अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

एक पेड़ का अंतिम वचन

कल एक पेड़ से
मुलाक़ात हो गई।
चलते चलते आँखों में
कुछ बात हो गई।
 
बोला पेड़ लिखते हो
जन संवेदनाओं को।
उकेरते हो दर्द भरी
जन भावनाओं को।
 
क्या मेरी सूनी संवेदनाओं
को छू सकोगे?
क्या मेरी कोरी भावनाओं
को जी सकोगे?
 
मैंने कहा कोशिश करूँगा
कि मैं तुम्हें पढ़ सकूँ।
तुम्हारी भावनाओं को
शब्दों में गढ़ सकूँ।
 
अगर लिखना ज़रूरी है
तो मेरी संवेदनायें लिखना तुम।
अगर लिखना ज़रूरी है तो
मेरी दशा पर बिलखना तुम।
 
क्यों नहीं रुक कर मेरे सूखे
गले को तर करते हो?
क्यों नोंच कर मेरी साँसें
ईश्वर को प्रसन्न करते हो?
 
क्यों मेरे बच्चों के शवों पर
धर्म जगाते हो?
क्यों हम पेड़ों के शरीरों
पर यज्ञ करवाते हो?
 
क्यों तुम्हारे लोग मेरी
टहनियाँ मोड़ देते हैं?
क्यों तुम्हारे सामने मेरे बच्चे
दम तोड़ देते हैं?
 
हज़ारों लीटर पानी नालियों में
तुम क्यों बहाते हो?
मेरे बच्चों को बूँद बूँद
के लिए क्यों तरसाते हो?
 
क्या तुम सामाजिक सरोकारों
से जुदा हो?
क्या तुम इस प्रदूषित धरती
के ख़ुदा हो?
 
क्या तुम्हारी क़लम हत्याओं
को ही लिखती है?
क्या तुम्हारी लेखनी क्षणिक
रोमांच पर ही बिकती है?
 
अगर तुम सामाजिक
सरोकारों से आबद्ध हो।
अगर तुम पर्यावरण रक्षण
के लिए प्रतिबद्ध हो।
 
लेखनी को चरितार्थ करने
की कोशिश करो तुम।
पर्यावरण का संकट
अर्जुन बन हरो तुम।
 
कोशिश करो कि कोई
पौधा न मर जाए।
कोशिश करो कि कोई
पेड़ न कट पाये।
 
कोशिश करो कि सारी
नदियाँ शुद्ध हों।
कोशिश करो कि अब
न कोई युद्ध हो।
 
कोशिश करो कि कोई
भूखा न सो पाये।
कोशिश करो कि कोई
न अबला लुट पाये।
 
हो सके तो लिखना कि
नदियाँ रो रहीं हैं।
हो सके तो लिखना कि
सदियाँ सो रही हैं।
 
हो सके तो लिखना कि
जंगल कट रहे हैं।
हो सके तो लिखना कि
रिश्ते बँट रहें हैं।
  
लिख सको तो लिखना
हवा ज़हरीली हो रही है।
लिख सको तो लिखना
मौत जीवन पी रही है।
 
हिम्मत से लिखना कि
माँ नर्मदा के आँसू भरे हैं।
हिम्मत से लिखना कि
सब अंदर से डरे हैं।
  
लिख सको तो लिखना कि
शहर की नदी मर रही है।
लिख सको तो लिखना कि
वो तुम्हें याद कर रही है।
 
क्या लिख सकोगे तुम
प्यासी गौरैया की गाथा को?
क्या लिख सकोगे तुम
मरती गाय की भाषा को?
 
लिख सको तो लिखना कि
थाली में कितना ज़हर है।
लिख सको तो लिखना कि
ये अजनबी होता शहर है।
 
शिक्षक हो इसलिए लिखना
की शिक्षा सड़ रही है।
नौकरियों की जगह
बेरोज़गारी बढ़ रही है।
 
शिक्षक हो इसलिए लिखना
कि नैतिक मूल्य खो चुके हैं।
शिक्षक हो इसलिए लिखना
कि शिक्षक सब सो चुके हैं।
 
मैं आवाक था उस पेड़ की
बातों को सुनकर।
मैं हैरान था उस पेड़ के
इल्ज़ामों को गुन कर।
 
क्या ये दुनिया कभी
मानवता युक्त होगी?
क्या ये धरती कभी
प्रदूषण मुक्त होगी?
 
मेरे मरने का मुझ को
कोई ग़म नहीं है।
मेरी सूखती शाखाओं में
अब दम नहीं है।
 
याद रखना तुम्हारी साँसें
मेरी ज़िंदगी पर निर्भर हैं।
मेरे बिना तुम्हारी
ज़िंदगानी दूभर है।
 
हमारी मौत का पैग़ाम
पेड़ का ये कथन है।
एक मरते पेड़ का
यह अंतिम वचन है।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक

कविता

गीत-नवगीत

दोहे

लघुकथा

कविता - हाइकु

नाटक

कविता-मुक्तक

वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

चिन्तन

कविता - क्षणिका

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

सामाजिक आलेख

बाल साहित्य कविता

अनूदित कविता

साहित्यिक आलेख

किशोर साहित्य कविता

कहानी

एकांकी

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

व्यक्ति चित्र

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

ललित निबन्ध

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं