अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

रक्तदान

सरसी छंद

 
आज मर रहा है वो देखो, 
नहीं बदन में रक्त।
जीवन के उसको लाले हैं, 
बुरा चल रहा वक़्त॥
आज मृत्यु शैया पर लेटा, 
देखो रक्तविहीन।  
काश कोई  जीवन लौटा दे, 
तन मन से है हीन॥
 
वो भी है आँखों का तारा, 
अपना भाई बंध।
बच जाता जीवन उसका भी, 
होता रक्त प्रबंध॥
दान रक्त का कर दो भाई, 
दे दो जीवन दान।
रक्त से बढ़ कर नहीं जगत में,
जीवन का आधान॥
 
वही कहाता ईश्वर है जो, 
देता जीवन दान।  
रक्त दान कर तुम बन जाओ, 
कलयुग में भगवान॥
करो लाख ईश्वर की पूजा, 
नहीं मिले वरदान।
अपने रक्त का दान करो तुम,
हों प्रसन्न भगवान॥
 
दान करोड़ों धन का देकर, 
नहीं मिलेगा पुण्य।
चंद रक्त की बूँदें दे दो, 
पुण्य मिले अक्षुण्य॥
आर्त कराहें सुनकर प्रियवर, 
द्रवित हुए गर आप।
रक्त दान का कर दो भाई, 
मिटें सभी संताप॥
 
बन कृतज्ञ जीवन भर कोई, 
अपना बने अनन्य।
लाख दुआएँ मिलेंगी तुमको, 
जीवन होगा धन्य॥
चंद रक्त की बूँदें देकर, 
कर दोगे अहसान।
तन मन से परिवार करेगा, 
जीवन भर सम्मान॥
 
रक्त की आशा में बैठा है, 
दुखी और लाचार।
चंद रक्त की बूँदें तेरी, 
जीवन का आधार॥
आओ प्यारे बंधु हम सब, 
आज करें संकल्प।
रक्त दान कर हम सब खोजें, 
जीवन भरे विकल्प॥

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक

कविता

गीत-नवगीत

दोहे

लघुकथा

कविता - हाइकु

नाटक

कविता-मुक्तक

वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

चिन्तन

कविता - क्षणिका

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

सामाजिक आलेख

बाल साहित्य कविता

अनूदित कविता

साहित्यिक आलेख

किशोर साहित्य कविता

कहानी

एकांकी

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

व्यक्ति चित्र

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

ललित निबन्ध

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं