प्रिय मित्रो,
समय-समय पर मेरे समक्ष एक वैचारिक दुविधा खड़ी हो जाती है। जानता हूँ कि एक सम्पादक को अपने राजनैतिक रुझान, धार्मिक आस्था और सामाजिक प्रभावों से विलग होकर रचनाओं को परखना और प्रकाशित करना चाहिए। यह समझना तो सही है परन्तु क्या जिन परिस्थितियों को हम भोग रहे होते हैं, उन्हें नकारा जा सकता है? उस समय हमारे कर्म का वरीयता क्रम क्या होना चाहिए?
संभवतः मुझे निर्पक्ष और निरपेक्ष के अन्तर को समझना होगा। परन्तु . . .
पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान युद्ध की स्थिति में थे। भारत के सीमावर्ती प्रांतों के सीमांचल वासियों ने इस युद्ध को भोगा। यद्यपि भारतीय सेना ने उच्च तकनीकी वाले उपकरणों, अस्त्र-शस्त्रों द्वारा अपने देश के नागरिकों को एक सुरक्षा कवच प्रदान किया जिससे वह संभावित हानि से बचे रहे। जैसा कि प्रायः अभी तक भोगे युद्धों में होता आया है वह इस बार भी देखने और पढ़ने को मिला। लेखकों की लेखनी की धार में देशप्रेम का ओज छलकने लगा। लेख लिखे गए, कविताएँ रची गईं, कहानियों में भी सैनिकों के शौर्य की गाथा कही गई। इतिहास के वीर पात्रों को भी याद किया गया। यह मानव की सामान्य प्रतिक्रिया है। विचार करें तो यह केवल मानव तक सीमित नहीं है बल्कि प्रत्येक प्राणी अपने परिवार के लिए, घर के लिए, अपनी भूमि पर अपने अधिकार के लिए लड़ता है—उसे बचाता है और कई बार तो अपने प्राण भी खो देता है। ऐसा युग युगांतर से होता आया है। पौराणिक साहित्य से लेकर वर्तमान साहित्य में ऐसा ही लिखा गया है।
पहले भी कई बार लिख चुका हूँ कि साहित्य समाज के इतिहास का अभिलेख होता है क्योंकि लेखक अपने समय का साक्षी होता है और उसका लेखन साक्ष्य। भारत के पुरातन साहित्य से लेकर मध्यकालीन युग से होता हुआ और औपनिवेशिक युग से पूर्व के साहित्य के बारे में जब विचार करता हूँ तो उसे मैं तीन वर्गों में विभाजित पाता हूँ। साहित्य का एक वर्ग था जिसे राजसी प्रश्रय मिला, दूसरा लोक साहित्य था जो गाँवों की चौपालों से लेकर खेत-खलिहान में रचा गया। परिवार, समाज के सुख-दुःख में गाया गया और लोक-कथाओं द्वारा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचता रहा। तीसरा भक्ति साहित्य है जिसने समाज को दिशा दिखाने का प्रयास किया। इस साहित्य ने नैतिकता–अनैतिकता का बोध कराया और सामाजिक मूल्य को सुरक्षित रखा। मानव चेतना को समृद्ध किया। इन सभी प्रकार के साहित्य में देश प्रेम की अंतरधारा सदैव बहती रही है। अर्थात् देशप्रेम प्रकृति प्रदत्त गुण है—इसे सिखाया, पढ़ाया नहीं जा सकता। निश्चित रूप से आदेश द्वारा देशप्रेम की भावना पैदा नहीं की जा सकती।
अपने जीवन काल में मैंने पाकिस्तान और चीन के साथ हुए युद्ध देखे हैं। पाकिस्तान के साथ हुए युद्धों का बहुत समीप से साक्षी भी रहा हूँ। आज यह सम्पादकीय लिखते हुए उन युद्धों और इस चार दिन के युद्ध के दौरान लिखे गए साहित्य में एक बहुत बड़ा अन्तर पा रहा हूँ। इस बार एक लेखकों का एक ऐसा वर्ग है जो कि इस परिस्थिति में अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने या अपनी राजनैतिक विचारधारा का झण्डा लहराने का प्रयास कर रहे हैं। मैं यह नहीं कहना चाहता कि ऐसे लेखक देशप्रेमी नहीं हैं, बल्कि यह कहना चाहता हूँ कि युद्ध की परिस्थिति में राजनीति से अधिक अधिमान्य देशभक्ति है, राजनीति तो बाद में होती ही रहेगी। वह जो कुछ लिख रहे हैं उसे देशद्रोह कदापि न कहें, हाँ उसे भ्रमित अवश्य कहा सकता है।
ऐसा क्यों हो रहा है, यह भी समझ आ रहा है। पहला कारण है भारत की राजनीति विषैली हो रही है। राजनीति सैद्धांतिक न रहकर अब व्यैक्तिक स्तर पर हो रही है। राजनीति में एक पक्ष भारत भूमि की संस्कृति को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहा है तो दूसरा पक्ष विदेशी आक्रांताओं का महिमा मण्डन करते रहना चाहता है। एक पक्ष धार्मिक साहित्य में उद्धृत नगरों को खोज रहा है दो दूसरा विद्धवंसकर्ताओं के नामों को सुरक्षित करना चाहता है। देश के समाज का यह ध्रुवीकरण भारत के लिए शुभ पूर्वसंकेत नहीं हैं।
दूसरा एक बहुत बड़ा कारण है—सोशल मीडिया की निरंकुशता। वर्तमान में जो तर्क-कुतर्क का प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहा है वह नवांकुरित लेखकों के लेखन को प्रभावित कर रहा है। उनकी कविताओं में, व्यंग्य कृतियों में सोशल मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। साहित्य लेखन के दायित्व-बोध से अपरिचित लेखकों का एक अनुयायी वर्ग भी जुट जाता है। ‘लाइक्स’ को बटोरते हुए यह लेखक न तो पलट कर स्वयं अपने लेखन को आलोचनात्मक दृष्टि से देखते हैं या अन्य द्वारा की गई आलोचना को समझते हैं और स्वीकार करते हैं। चिंता का विषय है कि जब ऐसे सोशल-मीडिया के तथाकथित साहित्यकार वास्तविक जीवन में पदार्पण करेंगे तो क्या यह देशप्रेम और व्यक्तिप्रेम, देशभक्ति और व्यक्तिभक्ति का अंतर समझ पाएँगे? क्या यह वास्तविक साहित्य और सोशल मीडिया साहित्य का अन्तर समझ पाएँगे?
निर्पक्ष और निरपेक्ष के अन्तर को समझने की जिज्ञासा तो शायद इनमें होगी ही नहीं!
—सुमन कुमार घई
टिप्पणियाँ
लखनलाल पाल 2025/06/01 06:51 PM
साहित्य कुंज के इस बार के संपादकीय का विषय-'निर्पक्ष और निरपेक्ष को समझने की जिज्ञासा ' में हाल ही में भारत पाक के बीच चार दिनों तक चले युद्ध ( युद्ध जैसी स्थिति) में सोशल मीडिया, साहित्यकार और भारतीय राजनीति में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है। देश से प्रेम करने वालों के लिए ये प्रतिक्रियाएं अस्वाभाविक लग सकती हैं और लग भी रही हैं। लेकिन आमजन आपरेशन सिंदूर से खुश है। एक धर्म के प्रति ऐसी घृणा रखने वालों को दंडित करना न्यायसंगत था। ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों के लिए देशप्रेम महत्वपूर्ण हो या न हो लेकिन साधारण लोगों के लिए देश उसके लिए प्राण होते हैं। इस संदर्भ में मुझे आपकी चिंता वाजिब लग रही है। ज्यादा पढ़े-लिखे ही देश तोड़ते हैं। साधारण आदमी तो अपने खिलौने न तोड़ने दें। कोई उन खिलौनों की तरफ नजर उठाकर भी देख ले तो वे आंखें नोच लेंगे। ज्ञानी, अति ज्ञानी, बुद्धिजीवी, अति बुद्धिजीवी सिर नीचा और पैर ऊपर करके सोचते हैं। इसी से गड़बड़ हो जाता है। आमजन को अपना देश बहुत प्यारा है। इसलिए वे पैर ऊपर करके सोचने वालों के दिमाग ठिकाने लगाने में देरी न करेंगे। रही बात लेखकों की तो आज उन्हें पाठक ही नहीं मिल पा रहे हैं। वे सब अपनी ही सार(शाला) में हो हल्ला मचा रहे हैं। उस हो हल्ला को कोई सुनता ही नहीं है। साहित्य का जहाज़ तो डूबने की कगार पर बैठा है। कोई किसी की नहीं सुन रहा है। मैं लिखूं, मैं छपूं और मैं ही पढूं। बस यहीं तक सिमटकर रह गया है। साहित्यकारों को कोई गंभीरता से लेता भी नहीं है। राजनेता और पत्रकारों को आमजन गंभीरता से ले लेते हैं क्योंकि लाइन से हटकर बोलने वालों की वे कान कुच्ची कर देते हैं। इसका ताजा उदाहरण भारत की राष्ट्रीय पार्टियां अपने अस्तित्व के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। सुमन घई सर, आपके इस संपादकीय में आपकी पीड़ा है। और आपकी यह पीड़ा यूं ही नहीं है। अपनी माटी के प्रति लगाव की पीड़ा है। आपका संपादकीय मुझे बढ़िया लगा। आपको बहुत-बहुत बधाई सर।
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
2025
- कृत्रिम मेधा (एआई) वरदान या अभिशाप
- निर्पक्ष और निरपेक्ष को समझने की जिज्ञासा
- हम कैसे पिता हैं? मूल प्रश्न यही है . . .
- उचित समय है कर्म फलीभूत होने का
- गधी लौट कर फिर बड़ के पेड़ के नीचे
- ट्रंप की देन: राष्ट्रवादी उपभोक्तावाद
- भारतीय संस्कृति तो अब केवल दक्षिण भारतीय सिनेमा में…
- खेद है!
- यू.एस.ए. और इसका चरित्र
- समय की गति और सापेक्षता का सिद्धांत
- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का
- और अंतिम संकल्प . . .
- मनन का एक विषय
2024
- अपने ही बनाए नियम का उल्लंघन
- सबके अपने-अपने ‘सोप बॉक्स’
- आप तो पाठक के मुँह से केवल एक सच्ची आह या वाह सुनने…
- आंचलिक सिनेमा में जीवित लोक साहित्य, संस्कृति और भाषा
- अंग्रेज़ी में अनूदित हिन्दी साहित्य का महत्त्व
- कृपया मुझे कुछ ज्ञान दें!
- मैंने कंग फ़ू पांडा फ़िल्म सिरीज़ देखी
- मित्रो, अपना तो हर दिवस—हिन्दी दिवस होता है!
- गोल-गप्पे, पापड़ी-भल्ला चाट और यू.एस.ए. का चुनाव
- जिहदी कोठी दाणे, ओहदे कमले बी सयाणे
- बुद्धिजीवियों का असमंजस और पूर्वाग्रह
- आरोपित विदेशी अवधारणाओं का खण्डन करना होगा
- भाषा में बोली का हस्तक्षेप
- पुस्तक चर्चा, नस्लीय भेदभाव और विचार शृंखला
- हींग लगे न फिटकिरी . . .
- दृष्टिकोणों में मैत्रीपूर्ण व्यवस्था की अपेक्षा
- आधुनिक समाज और तकनीकी को समझना ही हिन्दी साहित्य के…
- स्मृतियाँ तो स्मृतियाँ हैं—नॉस्टेलजिया क्या, वास्तविकता…
- दंतुल मुस्कान और नाचती आँखें
- इधर-उधर की
- सनातन संस्कृति की जागृति एवम् हिन्दी भाषा और साहित्य…
- त्योहारों को मनाने में समझौते होते हैं क्या?
- आओ जीवन गीत लिखें
- श्रीराम इस भू-भाग की आत्मा हैं
2023
- टीवी सीरियलों में गाली-गलौज सामान्य क्यों?
- समीप का इतिहास भी भुला दिया जाए तो दोषी कौन?
- क्या युद्ध मात्र दर्शन और आध्यात्मिक विचारों का है?
- क्या आदर्शवाद मूर्खता का पर्याय है?
- दर्पण में मेरा अपना चेहरा
- मुर्गी पहले कि अंडा
- विदेशों में हिन्दी साहित्य सृजन की आशा की एक संभावित…
- जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत नहीं बदलने चाहिएँ
- संभावना में ही भविष्य निहित है
- ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही
- प्रवासी लेखक और असमंजस के बादल
- वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित नहीं होंगे!
- कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं बना सकती
- मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता के दंभ में जीता है
- मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी सिनेमा
- पेड़ की मृत्यु का तर्पण
- कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की
- कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित ‘साहित्यिक’ मजमेबाज़ी
- गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी में कैसे लिखूँ?
- मेरे पाँच पड़ोसी
- हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ
- गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता
- आने वाले वर्ष में हमारी छाया हमारे पीछे रहे, सामने…
- अरुण बर्मन नहीं रहे
2022
- अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ कह देने में बुरा ही…
- आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ हैं!
- हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण नहीं है कि हमें अशिष्ट…
- देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता
- भारत में प्रकाशन अभी पाषाण युग में
- बहस: एक स्वस्थ मानसिकता, विचार-शीलता और लेखकीय धर्म
- हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी में अनुवाद का महत्त्व
- आपके सपनों की भाषा ही जीवित रहती है
- पेड़ कटने का संताप
- सम्मानित भारत में ही हम सबका सम्मान
- अगर विषय मिल जाता तो न जाने . . .!
- बात शायद दृष्टिकोण की है
- साहित्य और भाषा सुरिक्षित हाथों में है!
- राजनीति और साहित्य
- कितने समान हैं हम!
- ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना के घोडे़
- भारत में एक ईमानदार फ़िल्म क्या बनी . . .!
- कितना मासूम होता है बचपन, कितनी ख़ुशी बाँटता है बचपन
- बसंत अब लौट भी आओ
- अजीब था आज का दिन!
- कैनेडा में सर्दी की एक सुबह
- इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक प्रवासी साहित्य सहयात्री
- नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प
- क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं हैं?
2021
- आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण रचनाओं की
- नींव नहीं बदली जाती
- सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी साहित्य में महत्व
- क्या इसकी आवश्यकता है?
- धैर्य की कसौटी
- दशहरे और दीवाली की यादें
- हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ
- विमर्शों की उलझी राहें
- रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट या सोशल मीडिया के मंच?
- सामान्य के बदलते स्वरूप
- लेखक की स्वतन्त्रता
- साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के साहित्य जगत में एक ख़ालीपन
- मानवीय मूल्यों का निकष आपदा ही होती है
- शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की सीमा
- साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ
- कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों के पीछे जन्मता साहित्य
- समीक्षक और सम्पादक
- आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास की और संगठित होने…
- अगर जीवन संघर्ष है तो उसका अंत सदा त्रासदी में ही…
- राजनीति और साहित्य का दायित्व
- फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य की पुस्तकें क्यों…
- स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि प्रो. हरिशंकर आदेश जी
- सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’ फ़िल्म
2020
- यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं हो सकता
- क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल का सूर्य
- शोषित कौन और शोषक कौन?
- पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण
- साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप समूह आरम्भ
- साहित्य का यक्ष प्रश्न – आदर्श का आदर्श क्या है?
- साहित्य का राजनैतिक दायित्व
- केवल अच्छा विचार और अच्छी अभिव्यक्ति पर्याप्त नहीं
- यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत भी!
- हिन्दी साहित्य को भविष्य में ले जाने वाले सक्षम कंधे
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 2
- पहले मुर्गी या अण्डा?
- कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम सिंड्रम
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 1
- लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी और संरक्षक
- यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने की भूख का सकारात्मक पक्ष
- एक विषम साहित्यिक समस्या की चर्चा
- अजीब परिस्थितियों में जी रहे हैं हम लोग
- आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा हैं
- हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक
- लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत लौटना
- वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम और गुरु अर्जुन देव जी…
- सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- काठ की हाँड़ी केवल एक बार ही चढ़ती है
2019
- नए लेखकों का मार्गदर्शन : सम्पादक का धर्म
- मेरी जीवन यात्रा : तब से अब तक
- फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम या ’छुट्टा साँड़’
- पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम क्यों
- हिन्दी साहित्य की दशा इतनी भी बुरी नहीं है!
- बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- भाषण देने वालों को भाषण देने दें
- कितना मीठा है यह अहसास
- स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- साहित्य कुञ्ज में ’किशोर साहित्य’ और ’अपनी बात’ आरम्भ
- कैनेडा में हिन्दी साहित्य के प्रति आशा की फूटती किरण
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में
- हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- साहित्य को विमर्शों में उलझाती साहित्य सत्ता
- एक शब्द – किसी अँचल में प्यार की अभिव्यक्ति तो किसी में गाली
- विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी साहित्य
- साहित्य कुञ्ज एक बार फिर से पाक्षिक
- साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और हिन्दी व्याकरण
- चिंता का विषय - सम्मान और उपाधियाँ
2018
2017
2016
- सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम तैयार है
- हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद और पुस्तक बाज़ार.कॉम
- पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
- लघुकथा की त्रासदी
- हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- मेरी प्राथमिकतायें
- हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने का दायित्व
- अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
- भाषा में शिष्टता
- साहित्य का व्यवसाय
- उलझे से विचार
हेमन्त 2025/06/03 10:42 PM
उत्तम है।