अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अर्जुन जैसे अब नहीं होते अपनों के प्रति अपनापन दिखानेवाले

अर्जुन जैसे अब नहीं होते 
अपनों के प्रति अपनापन दिखानेवाले
अब तो तनिक सी बात से शत्रुता हो जाती 
मरने मारने पर उतारू हो जाते अपने 
तुरंत ही दुर्योधन दुशासन सरीखे बन जाते 
 
बिना किसी गीता को सुने हमेशा तैयार रहते 
मारने पीटने कूटने काटने अपनों को अपने ही
 
आज भाई भाई से बहन बहन से साले बहनोई से 
बहनोई साले से मित्र मित्र से ईर्ष्या द्वेष जलन करते 
एक दूसरे की तरक़्क़ी से एक दूसरे के बेटा बेटी से
खुन्नस निकालते तनिक अपनापन नहीं दिखलाते 
सुनना पसंद नहीं करते अपनों की थोड़ी सी सफलता
 
अब असत्य के ख़िलाफ़ सत्य की जीत के लिए
गीता सुनने सुनाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती
बिना गीता सुने अपनों की बखिया उधेड़ देते अपने 
 
आज अपनों से ही छिपानी पड़तीं अपनी ख़ुशियाँ 
आज अपनी सफलता की वजह से अपने दूर हो जाते
आज अपने रिश्ते नाते दोस्त नुक्ता चीनी निकालते
आज अपने सगे संबंधी रिश्तेदार अपनों की सफलता
और अपनी असफलता को कभी नहीं सहन कर सकते 
 
अपने रिश्तेदारों की सफलता को इत्तिफ़ाक़ समझते 
और अपनी असफलता को तर्क से महिमा मंडित करते
आज बग़ैर गीता पढ़े बिना कृष्ण जैसे सलाहकार के
लोग तत्क्षण दुर्योधन दुःशासन समान मार करने लगते 
 
अपनों की ख़ुशियाँ हड़पने के लिए सदा ही तैयार रहते
अब कोई शत्रुता निभाने के पहले अर्जुन जैसे नहीं सोचते
अर्जुन सा मोहग्रस्त होकर भगवान से नहीं प्रश्न करते 
कि मैं जिनके ख़िलाफ़ हूँ वो सगे संबंधी हैं कैसे हनन करूँ? 
 
आज कोई अर्जुन सा भोलाभाला नहीं सोचने वाला
कि मैंने जिनसे शत्रुता पाल रखी है वो मेरे स्वजन हैं
कि मैं जिनके विरुद्ध शिकायती हूँ वो मेरे भाई बंधु हैं 
 
सच में मोहग्रस्त अर्जुन होना आज की आवश्यकता है 
भाई भाई में बहन बहन में दोस्त दोस्त में प्रेम के लिए 
मोहग्रस्त अर्जुन होना आज निहायत ज़रूरी मजबूरी है 
 
आज अर्जुन पुत्र को नहीं चाहिए जयद्रथ सा फूफा हो
आज के अर्जुन के अल्पवय पुत्र अभिमन्यु जैसों को 
कर्ण सा कोई हत्यारा ताऊ नहीं मिले तो अच्छा समझो 
 
ना पक्ष विपक्ष में शकुनि शल्य सा बहन कोखनाशी मामा हो
ना कोई पितामह ऐसा हो जो पोते परपोते पर प्रहार करे 
ना कोई गुरु ऐसा अर्थदास हो जो अपने शिष्यों पर वार करे 
 
कोई मित्र दग़ाबाज़ गुरुभाई अश्वत्थामा जैसा नहीं बन जाए 
जो हकवंचित मित्रों के समूल संपूर्ण वंश को ही मिटाना ठान ले 
गुरुभाई होकर मित्र पुत्रों की गला काट दुष्ट मित्र को भेंट कर दे 
यहाँ तक कि गर्भभ्रूण को मारने नारी कुक्षि पर ब्रह्मास्त्र चला दे 
 
चाहे धन सम्पत्ति की हकमारी कर लो स्वर्ग समेट इंद्रप्रस्थ लूट लो 
मगर अपनों और पराए जन की नारी पर कुदृष्टि कभी नहीं डालो 
परिणाम बुरा होता इंद्रपदासीन नहुष से दुर्योधन की तुलना करलो
 
आज गीता को सुनने पढ़ने का सीधा सा मतलब है 
अर्जुन सा अपनापन और मोह दुर्योधन दुःशासन में भी हो
फिर से भाइयों भाइयों में एक नया महाभारत नहीं हो! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

नज़्म

ऐतिहासिक

हास्य-व्यंग्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं