अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

इस धुली चदरिया को धूल में ना मिलाना

 

चेहरे पे अहम, मन में वहम, 
कहाँ गया तेरा वो भोलापन, 
कुछ तो चीन्हे-चीन्हे से लगते हो, 
कुछ लगते हो तुम बेगानेपन जैसे! 
 
चेहरे की वो तेरी चहक, 
कहाँ गयी वो तेरी बहक, 
बचपन में बड़े अच्छे दीखते थे तुम तो, 
बुढ़ापे में क्यों हो गए तुम बचकाने से! 
 
कहाँ गया वो आत्मबल, 
क्यों होने लगे मरियल, 
यौवन का तेरा वो आवारा बाँकपन, 
क्यों खो गया है, ओ मेरे जानेमन! 
 
कहाँ गयी तेरी चंचलता, 
कहाँ से आई विह्वलता, 
क़िस्मत के तुम मारे कभी नहीं थे, 
जीवन से भी तुम हारे कभी नहीं थे! 
 
कभी बड़े प्यारे-प्यारे से, 
अब क्यों तुम बेचारे से, 
जीवन में बहुत कुछ पाया है तुमने
अब डरते क्यों उनके खो जाने से! 
 
बचपन खोया, यौवन पाया, 
यौवन खोया, बुढ़ापा आया, 
बुढ़ापे से अब क्या आस लगाए तुम हो, 
बुढ़ापे को जाने दो बचपन को आने दो! 
 
दुनिया की रीत यही, 
हार में भी जीत यही, 
पुराने को खोकर ही नवीन को है पाना, 
रोते-रोते आए थे अब हँसते-हँसते जाना! 
 
नित खोते हो, तब पाते हो, 
कुछ पाने से तुम हँसते हो, 
फिर खोने से निराश क्यों हो जाना, 
खोओगे नहीं तो फिर पाओगे कैसे? 
 
यहाँ नहीं है कुछ भी कम, 
यहाँ नहीं कुछ भी अधिक, 
अगर आगे की साँस लेनी होती, 
तो पीछे की साँस छोड़नी होती! 
 
यहाँ जो पाए हो यहीं के थे, 
यहाँ से जाओगे छोड़ यहीं पे, 
देह मिली यही, नेह मिला यंही आके, 
माता पिता का स्नेह मिला यहीं आके! 
 
भाई बहन सा सदेही, 
जीवन साथी व संगी, 
माता पिता के बदले पुत्र पुत्री को पाना, 
जितने प्यारे खोते, उतने प्यारे को पाना! 
 
जिसकी चादर जितनी धुली, 
उसको वैसी ही धुली मिलेगी, 
इस धुली चदरिया को धूल में ना मिलाना, 
धूल मिलाओगे तो धुला नहीं मैला तन पाना! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

नज़्म

ऐतिहासिक

हास्य-व्यंग्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं