प्रिय मित्रो,
बृहत टोरोंटो क्षेत्र के साहित्य जगत को आज सुबह भारी क्षति का समाचार मिला है। कल रात यानी मकर संक्रांति के दिन बर्मन दा का स्वर्गवास हो गया। जिस समय मुझे व्हाट्स ऐप पर समाचार मिला उस समय मैं इस अंक के सम्पादकीय के विषय पर विचार कर रहा था। कुछ क्षणों के लिए सन्न रह गया। अरुण बर्मन कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। काफ़ी समय अस्पताल में रहने के बाद उन्हें दीर्घकालीन देखभाल केन्द्र में भेज दिया गया। पिछले ही सप्ताह हिन्दी राइटर्स गिल्ड की ज़ूम पर जनवरी २१ को होने वाले विश्व हिन्दी दिवस के समारोह के संदर्भ में मीटिंग थीं। आशा बर्मन जी ने बताया था कि यह केन्द्र बहुत साफ़-सुथरा है, स्टाफ़ बहुत अच्छा है, बहुत से भारतीय वहाँ काम कर रहे हैं। वह बर्मन दा की देख-भाल की व्यवस्था से संतुष्ट थीं और आज अचानक ही . . .
विचार शृंखला आगे-से-आगे चल रही थी। अरुण बर्मन जी का हंसमुख चेहरा सामने आ रहा था। उनका बिन्दास कहना “भाई, हिन्दी कविता मेरे ऊपर से ही निकल जाती है” और फिर मुस्कुरा कर आशा जी ओर इशारा कर देते “अरे यह आती है तो मैं भी चला आता हूँ”। वैसे जब कभी मूड में होते कुछ हिन्दी कविताएँ उन्हें कंठस्थ थीं जिन्हें वह गा कर सुनाते। आशा जी कैनेडा की वरिष्ठ लेखिकाओं में से एक हैं। कैनेडा में हिन्दी साहित्य की नींव रखने वालों में बर्मन दम्पती की बड़ी भूमिका रही है। आज जब विश्व भर में “विश्व हिन्दी दिवस” मनाया जा रहा है और भारत में प्रवासियों के लिए बड़े महोत्सव होते हैं, उन सभी आयोजनों की नींव स्व. अरुण बर्मन जी जैसे निःस्वार्थ हिन्दी-कर्मियों के कंधों पर टिकी है। निःस्वार्थ शब्द का यहाँ बहुत महत्त्व है। हम, लेखकों द्वारा हिन्दी के लिए काम करना, पूर्ण रूप से निःस्वार्थ नहीं है। कहीं न कहीं, स्वार्थ निहित रहता है कि हमारा लिखा लोग पढ़ें, सुनें। परन्तु एक ऐसा व्यक्ति जो न लिखता है न ही सुनता है, वह हिन्दी संस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्दे के पीछे से सहायता कर रहा है, उसे हम वास्तव में निःस्वार्थ कह सकते हैं।
अरुण बर्मन जी विवाह के बाद हिन्दी भाषा बोलना सीखे। कोलकाता में जन्मी-पली आशा बर्मन जी हिन्दी भाषी परिवार से हैं; वास्तव में वह द्विभाषी हैं। अरुण जी “मैटलर्जीकल इंजीनियर” थे। 1970 के दशक के आरम्भिक वर्षों में वह कैनेडा आए। उन दिनों कैनेडा में हिन्दी साहित्य की कोई संस्था नहीं थी। कुछ परिवारों ने मिलकर एक समूह बनाया जो हर सप्ताह किसी एक के घर मिलते। मिल-बैठ कर प्रीति भोज करते और हिन्दी कविता सुनते-सुनाते। उन्हीं परिवारों में एक बर्मन दम्पती थे। इन बारह परिवारों ने व्यवस्थित रूप से मिलकर “हिन्दी साहित्य सभा” की नींव रखी। वर्ष २००० के आरम्भ में मैं इसी संस्था का सदस्य बना और बाद में सचिव बना। एक हिन्दी साहित्यिक परिवार का अंग बन कर अच्छा लगा। इस संस्था के द्वारा ही मैं आशा जी और अरुण बर्मन जी परिचित हुआ था।
जीवन में पहली बार मैं किसी साहित्यिक संस्था का सदस्य बना था। एक ऐसी संस्था जिसमें हिन्दी भाषा, साहित्य के प्रति समर्पण था और एक उत्साह था। अरुण दा इसी संस्था के पर्दे के पीछे काम करने वालों में से थे। बाद में जब हम लोगों ने हिन्दी राइटर्स गिल्ड की स्थापना की ताकि हम कैनेडा में हिन्दी साहित्य की सभी विधाओं को एक बड़े स्तर पर भारतीय मूल के लोगों के आगे प्रस्तुत कर सकें, हमें पहले दिन से ही बर्मन दम्पती का सम्पूर्ण सहयोग मिला। किसी भी आयोजन की व्यवस्था के दायित्व को उठाने के लिए बर्मन दा से पूछना नहीं पड़ता था, बल्कि वह स्वयं ही बता देते थे कि ‘मैं यह-यह काम कर लूँगा।’
अरुण बर्मन जी न केवल हिन्दी साहित्य के लिए स्वेच्छा से काम करते थे बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं में भी वह उतना ही सक्रिय थे। हर सप्ताह एक दिन वह “सूप किचन” में स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप लिए समय देते थे। जिन पाठकों नहीं मालूम “सूप किचन” ग़रीबों को निःशुल्क भोजन देने वाली संस्थाओं को कहा जाता है। इसके अतिरिक्त वह “वेदांत सोसाइटी” में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
कहने को तो बहुत कुछ है, शब्द नहीं मिल रहे! बर्मन दा की कर्मठता, उनकी मुस्कुराहट और उनकी आप-बीती कथाओं को सुनाते हुए, नाचती आँखें सदा याद रहेंगी।
—सुमन कुमार घई
टिप्पणियाँ
महेश रौतेला 2023/01/16 06:59 PM
स्व. अरुण बर्मन जी को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
डॉ. ममता पंत 2023/01/15 10:37 AM
नि: स्वार्थ हिंदी सेवी को शत् शत् नमन
सरोजिनी पाण्डेय 2023/01/15 05:46 AM
ऐसे निःस्वार्थ हिन्दी सेवी को सादर नमन ऊँ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ऊँ
Usha Bansal 2023/01/15 01:59 AM
बर्मन जी के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ । हम भी कनाडा में लाइब्रेरी में उनसे मिले थे । आशा बर्मन जी तो हमारी बहुत प्रिय हैं । उनका मधुर संगीत , संचालन , कविताएँ सभी हमने बहुत बार सराही हैं और उसी में जूम पर पीछे बर्मन जी को भी खडे देखा है । हम यह जान दुखी हैं और प्रभु उन्हें अपने चरण में रखें । आशा जी को इस असहनीय दुख को सहने व वहन करने की शक्ति दें । हमारी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि।
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
2024
2023
- टीवी सीरियलों में गाली-गलौज सामान्य क्यों?
- समीप का इतिहास भी भुला दिया जाए तो दोषी कौन?
- क्या युद्ध मात्र दर्शन और आध्यात्मिक विचारों का है?
- क्या आदर्शवाद मूर्खता का पर्याय है?
- दर्पण में मेरा अपना चेहरा
- मुर्गी पहले कि अंडा
- विदेशों में हिन्दी साहित्य सृजन की आशा की एक संभावित…
- जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत नहीं बदलने चाहिएँ
- संभावना में ही भविष्य निहित है
- ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही
- प्रवासी लेखक और असमंजस के बादल
- वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित नहीं होंगे!
- कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं बना सकती
- मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता के दंभ में जीता है
- मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी सिनेमा
- पेड़ की मृत्यु का तर्पण
- कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की
- कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित ‘साहित्यिक’ मजमेबाज़ी
- गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी में कैसे लिखूँ?
- मेरे पाँच पड़ोसी
- हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ
- गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता
- आने वाले वर्ष में हमारी छाया हमारे पीछे रहे, सामने…
- अरुण बर्मन नहीं रहे
2022
- अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ कह देने में बुरा ही…
- आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ हैं!
- हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण नहीं है कि हमें अशिष्ट…
- देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता
- भारत में प्रकाशन अभी पाषाण युग में
- बहस: एक स्वस्थ मानसिकता, विचार-शीलता और लेखकीय धर्म
- हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी में अनुवाद का महत्त्व
- आपके सपनों की भाषा ही जीवित रहती है
- पेड़ कटने का संताप
- सम्मानित भारत में ही हम सबका सम्मान
- अगर विषय मिल जाता तो न जाने . . .!
- बात शायद दृष्टिकोण की है
- साहित्य और भाषा सुरिक्षित हाथों में है!
- राजनीति और साहित्य
- कितने समान हैं हम!
- ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना के घोडे़
- भारत में एक ईमानदार फ़िल्म क्या बनी . . .!
- कितना मासूम होता है बचपन, कितनी ख़ुशी बाँटता है बचपन
- बसंत अब लौट भी आओ
- अजीब था आज का दिन!
- कैनेडा में सर्दी की एक सुबह
- इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक प्रवासी साहित्य सहयात्री
- नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प
- क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं हैं?
2021
- आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण रचनाओं की
- नींव नहीं बदली जाती
- सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी साहित्य में महत्व
- क्या इसकी आवश्यकता है?
- धैर्य की कसौटी
- दशहरे और दीवाली की यादें
- हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ
- विमर्शों की उलझी राहें
- रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट या सोशल मीडिया के मंच?
- सामान्य के बदलते स्वरूप
- लेखक की स्वतन्त्रता
- साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के साहित्य जगत में एक ख़ालीपन
- मानवीय मूल्यों का निकष आपदा ही होती है
- शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की सीमा
- साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ
- कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों के पीछे जन्मता साहित्य
- समीक्षक और सम्पादक
- आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास की और संगठित होने…
- अगर जीवन संघर्ष है तो उसका अंत सदा त्रासदी में ही…
- राजनीति और साहित्य का दायित्व
- फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य की पुस्तकें क्यों…
- स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि प्रो. हरिशंकर आदेश जी
- सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’ फ़िल्म
2020
- यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं हो सकता
- क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल का सूर्य
- शोषित कौन और शोषक कौन?
- पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण
- साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप समूह आरम्भ
- साहित्य का यक्ष प्रश्न – आदर्श का आदर्श क्या है?
- साहित्य का राजनैतिक दायित्व
- केवल अच्छा विचार और अच्छी अभिव्यक्ति पर्याप्त नहीं
- यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत भी!
- हिन्दी साहित्य को भविष्य में ले जाने वाले सक्षम कंधे
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 2
- पहले मुर्गी या अण्डा?
- कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम सिंड्रम
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 1
- लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी और संरक्षक
- यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने की भूख का सकारात्मक पक्ष
- एक विषम साहित्यिक समस्या की चर्चा
- अजीब परिस्थितियों में जी रहे हैं हम लोग
- आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा हैं
- हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक
- लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत लौटना
- वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम और गुरु अर्जुन देव जी…
- सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- काठ की हाँड़ी केवल एक बार ही चढ़ती है
2019
- नए लेखकों का मार्गदर्शन : सम्पादक का धर्म
- मेरी जीवन यात्रा : तब से अब तक
- फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम या ’छुट्टा साँड़’
- पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम क्यों
- हिन्दी साहित्य की दशा इतनी भी बुरी नहीं है!
- बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- भाषण देने वालों को भाषण देने दें
- कितना मीठा है यह अहसास
- स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- साहित्य कुञ्ज में ’किशोर साहित्य’ और ’अपनी बात’ आरम्भ
- कैनेडा में हिन्दी साहित्य के प्रति आशा की फूटती किरण
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में
- हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- साहित्य को विमर्शों में उलझाती साहित्य सत्ता
- एक शब्द – किसी अँचल में प्यार की अभिव्यक्ति तो किसी में गाली
- विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी साहित्य
- साहित्य कुञ्ज एक बार फिर से पाक्षिक
- साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और हिन्दी व्याकरण
- चिंता का विषय - सम्मान और उपाधियाँ
2018
2017
2016
- सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम तैयार है
- हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद और पुस्तक बाज़ार.कॉम
- पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
- लघुकथा की त्रासदी
- हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- मेरी प्राथमिकतायें
- हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने का दायित्व
- अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
- भाषा में शिष्टता
- साहित्य का व्यवसाय
- उलझे से विचार
sudaarshan kumar soni 2023/01/29 11:56 AM
aise karmveer ko shat shat naman . may his soul rest in eternal peace