प्रिय मित्रो,
इस बार पुनः अंक प्रकाशन में दो दिन का विलम्ब हो गया। 14 जनवरी को कुछ रचनाएँ ऐसी आईं जो कि समय-संवेदी थीं। जैसे कि मकर-संक्रांति से संबंधित रचनाएँ अगर तेरह-चौदह को भी मिलेंगी तो भी उन्हें समय रहते तो प्रकाशित करना ही पड़ेगा। “साहित्य कुञ्ज की पुस्तकें” की पुस्तकों के अंश प्रायः अंतिम दिन के लिए छोड़ता हूँ। चौदह की दोपहर वही करता रहा। सम्पादकीय नहीं लिखा गया। सोचा पन्द्रह की सुबह को लिख लूँगा क्योंकि मैं साढ़े तीन बजे उठ ही जाता हूँ। भारत में पन्द्रह की दोपहर के बाद पाठकों को अंक मिल जाएगा।
कल संध्या अर्थात् चौदह की संध्या को हिमपात आरम्भ हो गया था। उस समय मैं अपने बेटे के घर था। रात के खाने के बाद निकलते-निकलते रात के आठ बज गए। रात के आठ के बाद नियमानुसार मैं स्वयं को इलैक्ट्रॉनिक दुनिया से काट लेता हूँ—यहाँ तक कि फोन भी नहीं उठता।
रात भर निरंतर हिमपात होता रहा। सुबह उठते ही देखा—अभी भी हिमपात हो रहा था। ड्राईव-वे और सड़क अटी पड़ी थी। संभवतः रात ही स्नो-प्लाओ से एक बार गली को साफ कर दिया था, जिससे ड्राईव-वे के आगे लगभग तीन फ़ुट ऊँचा बर्फ़ का ढेर था। कम्प्यूटर ऑन करने तक का मन नहीं किया। यही चिंता थी कि आज मेरा स्नो ब्लोअर स्टार्ट भी हो जाएगा या नहीं। लगभग सात बजे बाहर से बेलचे की आवाज़ सुनाई दी। पड़ोसी ज़ैक ड्राईव वे के आगे लगे तीन फ़ुट के ढेर से संघर्ष कर रहा था। गैराज का दरवाज़ा खोल कर उसे आवाज़ लगाई कि बर्फ़ न हटाए मेरी प्रतीक्षा करे। तापमान देखा, शून्य से 14 डिग्री कम था और ‘विंड चिल’ से शून्य से 23 डिग्री कम यानी भयानक शीत। तापमान के अनुसार कपड़े पहने और स्नो ब्लोअर को स्टार्ट कर लिया और अगले डेढ़ घंटे तक बर्फ़ साफ़ की। साढ़े आठ तक ड्राईव वे साफ़ हो गया था। यद्यपि हिमपात अभी भी हो रहा था।
भूख लग रही थी। अन्दर आया; नीरा संभवतः बेसन-ब्रेड की तैयारी कर रही थी। इसी संभावना ने पुनः ऊर्जा का संचार कर दिया। जब तक नहा कर रसोई में आया, गैस पर कड़ाही में तेल गर्म हो रहा था। टेबल पर दो प्लेटें लगी हुई थीं। तीन प्रकार की चटनियाँ, इमली की मीठी चटनी, धनिए-पुदीने की चटनी और कैचअप सजी थी। चाट मसाला भी उपस्थित था। तली हुई बेसन से लिपटी ब्रेड पर चाट मसाला छिड़कता ही हूँ। बिना कहे ही मेरा आभा मंडल नीरा का धन्यवाद कर रहा था। दिल भर के नाश्ता किया और नीरा से कहा, “आज दोपहर के खाने छुट्टी।” वह मुस्कुराते हुए बोली, “इसके बाद क्या उम्मीद करते हो कि दोपहर का खाना खा पाओगे?”
अब मित्रो, सम्पादकीय भी सुस्ताने लगा और फ़ैमली रूम के सोफ़े पर ही लुढ़क गया। दिन के ग्यारह बजे जागा तो देखा बेसमेंट में बच्चों यानी पोता-पोती के खेलने की आवाज़ें आ रही हैं। मालूम हुआ कि रात की बर्फ़बारी के कारण स्कूल बन्द कर दिए गए हैं। यानी बच्चों के लिए ’स्नो डे’ की छुट्टी। सुमित और ऋतु ’वर्क फ़्रॉम होम’ कर रहे हैं इसलिए बच्चे छोड़ने सुमित आया था।
बाहर देखा तो हिमपात लगभग अन्तिम साँसें ले रहा था। ड्राईव वे पर कम से कम पन्द्रह सेंटीमीटर बर्फ़ की परत थी और मुहाने पर तीन फ़ुट का ढेर फिर नगर-पालिका के स्नो प्लाओ गली साफ़ करते हुए लगा गए थे। इस बार ज़ैक मेरा ड्राईव-वे भी साफ़ करने में व्यस्त था। नैतिकता कह रही थी कि मुझे भी बाहर जाकर सहायता करनी ही चाहिए। सुबह की मज़दूरी के बाद की थकान के चलते भी पुनः बाहर निकल कर सुबह का परिश्रम दोहराया। एक संतोष भी था कि ब्रेड-पकौड़े हज़म हो जाएँगे, पेट में भारीपन नहीं रहेगा।
बाक़ी का दिन मायारा और युवान के साथ ही व्यस्त रहा। चार बजे उन्हें वापिस छोड़ने गए। पाँच बजे लौट कर नीरा ने पूछा रात के खाने का क्या हिसाब-किताब है? आलू-गोभी बनी थी। दोपहर के व्रत के कारण भूख लग रही थी। संध्या की चाय, आलू-गोभी के साथ परांठा, बाहर खिड़की से दिखते बर्फ़ से लदे स्प्रूस के पेड़, लॉन पर लगभग दो फ़ुट शुभ्र हिम का वितान—लगभग स्वर्ग की अनुभूति। सम्पादकीय एक दिन और प्रतीक्षारत रहेगा। सात बजते-बजते सोफ़े पर बैठा लुढ़कने लगा तो नीरा कहा, “अभी सो गए तो रात को उठकर ’ईनो’ पीते नज़र आओगे।” वह कह तो सही रही थी। उसी ने सुझाव दिया, “क्यों न आज कोई फ़िल्म देखें।”
“कौन सी?” मैंने पूछा।
“खोजती हूँ,” कह कर वह मोबाइल पर हिन्दी फ़िल्म खोजने लगी। ऐसा करना नीरा को बहुत अच्छा लगता है। कई सूचियाँ देखती है। फ़िल्मों के कथानक पढ़ती है। लोगों की प्रतिक्रियाएँ पढ़ती है। ऐसा करते-करते कई बार तो फ़िल्म का चयन होने से पहले ही नींद आने लगती है।
मैं मुस्कुरा देता हूँ क्योंकि उसे ऐसा करते देखना ही मेरा मनोरंजन है और ऐसा करना उसका मनोरंजन।
“जब किसी निर्णय पर पहुँच जाओ, नीचे बेसमेंट में आ जाना।”
हम लोगों ने टीवी केवल बेसमेंट में रखा है। मेन फ़्लोर या बेड-रूम में कोई टीवी नहीं।
इस बार पन्द्रह मिनट में उसने फ़ैसला सुना दिया, “अय्यारियाँ देखें?”
“जो तुम कहो,” मैंने कहा।
“प्रतिक्रियाओं में कुछ लोग कह रहे हैं कि उबाऊ है।”
“तो न देखें क्या?”
“नहीं, अच्छी लग रही है—देखते हैं—समय बरबाद तो नहीं हो जाएगा?” संशय भी भी था।
“पता नहीं, वैसे यह सोचते-सोचते कि देखें या नहीं, समय अवश्य बरबाद हो रहा है।”
“चलो देखते हैं। पहले पाँच मिनट में ही पता चल जाएगा। अच्छी नहीं लगेगी तो बन्द कर देंगे।”
यह नीरा का अन्तिम निर्णय था। वैसे यह प्रक्रिया मेरी जान-बूझी थी। हर बार ऐसा ही कहा और सुना जाता है। नीरा अपने ’इलैक्ट्रिक ब्लैंकेट’ में और मैं अपने कम्बल में लिपट गए। बेसमेंट में आज काफ़ी ठंड थी। फ़िल्म समाप्त होने पर हम दोनों ने एक-दूसरे को देखा। सन्तोष था कि समय बरबाद नहीं हुआ, फ़िल्म अच्छी थी। रात के साढ़े-नौ बज चुके थे। मेरे सोने का समय निकल चुका था। दिन भर की थकावट भी थी।
बेड के सामने के टेबल पर पड़ा मेरा लैपटॉप मुझे सम्पादकीय की याद दिला रहा था। अपराधबोध हावी हो रहा था। सम्पादकीय की दो पंक्तियाँ लिखते-लिखते आँखें बंद होने लगीं।
सोचा सुबह ही लिखूँगा—सो, लिख रहा हूँ। पता नहीं आपको अच्छा लगेगा या नहीं—बहुत अधिक व्यक्तिगत तो नहीं हो गया?
वैसे सभी पाठक मित्र ही तो हैं, उनसे दिल की बात नहीं कहूँगा तो किस से कहूँगा?
16 जनवरी के सुबह के सात हो रहे हैं। अब तो अंक प्रकाशित कर ही देना चाहिए।
हाँ, एक बात तो मैं बताना ही भूल गया—फ़रवरी के पहले सप्ताह के अंत तक मैं भारत पहुँच जाऊँगा। मार्च के अंत तक भारत रहने का विचार है। अगर परमात्मा ने चाहा तो वहाँ आप लोगों से मिलना भी हो!
—सुमन कुमार घई
टिप्पणियाँ
महेश रौतेला 2026/02/13 05:25 PM
संपादकीय अच्छा लगा। देर से पढ़ा। इस बीच आजआपका संदेश भी पढ़ चुका हूँ, "साहित्य कुंज" को बंद करने की सूचना। बहुत दुख हुआ । गुजरात ( अहमदाबाद)आपकी यात्रा में सम्मिलित हो तो बताइयेगा।
शैली 2026/02/13 03:49 PM
साहित्य कुंज के सदस्यों को मित्र मानते हैं। मन की बात मित्रों से नहीं कहेंगे तो किससे कहेंगे? अचानक साहित्य कुंज समाप्त करने की घोषणा कर दी? प्रश्न पूछने पर भी पाबंदी लगा दी, ये कैसा मित्र भाव है? भारत की भूमि पर ऐसा हृदय विदारक निर्णय सुना दिया? साहित्य कुंज को मृत्यु दंड दे दिया और मर्सी अपील भी नहीं? कृपया उत्तर दें और मृत्यु दण्ड पर पुनर्विचार करें। शुभकामनाओं सहित, साहित्य कुंज की प्राचीन सदस्य।
आशा बर्मन 2026/01/16 08:42 PM
सुमन जी, सदैव की भाँति अत्यंत सुन्दर सम्पादकीय ! आत्मीयता से भरा सम्पादकीय ,जिसे पढ़ते ही हिमपात से घिरे शीतकालीन वातावरण में भी मन ऊष्मा से भर गया | बधाई !
Avanish kashyap 2026/01/16 08:36 PM
आपने जो आपबीती बताई, वर्तमान में कुछ अठारह से चौबीस के बीच के युवा ऐसी ज़िंदगी को सोच कर काफी उत्साहित हो जाते हैं और हो भी क्यों ना आखिर परिवार के बीच यूं रहना किसे पसंद नहीं है।खैर मैं भी उसी कैटिगरी का हिस्सा हूं। कविता से कहानी लिखने की और झुकाव अब बढ़ते जा रही है,आशा है जब आप भारत आएंगे तो आपसे मिलकर ये एहसास बांट पाऊंगा.. शायद।
राजनन्दन सिंह 2026/01/16 07:45 PM
माननीय संपादक जी, संपादकीय अपनत्व से भरा है। पिछली बार जब आप भारत आए थे तो दर्शन का सौभाग्य नहीं मिला । आशा है इस बार अवश्य हीं चरण स्पर्श का अवसर मिलेगा। बेसब्री से प्रतीक्षा है वह दिन जल्दी आए।
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
2026
2025
- जय जवान, जय (बेचारा) किसान
- पूर्वाग्रहों को त्याग उद्योन्मुख होना
- परिवर्तन ही जीवन है!
- फिर भी . . .
- जब जागो तब सवेरा!
- हमारे त्योहार—जीवन का उत्सव
- मानवीय तत्त्व गुम है
- हिन्दी दिवस पर एक आकलन
- भारत के 79वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर
- कृत्रिम मेधा (एआई) वरदान या अभिशाप
- अंक प्रकाशन में देरी के कारण
- निर्पक्ष और निरपेक्ष को समझने की जिज्ञासा
- हम कैसे पिता हैं? मूल प्रश्न यही है . . .
- उचित समय है कर्म फलीभूत होने का
- गधी लौट कर फिर बड़ के पेड़ के नीचे
- ट्रंप की देन: राष्ट्रवादी उपभोक्तावाद
- भारतीय संस्कृति तो अब केवल दक्षिण भारतीय सिनेमा में…
- खेद है!
- यू.एस.ए. और इसका चरित्र
- समय की गति और सापेक्षता का सिद्धांत
- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का
- और अंतिम संकल्प . . .
- मनन का एक विषय
2024
- अपने ही बनाए नियम का उल्लंघन
- सबके अपने-अपने ‘सोप बॉक्स’
- आप तो पाठक के मुँह से केवल एक सच्ची आह या वाह सुनने…
- आंचलिक सिनेमा में जीवित लोक साहित्य, संस्कृति और भाषा
- अंग्रेज़ी में अनूदित हिन्दी साहित्य का महत्त्व
- कृपया मुझे कुछ ज्ञान दें!
- मैंने कंग फ़ू पांडा फ़िल्म सिरीज़ देखी
- मित्रो, अपना तो हर दिवस—हिन्दी दिवस होता है!
- गोल-गप्पे, पापड़ी-भल्ला चाट और यू.एस.ए. का चुनाव
- जिहदी कोठी दाणे, ओहदे कमले बी सयाणे
- बुद्धिजीवियों का असमंजस और पूर्वाग्रह
- आरोपित विदेशी अवधारणाओं का खण्डन करना होगा
- भाषा में बोली का हस्तक्षेप
- पुस्तक चर्चा, नस्लीय भेदभाव और विचार शृंखला
- हींग लगे न फिटकिरी . . .
- दृष्टिकोणों में मैत्रीपूर्ण व्यवस्था की अपेक्षा
- आधुनिक समाज और तकनीकी को समझना ही हिन्दी साहित्य के…
- स्मृतियाँ तो स्मृतियाँ हैं—नॉस्टेलजिया क्या, वास्तविकता…
- दंतुल मुस्कान और नाचती आँखें
- इधर-उधर की
- सनातन संस्कृति की जागृति एवम् हिन्दी भाषा और साहित्य…
- त्योहारों को मनाने में समझौते होते हैं क्या?
- आओ जीवन गीत लिखें
- श्रीराम इस भू-भाग की आत्मा हैं
2023
- टीवी सीरियलों में गाली-गलौज सामान्य क्यों?
- समीप का इतिहास भी भुला दिया जाए तो दोषी कौन?
- क्या युद्ध मात्र दर्शन और आध्यात्मिक विचारों का है?
- क्या आदर्शवाद मूर्खता का पर्याय है?
- दर्पण में मेरा अपना चेहरा
- मुर्गी पहले कि अंडा
- विदेशों में हिन्दी साहित्य सृजन की आशा की एक संभावित…
- जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत नहीं बदलने चाहिएँ
- संभावना में ही भविष्य निहित है
- ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही
- प्रवासी लेखक और असमंजस के बादल
- वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित नहीं होंगे!
- कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं बना सकती
- मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता के दंभ में जीता है
- मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी सिनेमा
- पेड़ की मृत्यु का तर्पण
- कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की
- कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित ‘साहित्यिक’ मजमेबाज़ी
- गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी में कैसे लिखूँ?
- मेरे पाँच पड़ोसी
- हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ
- गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता
- आने वाले वर्ष में हमारी छाया हमारे पीछे रहे, सामने…
- अरुण बर्मन नहीं रहे
2022
- अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ कह देने में बुरा ही…
- आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ हैं!
- हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण नहीं है कि हमें अशिष्ट…
- देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता
- भारत में प्रकाशन अभी पाषाण युग में
- बहस: एक स्वस्थ मानसिकता, विचार-शीलता और लेखकीय धर्म
- हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी में अनुवाद का महत्त्व
- आपके सपनों की भाषा ही जीवित रहती है
- पेड़ कटने का संताप
- सम्मानित भारत में ही हम सबका सम्मान
- अगर विषय मिल जाता तो न जाने . . .!
- बात शायद दृष्टिकोण की है
- साहित्य और भाषा सुरिक्षित हाथों में है!
- राजनीति और साहित्य
- कितने समान हैं हम!
- ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना के घोडे़
- भारत में एक ईमानदार फ़िल्म क्या बनी . . .!
- कितना मासूम होता है बचपन, कितनी ख़ुशी बाँटता है बचपन
- बसंत अब लौट भी आओ
- अजीब था आज का दिन!
- कैनेडा में सर्दी की एक सुबह
- इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक प्रवासी साहित्य सहयात्री
- नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प
- क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं हैं?
2021
- आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण रचनाओं की
- नींव नहीं बदली जाती
- सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी साहित्य में महत्व
- क्या इसकी आवश्यकता है?
- धैर्य की कसौटी
- दशहरे और दीवाली की यादें
- हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ
- विमर्शों की उलझी राहें
- रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट या सोशल मीडिया के मंच?
- सामान्य के बदलते स्वरूप
- लेखक की स्वतन्त्रता
- साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के साहित्य जगत में एक ख़ालीपन
- मानवीय मूल्यों का निकष आपदा ही होती है
- शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की सीमा
- साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ
- कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों के पीछे जन्मता साहित्य
- समीक्षक और सम्पादक
- आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास की और संगठित होने…
- अगर जीवन संघर्ष है तो उसका अंत सदा त्रासदी में ही…
- राजनीति और साहित्य का दायित्व
- फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य की पुस्तकें क्यों…
- स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि प्रो. हरिशंकर आदेश जी
- सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’ फ़िल्म
2020
- यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं हो सकता
- क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल का सूर्य
- शोषित कौन और शोषक कौन?
- पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण
- साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप समूह आरम्भ
- साहित्य का यक्ष प्रश्न – आदर्श का आदर्श क्या है?
- साहित्य का राजनैतिक दायित्व
- केवल अच्छा विचार और अच्छी अभिव्यक्ति पर्याप्त नहीं
- यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत भी!
- हिन्दी साहित्य को भविष्य में ले जाने वाले सक्षम कंधे
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 2
- पहले मुर्गी या अण्डा?
- कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम सिंड्रम
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 1
- लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी और संरक्षक
- यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने की भूख का सकारात्मक पक्ष
- एक विषम साहित्यिक समस्या की चर्चा
- अजीब परिस्थितियों में जी रहे हैं हम लोग
- आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा हैं
- हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक
- लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत लौटना
- वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम और गुरु अर्जुन देव जी…
- सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- काठ की हाँड़ी केवल एक बार ही चढ़ती है
2019
- नए लेखकों का मार्गदर्शन : सम्पादक का धर्म
- मेरी जीवन यात्रा : तब से अब तक
- फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम या ’छुट्टा साँड़’
- पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम क्यों
- हिन्दी साहित्य की दशा इतनी भी बुरी नहीं है!
- बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- भाषण देने वालों को भाषण देने दें
- कितना मीठा है यह अहसास
- स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- साहित्य कुञ्ज में ’किशोर साहित्य’ और ’अपनी बात’ आरम्भ
- कैनेडा में हिन्दी साहित्य के प्रति आशा की फूटती किरण
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में
- हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- साहित्य को विमर्शों में उलझाती साहित्य सत्ता
- एक शब्द – किसी अँचल में प्यार की अभिव्यक्ति तो किसी में गाली
- विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी साहित्य
- साहित्य कुञ्ज एक बार फिर से पाक्षिक
- साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और हिन्दी व्याकरण
- चिंता का विषय - सम्मान और उपाधियाँ
2018
2017
2016
- सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम तैयार है
- हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद और पुस्तक बाज़ार.कॉम
- पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
- लघुकथा की त्रासदी
- हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- मेरी प्राथमिकतायें
- हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने का दायित्व
- अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
- भाषा में शिष्टता
- साहित्य का व्यवसाय
- उलझे से विचार
sushil yadav 2026/02/17 10:22 AM
मेरे तीन अमेरिका प्रवास के दिन रु ब रु हो गए सुशील यादव