प्रिय मित्रो,
आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! आज सुबह जब उठा तो एक विचार मन में आया—सदी का एक चौथाई भाग कितना शीघ्र बीत गया।
पच्चीस वर्ष पहले जब नई सदी के आगमन के लिए विश्व तैयारियाँ कर रहा था अचानक विश्व भर में चिंता के बादल मँडराने लगे क्योंकि कहा जा रहा था कि दुनिया भर के कम्प्यूटर नव वर्ष के आगमन के साथ ही रुक जाएँगे। जो पाठक उस समय व्यस्क नहीं थे, उनके लिए फिर से कारण लिख रहा हूँ।
उन दिनों कम्प्यूटर में वर्ष के लिए केवल अन्तिम दो अंक लिखे जाते थे। आम समझ के अनुसार चिंता थी कि जब 99 के बाद फिर से अन्तिम दो अंक 00 हो जाएँगे तो कम्प्यूटर कैसे जान पाएगा कि यह कौन सी सदी है? विश्व 1900 में पदार्पण कर रहा है या कि 2000 में। किसी ने सोचा ही नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है। अफ़वाहों का बाज़ार गर्म था और बाज़ार ने भरपूर लाभ उठाया। कुछ व्यवसायों ने जलते में घी की भूमिका निभाई। कहा जाने लगा कि सभी विद्युत संयत्र बन्द हो जाएँगे। बिजली नहीं होगी तो पानी की आपूर्ति नहीं होगी। अस्पताल के यंत्र नहीं चल पाएँगे। पूरा व्यवसाय यानी विश्व ठप्प हो जाएगा। बाज़ार में ’सर्वाइवल किट्स‘ बिकने लगीं। डिब्बों में पीने के पानी की बोतलें, टिन में पैक खाने, कम्बल, लकड़ी के चूल्हे जलाने के लिए लाइटर, लकड़ियाँ, लकड़ी जलाने के स्टोव (चूल्हे) से लेकर मौलिक दवाइयाँ भी बिक रही थीं। और तो और टैंट भी बिकने लगे जैसे कि 2000 के आने लोगों के आवास भी ध्वस्त हो जाएँगे। न जाने लोग क्या-क्या सोच रहे थे। ख़ैर आईटी वालों का काम ख़ूब चला। उन्होंने वर्ष को चार अंकों का आँकड़ा बनाने के प्रोग्राम बेच कर धन बटोरा। नई सदी का उदय हुआ और अन्य नववर्षों की तरह यह दिवस भी बीत गया। कुछ नहीं हुआ, कुछ नहीं बिगड़ा—विश्व ज्यों का त्यों रहा। समस्याएँ भी वैसी ही रहीं और उत्सव भी वैसे ही रहे।
समय बीतता चला गया। हिन्दी साहित्य भी समय के चक्र की तरह आगे बढ़ता रहा। समाज बदलता है तो साहित्य भी बदलता है। इंटरनेट और पीसी ने दुनिया ही बदल दी। विश्व से विश्वग्राम की संज्ञा ने जन्म लिया। मोबाइल का अविष्कार एक क्रांति से कम नहीं। प्रत्येक व्यक्ति जेब में न केवल कम्यूटर है बल्कि फोन, मूवी कैमरा, ट्रांजिस्टर रेडियो, टेपरिकॉर्डर और भी न जाने क्या क्या उपकरण, रख कर चलता है। सोशल मीडिया कहें या गाँव की चौपाल का वैश्विक रूप—इसका प्रभाव समाज के प्रत्येक पक्ष पर दिख रहा है। सामाजिक व्यवस्थाएँ बदल रही हैं, राजनीति का आचरण बदल रहा है। व्यवसाय बदल रहे हैं। अब एआई (कृत्रिम मेधा) अभी शैशव काल में है। क्या यह वरदान प्रमाणित होती है या अभिशाप—समय ही बताएगा। एक बात मैं कह सकता हूँ कि हर तकनीकी को आप मानव के विनाश और विकास दोनों के लिए उपयोग में ला सकते हैं।
इस सदी में हमने आतंकवाद भी देखा और युद्ध भी देखे। महामारी का प्रकोप भी देखा और प्राकृतिक विनाश भी देखा। भारत की समृद्ध होने के प्रक्रिया के बीच में से हम गुज़र रहे हैं। वैश्विक आर्थिक ढाँचा बदल रहा है। भारत के महानगरों की संस्कृति पर पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव स्पष्ट दिखाई देते हैं। मैं इसे अच्छा या बुरा नहीं कहना चाहता। जैसा मैंने ऊपर लिखा है, उसी तरह इसके भी दो पक्ष हैं। कौन सा पक्ष एक व्यक्ति के लिए अच्छा है तो दूसरे के लिए बुरा। कौन निर्णय करे? यही सब कुछ जो समाज में घट रहा है अब साहित्य में भी दिखाई देने लगा है। इसी घटनाक्रम या सामाजिक दृष्टिकोण से प्रभावित साहित्य का सृजन हो रहा है। सही अर्थों में इसे इस सदी का साहित्य कहा जा सकता है।
साहित्य कुञ्ज “इक्कीसवीं सदी की कहानियाँ” विशेषांक प्रकाशित कर रहा है। आने वाले दिनों में आपको प्रकाशन की सूचना प्राप्त होगी। इस विशेषांक का विस्तार इतना है कि एक अंक में पूरा प्रकाशित नहीं हो सकता है। इसलिए इसे किश्तों में प्रकाशित करने का विचार है। इस विधा के अन्य भी अनेक पक्ष हैं। उन्हें भी एक विशेषांक के रूप में आपके सामने प्रस्तुत करने की योजना है और इस पर काम भी शुरू हो चुका है।
जनवरी के महीने “इक्कीसवीं सदी की कहानियाँ” विशेषांक प्रकाशित हो जाएगा। इस विशेषांक का सम्पादन डॉ. आरती स्मित कर रही हैं। इनका विस्तृत परिचय साहित्य कुञ्ज में उपलब्ध है। डॉ. आरती स्मित बहुत वर्षों से साहित्य कुञ्ज में प्रकाशित होती रही हैं। वह साहित्य की लगभग सभी विधाओं में लेखनी की धनी हैं। इस विशेषांक के आवरण का चित्र श्रेया श्रुति ने बनाया है। वह ग्राफ़िक्स में परास्नातक हैं और डॉ. आरती स्मित की सुपुत्री हैं।
आशा है कि विशेषांक को भी आप उतना ही चाहेंगे जितना आप साहित्य कुञ्ज को चाहते हैं।
सादर—
सुमन कुमार घई
टिप्पणियाँ
डॉ. सुषमा देवी 2026/01/07 09:22 PM
अत्यंत रोचक व संग्रहणीय संपादकीय के लिए आपकी लेखनी को प्रणाम
आशा बर्मन 2026/01/03 08:56 PM
साहित्य कुञ्ज के परिवार को नव वर्ष की शुभकामनाएँ। प्रत्येक बार की तरह इस बार का सम्पादकीय भी अत्यंत पठनीय रहा | इस सदी के विगत २५ वर्षों के जीवन तथा साहित्य का सटीक विवरण पढ़कर अच्छा लगा | 'इक्कीसवीं सदी की कहानियाँ' विशेषांक की प्रतीक्षा है , सुमन जी , आपकी लेखनी को नमन! -आशा बर्मन
डॉ पदमावती 2026/01/03 01:16 PM
नमस्कार आदरणीय बढ़िया संपादकीय । प्रकाशन की प्रतीक्षा रहेगी । शुभकामनाएँ ।
मधु 2026/01/02 06:19 PM
साहित्य कुञ्ज के परिवार को नव वर्ष के उपलक्ष्य पर पुनः शुभकामनाएँ। ज्ञान से भरपूर इस सम्पादकीय द्वारा जहाँ इस सदी के बीत गये चौथाई हिस्से की ओर हमारा ध्यान खींचा गया है, वहीं साहित्य कुञ्ज 'इक्कीसवीं सदी की कहानियाँ' विशेषांक प्रकाशित कर रहा है, यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। डॉ. आरती स्मित जी इसका सम्पादन करेंगी तो यह तो सोने पर सुहागा वाली बात हो गई। एक जिज्ञासा है कि कहानियाँ क्या साहित्य कुञ्ज में पूर्व प्रकाशित हुईं में से चुनी जायेंगीं या फिर अन्य लेखकों द्वारा रचित भी सम्मिलित की जायेंगी? साधुवाद।
Avanish kashyap 2026/01/02 01:30 PM
यह लेख किसी घोषणा से ज़्यादा एक आत्मीय बातचीत जैसा लगता है। Y2K की याद दिलाकर आपने हमें अपने ही बीते डर और भ्रमों से फिर मिला दिया।
राजनन्दन सिंह 2026/01/02 07:28 AM
मंगलमय हो यह नववर्ष हर्ष सदा हीं सतत रहे और सतत रहे साहित्योत्कर्ष माननीय संपादक जी नववर्ष की बहुत बहुत सादर बधाई। आप सदा स्वस्थ्य एवं प्रसन्न रहें, हमारे उपर आपका आशीर्वाद एवं स्नेह भी सदैव बना रहे।
आरती स्मित 2026/01/02 12:30 AM
बेहद रोचक एवं जानकारीपूर्ण संपादकीय हेतु साधुवाद!
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
2026
2025
- जय जवान, जय (बेचारा) किसान
- पूर्वाग्रहों को त्याग उद्योन्मुख होना
- परिवर्तन ही जीवन है!
- फिर भी . . .
- जब जागो तब सवेरा!
- हमारे त्योहार—जीवन का उत्सव
- मानवीय तत्त्व गुम है
- हिन्दी दिवस पर एक आकलन
- भारत के 79वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर
- कृत्रिम मेधा (एआई) वरदान या अभिशाप
- अंक प्रकाशन में देरी के कारण
- निर्पक्ष और निरपेक्ष को समझने की जिज्ञासा
- हम कैसे पिता हैं? मूल प्रश्न यही है . . .
- उचित समय है कर्म फलीभूत होने का
- गधी लौट कर फिर बड़ के पेड़ के नीचे
- ट्रंप की देन: राष्ट्रवादी उपभोक्तावाद
- भारतीय संस्कृति तो अब केवल दक्षिण भारतीय सिनेमा में…
- खेद है!
- यू.एस.ए. और इसका चरित्र
- समय की गति और सापेक्षता का सिद्धांत
- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का
- और अंतिम संकल्प . . .
- मनन का एक विषय
2024
- अपने ही बनाए नियम का उल्लंघन
- सबके अपने-अपने ‘सोप बॉक्स’
- आप तो पाठक के मुँह से केवल एक सच्ची आह या वाह सुनने…
- आंचलिक सिनेमा में जीवित लोक साहित्य, संस्कृति और भाषा
- अंग्रेज़ी में अनूदित हिन्दी साहित्य का महत्त्व
- कृपया मुझे कुछ ज्ञान दें!
- मैंने कंग फ़ू पांडा फ़िल्म सिरीज़ देखी
- मित्रो, अपना तो हर दिवस—हिन्दी दिवस होता है!
- गोल-गप्पे, पापड़ी-भल्ला चाट और यू.एस.ए. का चुनाव
- जिहदी कोठी दाणे, ओहदे कमले बी सयाणे
- बुद्धिजीवियों का असमंजस और पूर्वाग्रह
- आरोपित विदेशी अवधारणाओं का खण्डन करना होगा
- भाषा में बोली का हस्तक्षेप
- पुस्तक चर्चा, नस्लीय भेदभाव और विचार शृंखला
- हींग लगे न फिटकिरी . . .
- दृष्टिकोणों में मैत्रीपूर्ण व्यवस्था की अपेक्षा
- आधुनिक समाज और तकनीकी को समझना ही हिन्दी साहित्य के…
- स्मृतियाँ तो स्मृतियाँ हैं—नॉस्टेलजिया क्या, वास्तविकता…
- दंतुल मुस्कान और नाचती आँखें
- इधर-उधर की
- सनातन संस्कृति की जागृति एवम् हिन्दी भाषा और साहित्य…
- त्योहारों को मनाने में समझौते होते हैं क्या?
- आओ जीवन गीत लिखें
- श्रीराम इस भू-भाग की आत्मा हैं
2023
- टीवी सीरियलों में गाली-गलौज सामान्य क्यों?
- समीप का इतिहास भी भुला दिया जाए तो दोषी कौन?
- क्या युद्ध मात्र दर्शन और आध्यात्मिक विचारों का है?
- क्या आदर्शवाद मूर्खता का पर्याय है?
- दर्पण में मेरा अपना चेहरा
- मुर्गी पहले कि अंडा
- विदेशों में हिन्दी साहित्य सृजन की आशा की एक संभावित…
- जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत नहीं बदलने चाहिएँ
- संभावना में ही भविष्य निहित है
- ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही
- प्रवासी लेखक और असमंजस के बादल
- वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित नहीं होंगे!
- कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं बना सकती
- मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता के दंभ में जीता है
- मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी सिनेमा
- पेड़ की मृत्यु का तर्पण
- कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की
- कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित ‘साहित्यिक’ मजमेबाज़ी
- गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी में कैसे लिखूँ?
- मेरे पाँच पड़ोसी
- हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ
- गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता
- आने वाले वर्ष में हमारी छाया हमारे पीछे रहे, सामने…
- अरुण बर्मन नहीं रहे
2022
- अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ कह देने में बुरा ही…
- आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ हैं!
- हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण नहीं है कि हमें अशिष्ट…
- देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता
- भारत में प्रकाशन अभी पाषाण युग में
- बहस: एक स्वस्थ मानसिकता, विचार-शीलता और लेखकीय धर्म
- हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी में अनुवाद का महत्त्व
- आपके सपनों की भाषा ही जीवित रहती है
- पेड़ कटने का संताप
- सम्मानित भारत में ही हम सबका सम्मान
- अगर विषय मिल जाता तो न जाने . . .!
- बात शायद दृष्टिकोण की है
- साहित्य और भाषा सुरिक्षित हाथों में है!
- राजनीति और साहित्य
- कितने समान हैं हम!
- ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना के घोडे़
- भारत में एक ईमानदार फ़िल्म क्या बनी . . .!
- कितना मासूम होता है बचपन, कितनी ख़ुशी बाँटता है बचपन
- बसंत अब लौट भी आओ
- अजीब था आज का दिन!
- कैनेडा में सर्दी की एक सुबह
- इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक प्रवासी साहित्य सहयात्री
- नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प
- क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं हैं?
2021
- आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण रचनाओं की
- नींव नहीं बदली जाती
- सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी साहित्य में महत्व
- क्या इसकी आवश्यकता है?
- धैर्य की कसौटी
- दशहरे और दीवाली की यादें
- हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ
- विमर्शों की उलझी राहें
- रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट या सोशल मीडिया के मंच?
- सामान्य के बदलते स्वरूप
- लेखक की स्वतन्त्रता
- साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के साहित्य जगत में एक ख़ालीपन
- मानवीय मूल्यों का निकष आपदा ही होती है
- शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की सीमा
- साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ
- कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों के पीछे जन्मता साहित्य
- समीक्षक और सम्पादक
- आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास की और संगठित होने…
- अगर जीवन संघर्ष है तो उसका अंत सदा त्रासदी में ही…
- राजनीति और साहित्य का दायित्व
- फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य की पुस्तकें क्यों…
- स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि प्रो. हरिशंकर आदेश जी
- सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’ फ़िल्म
2020
- यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं हो सकता
- क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल का सूर्य
- शोषित कौन और शोषक कौन?
- पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण
- साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप समूह आरम्भ
- साहित्य का यक्ष प्रश्न – आदर्श का आदर्श क्या है?
- साहित्य का राजनैतिक दायित्व
- केवल अच्छा विचार और अच्छी अभिव्यक्ति पर्याप्त नहीं
- यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत भी!
- हिन्दी साहित्य को भविष्य में ले जाने वाले सक्षम कंधे
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 2
- पहले मुर्गी या अण्डा?
- कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम सिंड्रम
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 1
- लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी और संरक्षक
- यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने की भूख का सकारात्मक पक्ष
- एक विषम साहित्यिक समस्या की चर्चा
- अजीब परिस्थितियों में जी रहे हैं हम लोग
- आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा हैं
- हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक
- लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत लौटना
- वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम और गुरु अर्जुन देव जी…
- सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- काठ की हाँड़ी केवल एक बार ही चढ़ती है
2019
- नए लेखकों का मार्गदर्शन : सम्पादक का धर्म
- मेरी जीवन यात्रा : तब से अब तक
- फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम या ’छुट्टा साँड़’
- पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम क्यों
- हिन्दी साहित्य की दशा इतनी भी बुरी नहीं है!
- बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- भाषण देने वालों को भाषण देने दें
- कितना मीठा है यह अहसास
- स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- साहित्य कुञ्ज में ’किशोर साहित्य’ और ’अपनी बात’ आरम्भ
- कैनेडा में हिन्दी साहित्य के प्रति आशा की फूटती किरण
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में
- हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- साहित्य को विमर्शों में उलझाती साहित्य सत्ता
- एक शब्द – किसी अँचल में प्यार की अभिव्यक्ति तो किसी में गाली
- विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी साहित्य
- साहित्य कुञ्ज एक बार फिर से पाक्षिक
- साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और हिन्दी व्याकरण
- चिंता का विषय - सम्मान और उपाधियाँ
2018
2017
2016
- सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम तैयार है
- हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद और पुस्तक बाज़ार.कॉम
- पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
- लघुकथा की त्रासदी
- हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- मेरी प्राथमिकतायें
- हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने का दायित्व
- अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
- भाषा में शिष्टता
- साहित्य का व्यवसाय
- उलझे से विचार
विजय विक्रान्त 2026/01/08 07:50 AM
सुमन जी: सम्पादकीय में पच्चीस साल की घटनाओं के निचोड़ के लिए आपको बहुत बहुत साधुवाद। पढ़कर बहुत सी यादें तरोताज़ा हो गयीं। विशेष तौर पर सदी का बदलना और सारी दुनिया को यह डर कि कंप्युटर इसे कैसे हैण्डल करेंगे। काम पर हमारा एक एक ड्राइँग को चैक करना कि न्युक्लियर प्लाण्ट के कन्ट्रोल में जहाँ कहीँ भी घड़ी लगी थी उसका सदी बदलने पर कुछ असर हो सकता है या नहीं। बाहर की कुछ कम्पनियों का इस प्रॉजैक्ट (Y2K) में ख़ूब डॉलर बनाना। डर के मारे लोगों का ग्रोसरी, फ़्लैश लाइट, पीने के पानी की बोतलों से घर भर लेना इत्यादि। समय आने पर औस्ट्रेलिया, युरुप, उत्तरी अमरीका में जब सब ठीक रहा तो बहुत बड़ी राहत का मिलना; यह सब कल की तरह से ख़ूब याद है। इक्कीस्वीं सदी की कहानियों का इन्तज़ार रहेगा।