी बहन बिन्नी सजी-सँवरी, अपनी छह महीने की छोटी बिटिया को गोद में लिए घर से बाहर आ रही है। नरेश ने आवाज़ देकर बिन्नी को बुला लिया और उसकी गोद से अपनी गुलगोथनी-सी भाँजी को हाथों में लेकर दुलराने लगा। शुभ घड़ी की प्रतीक्षा में थकान, गर्मी, पसीने से व्याकुल कुसुम का भी मन उस प्यारी बच्ची को देख आनंद से भर गया। उसने धीरे से बच्ची को नरेश के हाथों से ले लिया और अपनी गोदी में बिठा कर पुचकारने लगी वह बच्ची को पुचकार रही थी और नई-नई माँ बनी बिन्नी अपनी नई भाभी को अपनी दुलारी बिटिया की ‘शिशु कलाओं’ के बारे में बड़े गर्व से बता रही थी। 

तभी वधू प्रवेश की शुभ घड़ी आने का संकेत देता हुआ शंख का स्वर गूँज उठा। घर का मुख्य द्वार जो भत्तिचित्र, रंगोली और फूल मालाओं से सजा था, वहाँ आरती की थाली लिए नरेश की माताजी खड़ी थीं। परिवार की स्त्रियाँ-बच्चे उत्सुकता से नई दुलहन के घर में आने की राह देख रहे थे, कुछ स्त्रियाँ मंगलगीत गाने में मगन थीं, चौखट के पास हल्दी रोली मिले पानी से भरी थाली रखी थी। नरेश की माँ के पीछे दादी जी कशीदाकारी वाली सफ़ेद रेशमी साड़ी पहने, हाथ में छड़ी लिए सभी क्रियाओं का निर्देशन, संपादन, और निरीक्षण कर रही थीं। वधू का स्वागत कर उसके गृह प्रवेश की पूरी तैयारी हो चुकी थी। दादी का निर्देश आया, “नरेश दुलहिन का बायाँ हाथ पकड़कर उसे उतारो, उसके साथ जुड़ी गाँठ के साथ आगे-आगे चलते हुए द्वार तक आओ।” 

दादी का स्वर सुनकर बिन्नी ने झुक कर अपनी नई भाभी की गोद से अपनी बेटी को उठा लिया। कार पर दृष्टि गड़ाए खड़ी दादी ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। सहसा, मानो उनकी ख़ुशियों पर वज्रपात हो गया, उनका विक्षोभ से भरा स्वर कुसुम के कानों में पड़ा, “हे राम, सत्यानाशी बिन्नी! क्या तेरी मति मारी गई है, अभी तो घर में बहू ने प्रवेश भी नहीं किया और तूने उसकी गोद में लड़की दे दी है। उसकी गोद में लड़का देना था! लगता है अब यह भी तेरी माँ की तरह पहले बेटियाँ ही जनेगी और मैं बिना परपोते का मुँह देखे सिधार जाऊँगी! हे कृष्ण, मेरा तो परलोक बनने से पहले ही बिगड़ गया!”

कुसुम कुछ पल के लिए जड़ हो गई, यह कैसा स्वागत? यह कैसा वधू-प्रवेश? 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

अनूदित लोक कथा

कविता

यात्रा-संस्मरण

ललित निबन्ध

काम की बात

वृत्तांत

स्मृति लेख

सांस्कृतिक आलेख

लोक कथा

आप-बीती

लघुकथा

कविता-ताँका

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं