अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

दुनिया भर के लोगों की हँसने और रोने की भाषा एक होती 

 
दुनिया भर के लोगों की 
हँसने और रोने की भाषा एक होती 
दीन औ’ ईमान अल्लाह और भगवान 
अलग-अलग हो सकते! 
  
भाषा धर्म संस्कृति मज़हब 
हमारी समझ में अलग-अलग हो सकते
मगर मानवीय हँसी ख़ुशी रुदन एक जैसे
बग़ैर भाषा के समझे जा सकते! 
 
मज़े की बात है 
कि हँसी ख़ुशी रुदन की अभिव्यक्ति 
मानव के अलावा 
अन्य किसी जीव जन्तुओं में नहीं होती! 
 
किसी को मत सिखाओ अपना धर्म मत 
मत थोपो किसी को अपना मत मज़हब रब
कि सबके सब नहीं जानते 
सबकी भाषा संस्कृति रीति रिवाज़ आवाज़ 
मानव को ख़ुद समझने दो अपना धर्म आज! 
 
हो सकता है तुम भी नहीं जानते 
उस भाषा संस्कृति को जिसकी शब्दावली 
तुम अपनी आस्था से जोड़ लिए बैठे हो 
और कुप्रभाव में तोड़ लिए पड़ोसी से रिश्ते नाते! 
  
हो सकता है तुम 
जिस भाषा संस्कृति मज़हब को अपने समझ बैठे 
वो किसी दूसरे के थोपे दिल में रोपे गए हो सकते 
किसी दौर में तुम्हारे पूर्वजों को डरा धमका रुलाके
विदेशी भाषा सीखने के लिए मजबूर किए गए होंगे! 
 
अस्तु आरंभ से आजतक मानव द्वारा 
कोई भाषा सही-सही समझी नहीं जा सकी 
और कभी भी समझी नहीं जा सकेगी
क्योंकि भाषा मानव की जन्मजात चीज़ नहीं! 
 
भाषा प्रयोक्ता के साथ अर्थ बदलते रहती 
भाषाई अभिव्यक्ति का पहले जो अर्थ था 
समय के अंतराल व संदर्भ में बदल जाता
भाषा अभिव्यक्ति प्रयोक्ता की मनःस्थिति 
कभी सही तरह से समझी नहीं जा सकती! 
 
भाषा एक खोज है 
अपने विचार को लोगों तक पहुँचाने के लिए 
भाषा बँधन है लोगों को गुमराह करने के लिए भी
कोई भाषा अगर ऐसा कुछ करने लगे 
तो छोड़ दो ऐसी भाषा आस्था व्यवस्था की ग़ुलामी! 
 
होना तो यह चाहिए अन्य जीव जन्तुओं की तरह 
मानव मानव को बग़ैर भाषा के समझे और प्यार करे 
मानव मानव को हँसाने खिलखिलाने का व्यवहार करे 
मानव भाषा से मानव का दोहन शोषण शिकार न करे! 
 
भाषा नहीं होती तो मानव स्वाभाविक जीव होता 
ईश्वर अल्लाह ख़ुदा व शैतान की गाथा ना होती 
भाषा के कारण मानव ईश्वर का डर फैलाने लगा 
भाषा से मानव में अच्छाई से अधिक बुराई आई 
भाषा लिपि लेखनी ने आदमी को बनाया बलवाई! 
 
जाने कब किसने ईश्वर अल्लाह के बहाने 
मानवता के ख़िलाफ़ भाषा में अपौरुषेय बातें लिख डाली 
जिसका दुष्परिणाम आह सिसकियाँ आजकल दिखने लगे
जो भाषाबद्ध नहीं होती तो मानव जाति तबाह नहीं होती! 
 
मानव विरुद्ध जितने घृणा द्वेष जलन के जलजले दिखते 
भाषा में शातिर द्वारा पूर्वनियोजित ढंग से बोए उगाए लगते 
जिसे आज मनगढ़ंत अर्थ व तर्जुमा बताकर आपस में लड़ाते! 
  
मानव ऐसा करे भाषा की जहालत से उबरे
सड़ी गली मान्यताओं को भाषा से दूर करे
बिना भाषा बंधन व किताबी उलझन में पड़े
ख़ुद हँसे मुसकुराए रोते हुए मानव को हँसाए! 
 
कि दुनिया भर के लोगों को हँसाने के लिए 
कोई बोली भाषा सीखनी नहीं पड़ती 
कि दुनिया भर के लोगों को हँसाने के लिए 
किसी भाषा की आवश्यकता नहीं होती! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

नज़्म

ऐतिहासिक

हास्य-व्यंग्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं