अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

परमात्मा है कौन? परमात्मा नहीं है मौन! 


परमात्मा है कौन? 
पूछो परमात्मा से
परमात्मा नहीं है मौन! 
 
परमात्मा नहीं कोई व्यक्ति, 
परमात्मा नहीं कोई एक शक्ति, 
परमात्मा है समग्र समष्टि! 
 
परमात्मा का कोई आकार नहीं, 
मगर परमात्मा निराकार भी नहीं, 
समग्र संसार है परमात्मा की आकृति! 
 
परमात्मा की कोई एक मूर्ति नहीं, 
लेकिन परमात्मा है अमूर्त भी नहीं, 
सभी दृश्य अदृश्य परमात्मा की छवि! 
 
परमात्मा का कोई एक पता नहीं, 
मगर परमात्मा लापता भी नहीं, 
सारा जहां परमात्मा का ठिकाना! 
 
परमात्मा है ज़मीं, परमात्मा है आसमाँ, 
परमात्मा है इंसा, परमात्मा सारा जहां! 
 
परमात्मा है जल, परमात्मा है रोशनी, 
परमात्मा है वायु, परमात्मा सबकी आयु! 
 
परमात्मा मिट्टी, मिट्टी का तन ये, 
मिट्टी है भोजन, मिट्टी से भोजन मिले! 
 
जब क्षार हो जाता ये तन, 
बन जाता पादप का भोजन, 
यही परमात्मा का है नियम, 
यही परमात्मा का संतुलन! 
 
तुम परमात्मा के बिना कहाँ हो? 
तुम्हारे अंदर परमात्मा, 
तुम्हारे बाहर परमात्मा, 
तुम परमात्मा के साथ बँधे हो! 
 
तुम्हारा जीवन ऑक्सीजन, 
तुम्हारा उत्सर्जन विषाक्त कार्बन! 
तुम्हारा उत्सर्जन पौधे का भोजन, 
पौधे का उत्सर्जन तुम्हारा श्वसन! 
 
पादप व सपाद में नहीं कोई अनबन, 
दोनों ही एक दूसरे का है जीवन धन! 
जंतु का कार्बन डाइ-ऑक्साइड मरण, 
उससे वनस्पति का हो जाता संभरण! 
वनस्पति का परित्यक्त ऑक्सीजन, 
जीव-जंतुओं का श्वास आस संरक्षण! 
 
तुम्हारा हलचल अंदर का जल, 
तुम्हारा बल नहीं है मृदु जल, 
सागर सा खारा ‘सैलाईन वाटर’, 
तुम हो चंचल ज्यों सिंधु लहर! 
 
तुम्हारा बीजाणु अंकुर गर्भनाल, 
नारी के नार में तैरता मृणाल! 
जैसे क्षीरोद में विष्णु का हाल, 
नार में नारायण को रखे सँभाल! 

तुम गर्भ के नमकीन जल में, 
जलचर पिसीज मीन बनकर पले, 
जैसे परमात्मा का मीनावतार हो निकले! 
 
परमात्मा है परम तत्त्व, 
परमात्मा है सबका सत्व! 
 
सूर्यातप से तेज ताप विद्युत चेतना, 
सूर्यातप के बिना जीवन मुर्छित होना, 
चन्द्र किरण से पादप बीज पुष्टीकरण! 
 
पूर्ण चंद्र से लहर उठे सागर में, 
पूर्ण चंद्र से ही हिलोर उठे उर में! 
 
परमात्मा है सकल सृष्टि, 
परमात्मा है सजल वृष्टि! 
 
परमात्मा है संपूर्ण प्रकृति, 
परमात्मा है सचेतन वृत्ति! 
 
परमात्मा नाम है सापेक्षित
आकर्षण विकर्षण संतुलन का, 
ग्रह उपग्रह सौरमंडल ब्रह्मांड का! 
 
परमात्मा नहीं सिर्फ़ अध्यात्मिक उपज, 
यह पदार्थ, रसायन, जीव विज्ञान की सजधज! 
 
परमात्मा हर क्रिया के विरुद्ध प्रतिक्रिया करे, 
परमात्मा अमर ऊर्जा, रूप बदले मगर ना मरे! 
परमात्मा न्यूटन लॉ, आइंस्टाइन थ्योरी पर खरे! 
 
परमात्मा पहले जलीय मछली प्रजाती, 
फिर जल स्थलीय मेंढक उभयचर, 
सरीसृप छिपकली, वायवीय पक्षी एवीज, 
अंततः दुग्धग्रंथी स्तनपायी मैमेलिया जीव बन उभरे! 
 
परमात्मा नार से नारायण बनने में 
हर अवस्था से गुज़रे, 
डारबीन, मेंडल, हरगोविंद खुराना के 
नियम जीन जेनेटिक्स, डीएनए, 
लैंडस्टीनर की खोज मानवीय ब्लड ग्रुप 
सीरम जीव जल खारे! 
सबके सब परमात्मा के परम तत्त्व से 
बने निखरे हरे भरे प्यारे!

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

नज़्म

ऐतिहासिक

हास्य-व्यंग्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं