अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मैंने जिस मिट्टी में जन्म लिया वो चंदन है


मैंने जिस मिट्टी में जन्म लिया वो चंदन है, 
मैं जिस गोद में खेला हूँ उसका अभिनंदन है! 
 
जिसने ये तन दिया उस माँ को मेरा नमन है, 
जिस पिता का मैं पुण्य फला उनका वन्दन है! 
 
इस मिट्टी को मेरे नाम किया जिस ईश्वर ने
उनकी शान में समर्पित मेरा संपूर्ण जीवन है! 
 
मूक-बधिर, अंधा-लँगड़ा बना देना उनके बस में, 
उन्हें कोटिशः प्रणाम, जिनका दान चंगा तन है! 
 
आया इस भू पर असहाय अकेले रोते कलपते
स्वागत में देखा माँ पिता मित्र कुटुम्ब धन है! 
 
कहने को सब माया है, बेगानी सब काया है, 
किन्तु इतने इंतज़ाम किए जिसने वे कौन हैं? 
 
सृष्टि के आरम्भ से यह रहस्य है बना हुआ, 
खोज पा लेना उनको सबसे बड़ा अन्वेषण है! 
 
अब तक खोजे हैं जितने वो यहीं उपलब्ध थे, 
अब भी जिसे खोजना बाक़ी वो अपनापन है! 
 
ईश्वर, रब, ख़ुदा, भगवान विविध नाम हैं उनके, 
ये तो सिर्फ़ उस अप्राप्ति का सीमा बंधन है! 
 
ईश्वर व ईश्वर की संज्ञा है भाषाई अभिव्यक्ति, 
उस अदृश्य, परमसत्ता का संदेश तो अमन है! 
 
ये मेरा अपना, वो पराया, मन का ये वहम है, 
ना कोई अंत्यज, ना ब्राह्मण, ना ही दुश्मन है! 
 
ना कोई हिन्दू, ना मुस्लिम, नहीं क्रिश्चियन है, 
ये धर्मभाई, वो बिरादर, मज़हबी खोखलापन है! 
 
मिट्टी का खिलौना है, ये बम, बारूद, मिसाइल, 
मत इतराओ आयुधों पर, ये काग़ज़ी ईंधन है! 
 
पशु अच्छे मानव से जिसमें धर्म, रंग-भेद नहीं, 
अलग-अलग धर्म-दर्शन कहना, मानवी भ्रम है! 
 
खोजें, ईजाद करें, अन्वेषण करें, इन्वेंशन करें, 
अपना इष्ट जिनका नाम अपनापन है, अमन है! 
 
जिसे खोज नहीं पाया कोई पंडित, पोप, पैग़म्बर, 
जो सिर्फ़ आपके अंतर्मन में सदियों से दफ़न है! 
 
धारण कर कभी गेरुआ कभी सफ़ेद, कभी कंचन, 
कभी शेरवानी वसन तन पे सबके सब कफ़न है! 
 
जन्मे कितने सिकंदर, हिटलर, ग़ज़नवी, तैमूरलंग, 
लँगड़े लूले नंगे बदन, छोड़ गए जो, नंगा तन है! 
 
कैसी व्यवस्था है उनकी ना ताला ना संदूक-बंदूक, 
अंततः ले जा पाता नहीं कोई एक मिट्टी कण है! 
 
आवाज़ दे भेजा जिसने बेआवाज़ ले जाते, क्या नहीं
ये इच्छा, वासना, कामना मानवाधिकार का दमन है? 
 
अंत में एक और भंगिमा छोड़ जाती मानव जाति, 
पशु से परे मुख पे वो गहरी वेदना या संतोषम है! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

नज़्म

ऐतिहासिक

हास्य-व्यंग्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं