अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

रावण कौरव कंस कीचक जयद्रथ क्यों बनते हो? 

 

हर कोई अपनी वजह से परेशान होते, 
सब अपने ही कर्म का अंजाम भोगते, 
कोई पूज्य या घृणित होते स्वभाव से, 
सुख-दुख का कारण मानव स्वयं होते! 
 
धनकुबेर तो धन के स्वामी थे तब भी, 
जब सोने की लंका उनसे छिन गई थी, 
स्वर्ण नगरी का स्वामित्व बदला किन्तु
नए-पुराने मालिक की हस्ती कहाँ बदली? 
 
रावण लेकर लंका धनकुबेर हो ना सका, 
वह आजीवन बना रहा अपहर्ता आक्रांता, 
कुबेर ने सब छिन जाने पर बनाया नहीं
एक भी शत्रु किंवा बन गए अमर देवता! 
 
रावण ने ख़ुद ही आमंत्रित किया मृत्यु को, 
सबके पालनकर्ता बने रावण का मृत्युदाता, 
मानवता की सुरक्षा में ईश्वर अवतरित होते, 
इस धरा में शैतान रक्षक होते नहीं विधाता! 
 
तुम बनोगे कंस तो कृष्ण भी नहीं बचाएँगे, 
तुम दुर्योधन हो तो सदा कमी होगी धन की, 
मुट्ठीभर मिट्टी बाँटने की चाहत नहीं होगी, 
पर जर ज़मीन हड़पने में जान चली जाएगी! 
 
तुम्हें नहीं है सद्बुद्धि, मगर अहं सर्वजेता की, 
तुझे ना मिलेगी सद्गति, पर मौत सिकंदर सी, 
ये दुनिया है मिल जुलकर साथ रहने वालों की, 
जीव जंतु ज़रूरतमंदों पर कृपा लुटाने वालों की! 
 
कोई दरिद्र सुदामा मिले, तब दानी कृष्ण बनो, 
कोई द्रुपद बने तो बनने दो, तुम ना द्रोण बनो, 
मिल-बाँट जो जिए वो जोड़ी ताउम्र सलामत रही, 
कृपण व लुटेरे की अकाल मृत्यु में गई ज़िन्दगी! 
 
तुम व्यर्थ मोह क्यों करते हो नाते रिश्तेदारों का? 
जिसने जन्म दिया उन्होंने जीने की व्यवस्था की, 
जिस पुत्र के मस्तक में मणि थी, उनकी ज़िन्दगी
उनके निज पिता ने ही पुत्रमोह में घिन-घिना दी! 
 
धन मद, मन मद, यौवन मद में मदांध ना हो, 
रावण कौरव कंश कीचक जयद्रथ क्यों बनते हो? 
नारी को प्रताड़ित करके मिलती नहीं है सद्गति, 
यह कर्मभूमि सत्कर्म कर जीवन जीने वाले की! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

नज़्म

ऐतिहासिक

हास्य-व्यंग्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं