प्रिय मित्रो,
सर्वप्रथम आप सभी को ‘हिन्दी दिवस’ की हार्दिक बधाई।
हम हिन्दी प्रेमियों, कर्मियों और लेखकों के लिए स्वाभाविक है कि कम से कम आज हम हिन्दी की स्थिति पर विचार करें, आकलन करें। यह दिवस केवल एक औपचारिकता मात्र नहीं है और यह केवल गोष्ठियों या प्रस्तुतियों तक ही सीमित न रहे। हिन्दी का इतिहास गौरवमय रहा है। हमने यह भी देखा है कि अपने ही देश में सदियों तक हिन्दी को एक दास भाषा की भूमिका दी गई। परन्तु यह भूमिका केवल सत्ता के गलियारों तक ही सीमित रही। हिन्दी भाषा और अपनी विभिन्न बोलियों में और उनके लोक साहित्य में फलती-फूलती रही। हिन्दी का विचार जीवित रहा।
हिन्दी आज भारत की राजभाषा है और वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रही है। भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिन्दी है, इसे हम अनदेखा नहीं कर सकते। हमें इस तथ्य पर गर्व है परन्तु संचार-क्रांति के युग में हमें सजग रहने की आवश्यकता है कि हिन्दी सुरक्षित रहे और विकास के मार्ग पर अग्रसर होती रहे। सजग रहने की आवश्यकता क्यों है—इसके कारण हैं।
स्वतंत्रता के पश्चात हम मानसिक रूप से दास ही बने रहे। क्योंकि १९४७ के बाद औपनिवेशिक नौकरशाही हमारी दासता की थाती के रूप में मिली। जैसे कि मैंने पहले लिखा कि सत्ता के गलियारों में हिन्दी दासी थी और स्वामिनी विदेशी भाषा अर्थात् अंग्रेज़ी थी और स्वतन्त्र भारत में इस परिस्थिति में परिवर्तन नहीं आया। स्वामिनी स्वामिनी रही और दासी दासी ही रही। उच्च पदों के लिए अंग्रेज़ी का ज्ञान न केवल अनिवार्य था बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से विदेशी जीवन शैली भी अनिवार्य थी। समाज का मध्यवर्गीय जन का लक्ष्य इस अभेद्य दीवार को तोड़ कर स्वामी वर्ग में प्रवेश करना हो गया था। हमारी पीढ़ी जिसने स्वतन्त्रता के पहले दशक में मध्यवर्गीय परिवारों ने जन्म लिया है, उन्होंने इस पीड़ा, हीन भावना और समय समय पर अपमान को सहा है। याद आ रहा है—जब ’आर्य स्कूल हायर सकेंडरी स्कूल’ से उत्तीर्ण होने के बाद गवर्नमेंट कॉलेज में पहुँचे तो कक्षा में विद्यार्थियों के दो वर्ग दिखाई दिए। एक वर्ग हम जैसे छात्रों का था और दूसरा वर्ग उन छात्रों का था जो कांवेंट स्कूल से शिक्षित थे। इन दोनों वर्गों में भाषा की एक दीवार थी। हम जैसे छात्रों में हीन भावना पैदा करने में प्राध्यापकों की भी बहुत बड़ी भूमिका थी। प्रोफ़ेसरों का व्यवहार कोई ढका-छुपा नहीं था। कक्षा में अगर कोई छात्र अंग्रेज़ी में प्रश्न पूछते हुए लड़खड़ाता तो आभिजात्य वर्ग के छात्र खी-खी करके हँसते और प्रोफ़ेसर उन्हीं में शामिल हो जाते। बी.एससी के प्रथम वर्ष में इस वर्ग के छात्रों की संख्या केवल पाँच-छह तक सीमित थी, जबकि हम लोग कई दर्जन थे। प्रोफ़ेसर कभी भी हिन्दी/पंजाबी में कुछ भी समझाने का प्रयास नहीं करते थे। इसके दो कारण थे—पहला प्राध्यापक भाषा की दीवार खड़ी करके अपना दबदबा बनाते और दूसरा यह कि वह जानते थे कि कॉलेज कि दीवारों से परे की दुनिया में सफल होने के लिए हिन्दी या स्थानीय भाषा नहीं अंग्रेज़ी में सिद्धहस्त होना अनिवार्य है। हीन भावना की समस्या केवल एक कॉलेज की एक कक्षा तक सीमित नहीं थी। हमारी पीढ़ी जब कर्मक्षेत्र में पहुँची तब हमने भी अपना दबदबा भाषा के आधार पर ही बनाया। यह शृंखला इसी प्रकार आगे बढ़ती रही और स्वामिनी स्वामिनी रही और दासी दासी ही रही।
व्यवसायिक क्षेत्र में अंग्रेज़ी की अनिवार्यता के साथ समझौता कर भी लें तब भी यह कैसे सहन कर लें कि समाज का वर्गीकरण भी इस आधार पर हो जाए कि कौन-सा परिवार देसी भाषा/बोली बोलता है और कौन-सा परिवार केवल विदेशी भाषा ही बोलता है। इन आंग्ल भाषी परिवारों का एक अलग समाज बन जाता है। भाषा के साथ-साथ इनकी जीवन शैली भी बदल जाती है। भारतीय तीज-त्योहारों का भी आंग्लीकरण हो जाता है। संस्कृति और संस्कार दोनों से अपरिचित हो जाते है इनकी परिस्थिति वही हो जाती है—धोबी का . . . न घर का न घाट का। फिर भी यह परिवार सामाजिक रूप से श्रेष्ठ ही माने जाते हैं। इन परिवारों की अगली पीढ़ी का विघटन होते हुए मैंने देखा है। महानगरों के बाहर की दुनिया इनके लिए एक ऐसा समानान्तर जगत है जहाँ की न तो इन्हें भाषा आती है और न ही शिष्टाचार। हम लोग इस समानान्तर जगत के ही प्राणी हैं।
मेरी गली के सिरे पर एक सज्जन रहते हैं। उम्र में मुझसे एक दो वर्ष बड़े होंगे। गर्मियों के दिनों में प्रायः सैर करते हुए मिल जाते हैं और बहुत जोश के साथ तपाक से मिलते हैं। गोवा के हैं परन्तु हिन्दी अच्छी तरह बोलते हैं क्योंकि कैनेडा आने से पहले दश्कों तक वह दिल्ली में कार्यरत थे। उन्हें मालूम है कि मुझे हिन्दी और अंग्रेज़ी साहित्य में रुचि है, इसलिए वह उपन्यासों की बात अवश्य करते हैं। बताते हैं कि इन दिनों मैं यह उपन्यास पढ़ रहा हूँ या वह उपन्यास अभी अभी समाप्त किया था। निरपवाद, सदैव वह भारतीय लेखकों के अंग्रेज़ी साहित्य की ही बात करते हैं। एक बार मैंने उनसे पूछ ही लिया, “आप क्या हिन्दी के उपन्यास नहीं पढ़ते?” उत्तर चौंका देने वाला था, “प्रयास किया था, पर समझ नहीं आया।” यह सत्य अंग्रेज़ी माध्यम में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य का है। देश में रहते हुए देश की भाषा का अज्ञान दयनीय स्थिति है।
कई बार पहले भी लिख चुका हूँ कि इन दिनों हिन्दी लेखन अधिकतर छोटे शहरों और गाँवों में हो रहा है। महानगरों के हिन्दी लेखक अभी भी गाँव से जुड़े हुए हैं या ग्रामीण स्मृतियों के आधार से जुड़े हुए हैं। कारण स्पष्ट है—साहित्य कि आत्मा संस्कृति होती है। जब तक लेखक की आत्मा में संस्कृति फलती-फूलती रहती है उसका लेखन फलता-फूलता रहता है। नहीं तो उसकी भी स्थिति वही, ‘धोबी का . . . न घर का न घाट का’। वाली हो जाती है।
संचार क्रांति यानी इंटरनेट की अपनी चुनौतियाँ हैं। मूलतः स्थिति इंटरनेट के आरम्भिक दिनों से बहुत बेहतर है। ऐसा मैं इसलिए कह सकता हूँ क्योंकि मैंने स्वयं आरम्भिक दिनों को झेला है। यूनिकोड के आगमन ने इंटरनेट जगत में हिन्दी प्रेमियों को पंख दे दिए। इसके साथ ही लेखन में स्वतंत्रता मिली और उड़ने के लिए असीम आसमान भी। समस्या भी थी, लेखन और प्रकाशन में प्रकाशकों से मुक्ति मिली परन्तु सम्पादन के अभाव ने भाषा की शुद्धता और व्याकरण की हानि भी हुई। पिछले एक-दो वर्ष देख रहा हूँ कि युवा पीढ़ी भाषा की गुणवत्ता (वर्तनी और व्याकरण) के प्रति अधिक सजग है। मैं इन युवा लेखकों में सुधार का प्रयास देख रहा हूँ और इससे आभास होता है कि हिन्दी का भविष्य न केवल सुरक्षित है बल्कि नई संभावनाओं को भी तलाश रहा है।
इस पीढ़ी पर ‘धोबी का . . . न घर का न घाट का’ वाली लकोक्ति कदापि लागू नहीं होती। यह लेखक हिन्दी दशा के प्रति सजग हैं और इनके चरण भी सही दिशा में उठ रहे हैं।
—सुमन कुमार घई
टिप्पणियाँ
सरोजिनी पाण्डेय 2025/09/17 12:40 PM
मर्मस्पर्शी संपादकीय महोदय! मैं इस स्थिति को अपने ही घर में अनुभव कर रही हूॅं। मेरी संतानें मेरा लिखा हुआ आसानी से नहीं पढ़ पाते जबकि मैंने घर परिवार की देहरी अंग्रेजी को नहीं नांघने दी। वर्षों मैंने अहिंदी भाषी विद्यार्थियों को हिंदी पढ़ाई है। चूक कहां हुई नहीं मालूम।
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
2025
- जब जागो तब सवेरा!
- हमारे त्योहार—जीवन का उत्सव
- मानवीय तत्त्व गुम है
- हिन्दी दिवस पर एक आकलन
- भारत के 79वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर
- कृत्रिम मेधा (एआई) वरदान या अभिशाप
- अंक प्रकाशन में देरी के कारण
- निर्पक्ष और निरपेक्ष को समझने की जिज्ञासा
- हम कैसे पिता हैं? मूल प्रश्न यही है . . .
- उचित समय है कर्म फलीभूत होने का
- गधी लौट कर फिर बड़ के पेड़ के नीचे
- ट्रंप की देन: राष्ट्रवादी उपभोक्तावाद
- भारतीय संस्कृति तो अब केवल दक्षिण भारतीय सिनेमा में…
- खेद है!
- यू.एस.ए. और इसका चरित्र
- समय की गति और सापेक्षता का सिद्धांत
- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का
- और अंतिम संकल्प . . .
- मनन का एक विषय
2024
- अपने ही बनाए नियम का उल्लंघन
- सबके अपने-अपने ‘सोप बॉक्स’
- आप तो पाठक के मुँह से केवल एक सच्ची आह या वाह सुनने…
- आंचलिक सिनेमा में जीवित लोक साहित्य, संस्कृति और भाषा
- अंग्रेज़ी में अनूदित हिन्दी साहित्य का महत्त्व
- कृपया मुझे कुछ ज्ञान दें!
- मैंने कंग फ़ू पांडा फ़िल्म सिरीज़ देखी
- मित्रो, अपना तो हर दिवस—हिन्दी दिवस होता है!
- गोल-गप्पे, पापड़ी-भल्ला चाट और यू.एस.ए. का चुनाव
- जिहदी कोठी दाणे, ओहदे कमले बी सयाणे
- बुद्धिजीवियों का असमंजस और पूर्वाग्रह
- आरोपित विदेशी अवधारणाओं का खण्डन करना होगा
- भाषा में बोली का हस्तक्षेप
- पुस्तक चर्चा, नस्लीय भेदभाव और विचार शृंखला
- हींग लगे न फिटकिरी . . .
- दृष्टिकोणों में मैत्रीपूर्ण व्यवस्था की अपेक्षा
- आधुनिक समाज और तकनीकी को समझना ही हिन्दी साहित्य के…
- स्मृतियाँ तो स्मृतियाँ हैं—नॉस्टेलजिया क्या, वास्तविकता…
- दंतुल मुस्कान और नाचती आँखें
- इधर-उधर की
- सनातन संस्कृति की जागृति एवम् हिन्दी भाषा और साहित्य…
- त्योहारों को मनाने में समझौते होते हैं क्या?
- आओ जीवन गीत लिखें
- श्रीराम इस भू-भाग की आत्मा हैं
2023
- टीवी सीरियलों में गाली-गलौज सामान्य क्यों?
- समीप का इतिहास भी भुला दिया जाए तो दोषी कौन?
- क्या युद्ध मात्र दर्शन और आध्यात्मिक विचारों का है?
- क्या आदर्शवाद मूर्खता का पर्याय है?
- दर्पण में मेरा अपना चेहरा
- मुर्गी पहले कि अंडा
- विदेशों में हिन्दी साहित्य सृजन की आशा की एक संभावित…
- जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत नहीं बदलने चाहिएँ
- संभावना में ही भविष्य निहित है
- ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही
- प्रवासी लेखक और असमंजस के बादल
- वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित नहीं होंगे!
- कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं बना सकती
- मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता के दंभ में जीता है
- मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी सिनेमा
- पेड़ की मृत्यु का तर्पण
- कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की
- कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित ‘साहित्यिक’ मजमेबाज़ी
- गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी में कैसे लिखूँ?
- मेरे पाँच पड़ोसी
- हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ
- गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता
- आने वाले वर्ष में हमारी छाया हमारे पीछे रहे, सामने…
- अरुण बर्मन नहीं रहे
2022
- अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ कह देने में बुरा ही…
- आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ हैं!
- हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण नहीं है कि हमें अशिष्ट…
- देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता
- भारत में प्रकाशन अभी पाषाण युग में
- बहस: एक स्वस्थ मानसिकता, विचार-शीलता और लेखकीय धर्म
- हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी में अनुवाद का महत्त्व
- आपके सपनों की भाषा ही जीवित रहती है
- पेड़ कटने का संताप
- सम्मानित भारत में ही हम सबका सम्मान
- अगर विषय मिल जाता तो न जाने . . .!
- बात शायद दृष्टिकोण की है
- साहित्य और भाषा सुरिक्षित हाथों में है!
- राजनीति और साहित्य
- कितने समान हैं हम!
- ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना के घोडे़
- भारत में एक ईमानदार फ़िल्म क्या बनी . . .!
- कितना मासूम होता है बचपन, कितनी ख़ुशी बाँटता है बचपन
- बसंत अब लौट भी आओ
- अजीब था आज का दिन!
- कैनेडा में सर्दी की एक सुबह
- इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक प्रवासी साहित्य सहयात्री
- नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प
- क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं हैं?
2021
- आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण रचनाओं की
- नींव नहीं बदली जाती
- सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी साहित्य में महत्व
- क्या इसकी आवश्यकता है?
- धैर्य की कसौटी
- दशहरे और दीवाली की यादें
- हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ
- विमर्शों की उलझी राहें
- रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट या सोशल मीडिया के मंच?
- सामान्य के बदलते स्वरूप
- लेखक की स्वतन्त्रता
- साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के साहित्य जगत में एक ख़ालीपन
- मानवीय मूल्यों का निकष आपदा ही होती है
- शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की सीमा
- साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ
- कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों के पीछे जन्मता साहित्य
- समीक्षक और सम्पादक
- आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास की और संगठित होने…
- अगर जीवन संघर्ष है तो उसका अंत सदा त्रासदी में ही…
- राजनीति और साहित्य का दायित्व
- फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य की पुस्तकें क्यों…
- स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि प्रो. हरिशंकर आदेश जी
- सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’ फ़िल्म
2020
- यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं हो सकता
- क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल का सूर्य
- शोषित कौन और शोषक कौन?
- पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण
- साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप समूह आरम्भ
- साहित्य का यक्ष प्रश्न – आदर्श का आदर्श क्या है?
- साहित्य का राजनैतिक दायित्व
- केवल अच्छा विचार और अच्छी अभिव्यक्ति पर्याप्त नहीं
- यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत भी!
- हिन्दी साहित्य को भविष्य में ले जाने वाले सक्षम कंधे
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 2
- पहले मुर्गी या अण्डा?
- कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम सिंड्रम
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 1
- लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी और संरक्षक
- यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने की भूख का सकारात्मक पक्ष
- एक विषम साहित्यिक समस्या की चर्चा
- अजीब परिस्थितियों में जी रहे हैं हम लोग
- आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा हैं
- हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक
- लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत लौटना
- वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम और गुरु अर्जुन देव जी…
- सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- काठ की हाँड़ी केवल एक बार ही चढ़ती है
2019
- नए लेखकों का मार्गदर्शन : सम्पादक का धर्म
- मेरी जीवन यात्रा : तब से अब तक
- फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम या ’छुट्टा साँड़’
- पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम क्यों
- हिन्दी साहित्य की दशा इतनी भी बुरी नहीं है!
- बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- भाषण देने वालों को भाषण देने दें
- कितना मीठा है यह अहसास
- स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- साहित्य कुञ्ज में ’किशोर साहित्य’ और ’अपनी बात’ आरम्भ
- कैनेडा में हिन्दी साहित्य के प्रति आशा की फूटती किरण
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में
- हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- साहित्य को विमर्शों में उलझाती साहित्य सत्ता
- एक शब्द – किसी अँचल में प्यार की अभिव्यक्ति तो किसी में गाली
- विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी साहित्य
- साहित्य कुञ्ज एक बार फिर से पाक्षिक
- साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और हिन्दी व्याकरण
- चिंता का विषय - सम्मान और उपाधियाँ
2018
2017
2016
- सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम तैयार है
- हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद और पुस्तक बाज़ार.कॉम
- पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
- लघुकथा की त्रासदी
- हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- मेरी प्राथमिकतायें
- हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने का दायित्व
- अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
- भाषा में शिष्टता
- साहित्य का व्यवसाय
- उलझे से विचार
प्रदीप प्रभू 2025/09/18 05:41 PM
आपकी टिप्पणी महत्वपूर्ण है। स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। इसमें यूट्यूब चैनलों और पॉडकास्ट की खासी भूमिका रही है। युवा वर्ग को ये चैनल अधिक प्रिय हैं और वे टीवी चैनलों से इस ओर रुख़ कर रहे हैं। चाहे न्यूज़ हो, सिनेमा हो, स्पोर्ट्स या अन्य कोई विषय। आपभी यू ट्यूब चैनल चलाते हैं। आपने भी संभवतः यह अनुभव किया होगा। आपका चैनल हिंदी को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है और आप इसका बखूबी उपयोग कर रहे हैं। हार्दिक अभिनंदन और शुभकामनाएँ । ससम्मान