अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मेरी माँ

अक़्सर गाहे-बगाहे, जब-तब
याद आ जाती है 
मुझे, मेरी माँ! 
 
मुझसे कई-कई वर्ष छोटे 
मेरे सहोदरों के गर्भ-भार से शिथिल होती
साँवली-सलोनी, फ़ुर्तीली, मेरी माँ! 
 
चाहे और अनचाहे भी 
कभी-कभी अपनी ही संतति से, 
कुछ परेशान, कुछ झुँझलाई हुई लगती 
मेरी माँ, 
 
सर्दी की रातों में अपनी रजाई में 
हमको समेट, भूतों-परियों के क़िस्से सुनाती
थकी-माँदी उनींदी
मेरी माँ, 
 
हमारे शाला जाने से पहले 
रोज़ टटका1 भोजन को देने को
बड़े तड़के उठ, काम में जुट जाने वाली
कर्मठ, समर्पित
हम सबकी माँ! 
 
अपने लिए पान के पत्ते पर 
चूना-कत्था तथा लगाते हुए
शायद अपने बचपन में खोई हुई
कोई गीत गुनगुनाती, बिलमाती2 
भोली, मेरी माँ! 
 
यदा-कदा ही सही, 
मुँह में पान चबाते हुए 
मन ही मन ना जाने क्या? 
सोचती, स्वयं से ही लजाती, मुस्कुराती हुई, 
मेरी प्यारी माँ! 
 
अपने जीवन के पके हुए दिनों में 
अपनी पाली-पोसी, 
सयानी हो चुकी, अपनी सन्तानों को 
क़ीमती ख़ज़ाना समझने वाली 
स्वाभिमानी मेरी माँ! 
 
यात्रा के अंतिम दिनों में 
अशक्त हो चुकी, टूटी-फूटी, 
विस्मृतियों में डूबी, 
यादों के गलियारों में भटकती 
ईश्वर से मृत्यु का वरदान माँगती, 
मेरी बेचारी-सी माँ! 
 
और
अब तो जब भी
आईना मैं देखूँ
स्वर्ग से उतर, दर्पण में समाकर
मेरी ही आँखों से
मेरे ही चेहरे को निहारती-सी लगती है—
मेरी माँ, 
 
सुनती, पढ़ती रहती हूँ, 
'अतिमानवी', देवी तुल्य, 
अपार्थिव माता नाम के चर्चे
मेरे तो भाग्य में लिखी थी
सीधी, सरल, प्रेम-क्रोध सुख-दुख
देने-समझने वाली एक स्त्री
जो संयोग से ही सही
बन गई मेरी माँ . . .!
 

  1. टटका=ताज़ा
  2. बिलमाती=विश्राम करती

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

डॉ पदमावती 2022/05/08 01:30 PM

बहुत सुंदर ।माँ जीवन का अनमोल ख़ज़ाना होती है और जिसने भी वह खो दिया, मैं समझती हूँ , कि बस सब कुछ रहते हुए भी अनाथ हो गया । हमारे यहाँ एक कहावत है, “अगर माँ का आशीर्वाद आसमान समान , तो ईश्वर का आशीर्वाद दीपक समान” ! आँख नम हो गई । माँ शब्द ही ऐसा है …!

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

अनूदित लोक कथा

कविता

यात्रा-संस्मरण

ललित निबन्ध

काम की बात

वृत्तांत

स्मृति लेख

सांस्कृतिक आलेख

लोक कथा

आप-बीती

लघुकथा

कविता-ताँका

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं