प्रिय मित्रो,
समय-समय पर साहित्य कुञ्ज के व्हाट्स ऐप्प समूह में बहस छिड़ जाती है। इन बहसों का मैं मूक पर्यवेक्षक रहता हूँ; उनमें भाग नहीं लेता। जब तक बहस का शिष्टाचार बना रहता है तब तक मेरे हस्तक्षेप की आवश्यकता भी नहीं होती। यह बहस क्यों होती है? मैं इस बहस को एक स्वस्थ मानसिकता, विचार-शीलता और लेखकीय धर्म मानता हूँ। वाद-प्रतिवाद हम तभी कर पाते हैं, जब किसी घटना, किसी विचारधारा के प्रति संवेदनशील होते हैं। यह बात अलग है कि हम अपनी विचारधारा को सही मान लेते हैं और हमें पूर्ण विश्वास हो जाता है कि विषय-विशेष को देखने-समझने का केवल एक ही दृष्टिकोण है, कोई अन्य हो ही नहीं सकता। हम भूल जाते हैं कि समाज में समरूपता नहीं हो सकती। जहाँ समाज समजातीय भी हो, उसमें समरूपता भी हो, असम्भव है। तो यह निश्चित है कि समाज में विभिन्न दृष्टिकोण भी होंगे और उनसे जनित विभिन्न विचारधाराएँ भी होंगी। फिर क्या सही, क्या ग़लत—क्या हम इतनी विशद, विस्तृत स्वतन्त्रता की अपेक्षा कर सकते हैं? नहीं बिल्कुल भी नहीं। विभिन्न विचारधाराओं की स्वतन्त्रताओं को मानवीय मूल्यों के निकष पर कसना अनिवार्य है। अगर कोई विचारधारा इस सीमा का उल्लंघन करती है तो संघात होना न केवल अनिवार्य होता है बल्कि वांछित हो जाता है। अमानवीय विचारधारा और उसकी स्वतंत्रता स्वीकार्य हो ही नहीं सकती। इस मोड़ पर आते-आते लेखक के जीवन-मूल्यों और सिद्धांतों का प्रश्न उठ खड़ा होता है।
प्रायः साहित्य की परिभाषा देते हुए विद्वान कहते हैं जिस लेखन में सब का हित समाहित हो वह ही साहित्य है। इसलिए लेखक का दायित्व बहुत बढ़ जाता है। हम लौट कर वहीं खड़े हैं कि अगर, लेखक समाज के हित में क्या है, की सीमाओं में ही रहे तो क्या वह समरूप विचारधारा के अधीन नहीं हो जाएगा? नहीं बिल्कुल नहीं। एक स्वस्थ समाज के होने की मूलभूत आवश्यकता मानवीय मूल्यों की समझ है। ऐसे स्वस्थ समाज में सजातीय और समरूप विचारधारा की अपेक्षा मानवीय विचारधारा और सिद्धांत महत्त्वपूर्ण हो जाते हैं। एक ही दिशा की ओर बहती उपनदियों की तरह विभिन्न विचारधाराएँ यहीं जन्म लेती हैं। यह एक आदर्श समाज की बातें हैं। हम जानते हैं कि आदर्श समाज की हम कामना तो करते हैं, पर कोई भी समाज आदर्श नहीं होता।
भारतीय समाज न तो समजातीय है और न ही आदर्श। इसीलिए समय-समय पर सामाजिक टकराव होते हैं, दंगे होते हैं, हिंसा की पीड़ा समाज को सहनी पड़ती है। एक वर्ग अपनी धार्मिक धारणाओं को दूसरे वर्ग से बेहतर समझता है। यहाँ तक रहे तो भी ठीक है, एक सीमा तक सहनीय हो सकता है, परन्तु जब कोई आपकी आँख में उँगली डाल कर कहे कि तुम्हारी धारणाएँ ग़लत हैं; तो कोई कब तक सहे। लेखक समाज की कहानी ही तो लिखता है। वह इन परिस्थितियों में लेखक एक बन्द कमरे में आदर्श समाज की कल्पना तो कर सकता है पर क्या वह इस कल्पना अपने रचित साहित्य में क़लमबद्ध भी कर सकता है? समय-समय पर प्रयास होते हैं पर उसमें बनावटीपन आ जाता है। वह साहित्य नारेबाज़ी बन कर रह जाता है और ऐसा साहित्य भी किसी का हित नहीं कर सकता। क्योंकि साहित्य का एक गम्भीर और कठिन दायित्व समाज का मार्गदर्शन करना भी है, इसलिए सत्य को शब्दों में समाहित करना भी लेखक का धर्म है। अब लेखक से अपेक्षा है कि वह हिंसा का निरूपण भी करे, सत्य भी लिखे और समाज के किसी वर्ग विशेष की भावनाओं को भी आहत न करे। कितना बोझ लाद दिया जाता है लेखक के कंधों पर!
लेखक होना ही संवेदनशील होना है। लेखक का दूसरा गुण होता है कि वह सतह के ऊपर और सतह के नीचे बहती धाराओं, दोनों को देखता है, समझता है और कभी-कभी उनके साथ बह भी जाता है। दूसरे शब्दों में वह तटस्थ नहीं रह पाता। क्या लेखक के लिए तटस्थ होना अनिवार्य है? वह कौन सी रेखा है जिसके एक ओर तटस्थ रहना सही और दूसरी ओर तटस्थ रहना अपने अस्तित्व के प्रतिकूल है। यह कुछ प्रश्न हैं जो बहुत व्यक्तिगत हैं, जिनके कोई सार्वभौमिक उत्तर नहीं हैं। हमें यह भी समझना पड़ेगा कि यह विचारधाराओं का संघात व्यक्तिगत अनुभवों पर निर्भर करता है। पारिवारिक विचार धाराओं को भी मैं व्यक्तिगत अनुभव में वर्गीकृत करता हूँ। अन्य कारण इतिहास, सामाजिक दबाव और राजनैतिक प्रचलित सोच इत्यादि हो सकते हैं। इन सबके चलते भी लेखक को साहित्य रचते हुए अपने आपको ऊपर उठा कर अच्छाई-बुराई, सच-झूठ, न्याय-अन्याय इत्यादि के मापदण्ड निर्धारित करने होते हैं।
आज के सोशल-मीडिया के युग में साहित्य को संतुलित लिख पाना नट की रस्सी पर चलने के समान है। सोशल मीडिया तुरन्त का माध्यम है। हम जानते हैं तुरंत की प्रतिक्रिया सोची-समझी प्रतिक्रिया नहीं होती। प्रायः उसमें कड़वे, आक्रामक, नश्तरों जैसे शब्द पन्नों पर उतर आते हैं। और इन शब्दों की प्रतिक्रिया भी उतनी ही तीखी होती है। और फिर शुरू हो जाती है एक तर्क-वितर्क-कुतर्क का वाद-विवाद और साहित्य कुञ्ज के व्हाट्स ऐप्प समूह की बहस। इसीलिए तो मैं पर्यवेक्षक बना रहता हूँ, ‘तुरंत की प्रतिक्रिया’ को समय में बह जाने देता हूँ। मुस्कुराते हुए अपने आपको आश्वस्त करता हूँ—मैं इस बहस को एक स्वस्थ मानसिकता, विचार-शीलता और लेखकीय धर्म मानता हूँ—और चुप रहता हूँ!
—सुमन कुमार घई
टिप्पणियाँ
विजय नगरकर 2022/10/16 12:47 PM
आदरणीय सुमन जी, आपका संपादकीय पढ़ा। पाठकों को सचेत करते हुए विभिन्न मतों का आदरभाव प्रशंसनीय है।
डॉ ममता पंत 2022/10/15 10:20 PM
भारतीय समाज न तो समजातीय है न आदर्श.......महोदय इस वाक्य में ही आपके कहन का सार समाहित है। आज भारतीय समाज जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है ऐसी स्थिति में लेखकीय दायित्व जितना महत्वपूर्ण है वहीं उसका तटस्थ होना भी ।और इन दोनों में सामंजस्य करते हुए लेखक अपना धर्म कितना निभा पाता है ये कहा नहीं जा सकता...... अर्थपूर्ण एवं सारगर्भित संपादकीय हेतु साधुवाद आपको।
पाण्डेय सरिता 2022/10/15 09:45 PM
आपके मार्गदर्शन में संपादकीय पढ़कर बहुत कुछ सीख रहें है हम पौध बनकर
shaily 2022/10/15 08:42 PM
आपका संपादकीय मन को छू गया। रचना धर्म, सेवक धर्म की तरह है, "मौनूका प्रवाचनपतुर्वचलो जलपाको वा ध्रुष्टः पार्श्ववे वसती च सदा दूरास्त्रवप्रगलभः। क्षांत्य भिरुर्यदि न सहते प्रयाक्षो नाभिजातः। सेवाधर्मः परम गहनो योगिनामप्यगम्यः।" इधर कुँआ, उधर खाई। सत्य क्या वस्तुनिष्ठ है? कल्याण, आदर्श भी सम्भवतः वस्तुनिष्ठ नहीं। मुझे लगता है कि कल्याण या आदर्श सब कुछ समय, समाज सापेक्ष है। भारत क्या धरती पर ही नहीं काल्पनिक स्वर्ग भी आदर्श नहीं हो सकता। क्योंकि आदर्श तभी तक आदर्श है, जब तक कल्पना में है। चलन में आते ही, मैला हो जायेगा। आप मूक दर्शक रह कर सम्भवतः पीड़ित भी होते होंगे। लेकिन बातें तर्क की सीमाएँ तोड़ती हैं, इसका दुःख रहता है। यह हम सदस्यों का दायित्व है कि सीमाओं का ध्यान रखें। एक मार्गदर्शक की तरह आपने हम सभी की त्रुटियों की ओर इंगित किया, (शर्मिंदगी का एहसास हो रहा है।), लेकिन सत्य बताने के लिए हार्दिक धन्यवाद। प्रयत्न रहेगा कि भविष्य में ऐसी स्थिति ना आने पाये। आपकी प्रतिक्रिया की अपेक्षा रहेगी।
महेश रौतेला 2022/10/15 07:28 PM
अभी-अभी पढ़ा। अच्छा लगा। "साहित्य जिसमें सबका हित हो।" सतोगुण जिसमें अधिक हो।
निर्मल कुमार दे 2022/10/15 05:21 PM
हर अंक का संपादकीय सारगर्भित,पठनीय और संग्रहणीय होता है। बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय सुमन कुमार घई जी।
राजनन्दन सिंह 2022/10/15 02:08 PM
सुन्दर समसामयिक संपादकीय। विशेषकर "भारतीय समाज न तो समजातीय है और न ही आदर्श।" यह पंक्ति सब कुछ कह देती है। सारी बहस, वैचारिक मतभेद, गाली गलौज झगड़े फसाद इत्यादि का कारण यहीं छुपा है। समाज का स्वतः समजातीय होना लगभग असंभव है। किसी भी समाज में जाति प्रेम इतना गहरा है कि कथित निम्न जाति को भी यदि अवसर मिले की वह अपने से उच्च जाति में अपग्रेड हो सकता है फिर भी वह अपग्रेड नहीं होना चाहता है। तो उच्च जाति वाला लोग भला निम्न क्यों बनना चाहेगा? ऐसे में लेखकों से आशा की जाती है कि वे जाति धर्म क्षेत्र से उपर उठकर आदर्श लेखन करें। जो संभव है करना चाहिए और करना हीं होगा। ताकि समाज समजातीय नहीं तो न सही कम से कम आदर्श तो बनें।
सरोजिनी पाण्डेय 2022/10/15 01:33 PM
सारगर्भित, संतुलित, सुंदर संपादकीय के लिए अनेक साधुवाद ,संपादक महोदय। ऐसे वाद -विवाद बुद्ध विलास के साथ-साथ विचारोत्तेजक और अपनी धारणाओं का पुनर्रीक्षण करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। संभवत इनसे जटिल धारणाओं का परिष्करण और विकास भी होता हो। एक बार फिर संपादकीय के लिए बधाइयां।
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
2025
- कृत्रिम मेधा (एआई) वरदान या अभिशाप
- निर्पक्ष और निरपेक्ष को समझने की जिज्ञासा
- हम कैसे पिता हैं? मूल प्रश्न यही है . . .
- उचित समय है कर्म फलीभूत होने का
- गधी लौट कर फिर बड़ के पेड़ के नीचे
- ट्रंप की देन: राष्ट्रवादी उपभोक्तावाद
- भारतीय संस्कृति तो अब केवल दक्षिण भारतीय सिनेमा में…
- खेद है!
- यू.एस.ए. और इसका चरित्र
- समय की गति और सापेक्षता का सिद्धांत
- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का
- और अंतिम संकल्प . . .
- मनन का एक विषय
2024
- अपने ही बनाए नियम का उल्लंघन
- सबके अपने-अपने ‘सोप बॉक्स’
- आप तो पाठक के मुँह से केवल एक सच्ची आह या वाह सुनने…
- आंचलिक सिनेमा में जीवित लोक साहित्य, संस्कृति और भाषा
- अंग्रेज़ी में अनूदित हिन्दी साहित्य का महत्त्व
- कृपया मुझे कुछ ज्ञान दें!
- मैंने कंग फ़ू पांडा फ़िल्म सिरीज़ देखी
- मित्रो, अपना तो हर दिवस—हिन्दी दिवस होता है!
- गोल-गप्पे, पापड़ी-भल्ला चाट और यू.एस.ए. का चुनाव
- जिहदी कोठी दाणे, ओहदे कमले बी सयाणे
- बुद्धिजीवियों का असमंजस और पूर्वाग्रह
- आरोपित विदेशी अवधारणाओं का खण्डन करना होगा
- भाषा में बोली का हस्तक्षेप
- पुस्तक चर्चा, नस्लीय भेदभाव और विचार शृंखला
- हींग लगे न फिटकिरी . . .
- दृष्टिकोणों में मैत्रीपूर्ण व्यवस्था की अपेक्षा
- आधुनिक समाज और तकनीकी को समझना ही हिन्दी साहित्य के…
- स्मृतियाँ तो स्मृतियाँ हैं—नॉस्टेलजिया क्या, वास्तविकता…
- दंतुल मुस्कान और नाचती आँखें
- इधर-उधर की
- सनातन संस्कृति की जागृति एवम् हिन्दी भाषा और साहित्य…
- त्योहारों को मनाने में समझौते होते हैं क्या?
- आओ जीवन गीत लिखें
- श्रीराम इस भू-भाग की आत्मा हैं
2023
- टीवी सीरियलों में गाली-गलौज सामान्य क्यों?
- समीप का इतिहास भी भुला दिया जाए तो दोषी कौन?
- क्या युद्ध मात्र दर्शन और आध्यात्मिक विचारों का है?
- क्या आदर्शवाद मूर्खता का पर्याय है?
- दर्पण में मेरा अपना चेहरा
- मुर्गी पहले कि अंडा
- विदेशों में हिन्दी साहित्य सृजन की आशा की एक संभावित…
- जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत नहीं बदलने चाहिएँ
- संभावना में ही भविष्य निहित है
- ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही
- प्रवासी लेखक और असमंजस के बादल
- वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित नहीं होंगे!
- कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं बना सकती
- मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता के दंभ में जीता है
- मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी सिनेमा
- पेड़ की मृत्यु का तर्पण
- कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की
- कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित ‘साहित्यिक’ मजमेबाज़ी
- गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी में कैसे लिखूँ?
- मेरे पाँच पड़ोसी
- हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ
- गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता
- आने वाले वर्ष में हमारी छाया हमारे पीछे रहे, सामने…
- अरुण बर्मन नहीं रहे
2022
- अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ कह देने में बुरा ही…
- आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ हैं!
- हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण नहीं है कि हमें अशिष्ट…
- देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता
- भारत में प्रकाशन अभी पाषाण युग में
- बहस: एक स्वस्थ मानसिकता, विचार-शीलता और लेखकीय धर्म
- हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी में अनुवाद का महत्त्व
- आपके सपनों की भाषा ही जीवित रहती है
- पेड़ कटने का संताप
- सम्मानित भारत में ही हम सबका सम्मान
- अगर विषय मिल जाता तो न जाने . . .!
- बात शायद दृष्टिकोण की है
- साहित्य और भाषा सुरिक्षित हाथों में है!
- राजनीति और साहित्य
- कितने समान हैं हम!
- ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना के घोडे़
- भारत में एक ईमानदार फ़िल्म क्या बनी . . .!
- कितना मासूम होता है बचपन, कितनी ख़ुशी बाँटता है बचपन
- बसंत अब लौट भी आओ
- अजीब था आज का दिन!
- कैनेडा में सर्दी की एक सुबह
- इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक प्रवासी साहित्य सहयात्री
- नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प
- क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं हैं?
2021
- आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण रचनाओं की
- नींव नहीं बदली जाती
- सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी साहित्य में महत्व
- क्या इसकी आवश्यकता है?
- धैर्य की कसौटी
- दशहरे और दीवाली की यादें
- हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ
- विमर्शों की उलझी राहें
- रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट या सोशल मीडिया के मंच?
- सामान्य के बदलते स्वरूप
- लेखक की स्वतन्त्रता
- साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के साहित्य जगत में एक ख़ालीपन
- मानवीय मूल्यों का निकष आपदा ही होती है
- शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की सीमा
- साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ
- कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों के पीछे जन्मता साहित्य
- समीक्षक और सम्पादक
- आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास की और संगठित होने…
- अगर जीवन संघर्ष है तो उसका अंत सदा त्रासदी में ही…
- राजनीति और साहित्य का दायित्व
- फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य की पुस्तकें क्यों…
- स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि प्रो. हरिशंकर आदेश जी
- सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’ फ़िल्म
2020
- यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं हो सकता
- क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल का सूर्य
- शोषित कौन और शोषक कौन?
- पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण
- साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप समूह आरम्भ
- साहित्य का यक्ष प्रश्न – आदर्श का आदर्श क्या है?
- साहित्य का राजनैतिक दायित्व
- केवल अच्छा विचार और अच्छी अभिव्यक्ति पर्याप्त नहीं
- यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत भी!
- हिन्दी साहित्य को भविष्य में ले जाने वाले सक्षम कंधे
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 2
- पहले मुर्गी या अण्डा?
- कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम सिंड्रम
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 1
- लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी और संरक्षक
- यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने की भूख का सकारात्मक पक्ष
- एक विषम साहित्यिक समस्या की चर्चा
- अजीब परिस्थितियों में जी रहे हैं हम लोग
- आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा हैं
- हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक
- लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत लौटना
- वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम और गुरु अर्जुन देव जी…
- सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- काठ की हाँड़ी केवल एक बार ही चढ़ती है
2019
- नए लेखकों का मार्गदर्शन : सम्पादक का धर्म
- मेरी जीवन यात्रा : तब से अब तक
- फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम या ’छुट्टा साँड़’
- पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम क्यों
- हिन्दी साहित्य की दशा इतनी भी बुरी नहीं है!
- बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- भाषण देने वालों को भाषण देने दें
- कितना मीठा है यह अहसास
- स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- साहित्य कुञ्ज में ’किशोर साहित्य’ और ’अपनी बात’ आरम्भ
- कैनेडा में हिन्दी साहित्य के प्रति आशा की फूटती किरण
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में
- हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- साहित्य को विमर्शों में उलझाती साहित्य सत्ता
- एक शब्द – किसी अँचल में प्यार की अभिव्यक्ति तो किसी में गाली
- विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी साहित्य
- साहित्य कुञ्ज एक बार फिर से पाक्षिक
- साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और हिन्दी व्याकरण
- चिंता का विषय - सम्मान और उपाधियाँ
2018
2017
2016
- सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम तैयार है
- हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद और पुस्तक बाज़ार.कॉम
- पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
- लघुकथा की त्रासदी
- हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- मेरी प्राथमिकतायें
- हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने का दायित्व
- अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
- भाषा में शिष्टता
- साहित्य का व्यवसाय
- उलझे से विचार
डॉ.सुनीता जाजोदिया 2022/10/17 06:15 PM
आदरणीय सुमन जी आपका संपादकीय विचारोत्तेजक है।लेखन, समाज और बहसें तीनों पर अपने विचार सरल और प्रभावी तरीके से रखने के लिए बहुत बधाई।