अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

दीपावली की सफ़ाई

 

कार्तिक मास का कृष्ण पक्ष, 
करवा चौथ, अहोई अष्टमी, 
दीपावली आने की सुगबुगाहट
घर की सफ़ाई करने वाली सेवाओं के विज्ञापन 
सहेलियों की गोष्ठी में बताई जाने वाली
सफ़ाई की थकावट, 
यह सब मिलकर मुझे भी उकसाती हैं, 
सफ़ाई शुरू न करने पर मुझे लानत-लमानत पहुँचाती हैं, 
मैं अपनी वय की वरिष्ठता का राग सुनाती हूँ
सफ़ाई शुरू न करने के बहाने गिनाती हूँ
मन में तर्क-वितर्क भी चलता है
हम ‘दो प्राणियों’ का घर तो सदा ही स्वच्छ रहता है! 
हम तो अलमारी के नीचे
बॉक्स के पीछे चीज़ें नहीं गिराते? 
दीवारों पर कभी पेंसिल, कभी रंग से
फूल-पत्ती, कार्टून नहीं बनाते! 
खेलकूद के सामान, किताबें, छोटे हो गए कपड़े
इधर-उधर ठुंसे नज़र नहीं आते, 
 
फिर सफ़ाई करूँ ना करूँ
क्या फ़र्क़ पड़ता है? 
रहने लायक़ मेरा घर सदा साफ़ ही रहता है, 
 
लेकिन दशकों की आदत से बच नहीं पाती हूँ
और कुछ सोच समझ कर
अलमारी के भीतर की सफ़ाई का बीड़ा उठती हूँ, 
चलो, इस बहाने घर कुछ हल्का हो जाएगा
साथ ही दिवाली का ‘शगुन’ भी हो जाएगा! 
 
अलमारी के एक खाने को पूरा घेरे
एल्बमों की ढेरी दिख जाती है, 
जिसे निकालने-उठाने में
मेरी कमर टेढ़ी हो जाती है
थैली में बंद एल्बमों से
जब हम चित्र निकालते हैं
हमसे दो पीढ़ी पीछे और एक पीढ़ी आगे के चित्र, 
पूरे पलंग पर फैल जाते हैं, 
कहीं मेरे पति के दादाजी अचकन-छड़ी से सजे नज़र आते हैं
कहीं हमारे बाल-गोपाल
‘दधि-ओदन मुख पर लिपटाए’ दिख जाते हैं, 
इन श्वेत-श्याम, रंगीन धुँधलाए
चित्रों के माध्यम से
मैं मानो ‘समय-सरिता’ की
‘विपरीत दिशा’ में बहने लग जाती हूँ
अंजलि में अपनी गृहस्थी के ‘स्रोत’ के समीप का
जल पी कर तृप्त और अतृप्त
साथ ही हो जाती हूँ
बीत गए समय को याद कर आँखें नम
और होंठ मुस्कुराते हैं, 
ज़िन्दगी कैसे मानो ‘दो पल’ ही में बीत गई
इसपर ‘हम दोनों’ अचरज में डूब जाते हैं! 
एल्बम के चित्र देखकर अपनों की याद बेतरह सताती है, 
फिर हमसे दीपावली की सफ़ाई कहाँ हो पाती है? 
त्योहार की सफ़ाई अगले दिन के लिए टल जाती है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख

अनूदित लोक कथा

दोहे

चिन्तन

ललित निबन्ध

कविता

सांस्कृतिक कथा

आप-बीती

सांस्कृतिक आलेख

यात्रा-संस्मरण

काम की बात

यात्रा वृत्तांत

स्मृति लेख

लोक कथा

लघुकथा

कविता-ताँका

ऐतिहासिक

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं