अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सावधान-एक मिलन

 

वसंत ऋतु की किशोरी धरती
रंग बिरंगे फूल पत्तियों की 
घाघरा-चोली पहन, 
कोयल की कूक 
और भ्रमर का संगीत सुन, 
तितली के पंखों पर उड़ती
धीरे-धीरे किशोरी से बनती है युवती, 
 
आकाश का सूर्य 
शीत पर विजय पाता, 
अपने चढ़ते यौवन के ताप—
प्रखर प्रताप से कुछ-कुछ मदमाता
धरती पर दृष्टि पड़ते ही 
सम्मोहित हो उठता है, 
उसको ब्याह लेने को 
प्रेमोपहार स्वरूप, 
‘अमलतास’ के स्वर्णमय आभूषण 
और
‘गुलमोहर’ की लाल चुनर भेजता है 
 
धरती की स्वीकृति जब उसको मिल जाती है 
‘पलाश’ के ‘ज्वाला से लगते’ फूलों की 
हवन-अग्नि वनों में दिख जाती है, 
इस पावन-पावक के फेरे लगा दोनों
विवाह की पवित्र ग्रंथि बँध जाते हैं
सलेटी बादलों की झीनी चदरिया तले 
दूल्हा और दुलहन मिलकर एक हो जाते हैं, 
वर्षा ऋतु के कजरारे मेघ
इस नैसर्गिक मिलन पर मानो, 
आशीषों का घनघोर नेह-नीर बरसाते हैं, 
 
दोनों की तृषा जब तृप्त हो जाती है
धरती की कुक्षि-तब
उर्वर हो आती है 
हम पृथ्वीवासी इस मिलन से ही जीवन पाते हैं, 
धरती की उपज से ही
प्राणों की  रक्षा कर पाते है! 
 
धरती यदि ‘दूषित’ हुई
सूर्य ने मुँह फेर लिया, 
वनों ने ‘न’ गहने-कपड़ों का उपहार दिया? 
 
सोचो तो! सारा तारतम्य बिगड़ जाएगा, 
धरती को भला कौन उर्वरा बनाएगा? 
बंध्या होती धरती क्या हमें धार पाएगी,? 
एक दिन मानव जाति नष्ट हो जाएगी!!! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

अनूदित लोक कथा

कविता

यात्रा-संस्मरण

ललित निबन्ध

काम की बात

वृत्तांत

स्मृति लेख

सांस्कृतिक आलेख

लोक कथा

आप-बीती

लघुकथा

कविता-ताँका

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं